Metro Ticket: भूल गए मेट्रो कार्ड तो नो टेंशन! मोबाइल को बनाएं टिकट, फोन पर ऐसे एक्टिवेट करें वर्चुअल कार्ड
Delhi Metro Virtual Card: राेजाना मेट्रो से सफर करने वाले कार्ड खो जाना, घर भूल जाना या बैलेंस खत्म होना आम परेशानी है। जिसका हल दिल्ली मेट्रो ने स्वयं निकाल दिया है। अब फोन ही आपका मेट्रो कार्ड बन सकता है। जानिए कैसे
विस्तार
दिल्ली मेट्रो ने डिजिटल टिकटिंग को एक कदम आगे बढ़ाते हुए क्यूआर कोड आधारित वर्चुअल मेट्रो कार्ड की सुविधा शुरू की है। अब यात्रियों को न तो फिजिकल मेट्रो कार्ड संभालकर रखने की जरूरत है। न ही टिकट काउंटर पर लाइन लगाने की। दिल्ली मेट्रो सार्थी एप के जरिए स्मार्टफोन ही मेट्रो कार्ड की तरह काम करेगा, जिससे सफर पूरी तरह डिजिटल और आसान हो जाएगा।
क्यूआर टिकट से संभव हुआ डिजिटल सफर
दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर शुरू हुआ क्यूआर कोड बेस्ड टिकटिंग सिस्टम इस बदलाव की बुनियाद है। इस तकनीक में फोन में एक री-यूजेबल QR कोड जनरेट होता है। इसमें एक बार बना क्यूआर कोड तब तक वैध रहता है, जब तक बैलेंस मौजूद हो। इसमें हर सफर से पहले नया टिकट लेने की जरूरत नहीं
दिल्ली मेट्रो सार्थी एप से बनता है वर्चुअल कार्ड
फोन को मेट्रो कार्ड में बदलने के लिए दिल्ली मेट्रो सार्थी एप का इस्तेमाल करना होता है, जिसे पहले Momentum 2.0 के नाम से जाना जाता था। ये एंड्राइड और आईफोन दाेनों में काम करता है। मोबाइल नंबर और OTP से लॉगिन करें। इसके बाद वर्चुअल स्मार्ट कार्ड विकल्प चुनें। इसमें आपसे न्यूनतम राशि मांगेगा, जिसे भरते ही फोन में क्यूआर कोड एक्टिव हो जाएगा। अब इसी क्यूआर कोड से एंट्री और एग्जिट गेट पर स्कैन कर सफर किया जा सकता है।
वर्चुअल मेट्रो कार्ड के बड़े फायदे
फोन में मौजूद वर्चुअल कार्ड कई मायनों में फिजिकल कार्ड से बेहतर माने जा रहे हैं। जैसे इसे कार्ड खोने या खराब होने का डर नहीं, कोई सिक्योरिटी डिपॉजिट नहीं, लाइन में लगकर रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं, ज्यादा बैलेंस फंसने की चिंता नहीं और पूरा ट्रांजैक्शन डिजिटल और ट्रैक करने योग्य है।
सफर होगा आसान और पूरी तरह डिजिटल
एक बार सेटअप करने के बाद मेट्रो का सफर बेहद आसान हो जाता है। इसके लिए बस फोन निकालिए, QR कोड स्कैन कीजिए और बिना किसी रुकावट के सफर शुरू कर दीजिए। डिजिटल इंडिया के दौर में यह सुविधा समय, मेहनत और झंझट तीनों की बचत करती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
