{"_id":"6a36344abebb1c31d007a451","slug":"jawa-350-vs-yezdi-roadster-which-350cc-motorcycle-offers-better-value-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"350cc Bikes: लुक से लेकर पावर-कीमत तक कितनी अलग हैं ये दो दमदार बाइक्स, खरीदने से पहले जरूरी जान लें यह बातें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
350cc Bikes: लुक से लेकर पावर-कीमत तक कितनी अलग हैं ये दो दमदार बाइक्स, खरीदने से पहले जरूरी जान लें यह बातें
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:05 PM IST
विज्ञापन
सार
Jawa 350 vs Yezdi Roadster: भारतीय बाजार में आजकल 350cc सेगमेंट की बाइक्स का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। अगर आप भी इस पावरफुल सेगमेंट बाइक की तलाश में हैं, तो यहां आपके लिए दो मजबूत विकल्प सुझाएं गए हैं। Jawa 350 और Yezdi Roadster दोनों एक ही प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं, लेकिन डिजाइन, परफॉर्मेंस और राइडिंग कैरेक्टर में बड़ा अंतर है। आइए जानतें है कि दोनों में से आपके लिए बेहतर विकल्प कौन है...
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
350cc Bike Comparison: 350cc सेगमेंट की बाइक्स ग्राहकों को खूब अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। इस कैटेगरी में ग्राहकों के पास अब कई विकल्प मौजूद हैं। अगर आप ऐसी बाइक चाहते हैं जिसमें दमदार इंजन के साथ अलग पहचान देने वाला डिजाइन भी मिले, तो जावा 350 और येज्दी रोडस्टर दोनों आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।
हालांकि दोनों मोटरसाइकिलें एक ही फैमिली और एक जैसे 334cc प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं, लेकिन इनका डिजाइन और राइडिंग अनुभव काफी अलग है। आइए जानते हैं कि दोनों में क्या अंतर है और कौन-सी बाइक किस तरह के राइडर के लिए बेहतर साबित हो सकती है।
विज्ञापन
डिजाइन: क्लासिक लुक या मॉडर्न बॉबर स्टाइल?
फीचर्स में किसका पलड़ा भारी?
इंजन और परफॉर्मेंस में कौन आगे?
हार्डवेयर और राइडिंग अनुभव
कीमत में कितना अंतर?
किसे खरीदना रहेगा बेहतर?
हालांकि दोनों मोटरसाइकिलें एक ही फैमिली और एक जैसे 334cc प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं, लेकिन इनका डिजाइन और राइडिंग अनुभव काफी अलग है। आइए जानते हैं कि दोनों में क्या अंतर है और कौन-सी बाइक किस तरह के राइडर के लिए बेहतर साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिजाइन: क्लासिक लुक या मॉडर्न बॉबर स्टाइल?
- जावा 350 उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो क्लासिक मोटरसाइकिल के पसंद करते हैं। इसमें रेट्रो डिजाइन, सर्कुलर हेडलैंप, टीयरड्रॉप फ्यूल टैंक, मेटल फेंडर्स और भरपूर क्रोम फिनिश देखने को मिलती है। इसकी डिजाइन पुरानी जावा मोटरसाइकिलों की याद दिलाती है।
- वहीं, येज्दी रोडस्टार का अंदाज इस मामले में पूरी तरह अलग है। इसमें लो-स्लंग स्टांस, चौड़ा प्रोफाइल और स्ट्रीट-बॉबर स्टाइल दिया गया है। बाइक में मैट-ब्लैक फिनिश, कॉम्पैक्ट हैंडलबार और छोटा रियर सेक्शन इसे ज्यादा आक्रामक लुक देते हैं।
फीचर्स में किसका पलड़ा भारी?
- जावा 350 अपने पारंपरिक अंदाज को बनाए रखते हुए राउंड हेडलैंप और एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आती है।
- दूसरी ओर, येज्दी रोडस्टार पूरी तरह आधुनिक फीचर्स से लैस है। इसमें LED हेडलाइट, DRLs और फुली डिजिटल ऑफसेट डिस्प्ले दिया गया है।
- इसके अलावा रोडस्टर की मॉड्यूलर सीट सेटअप को सिंगल-सीट बॉबर स्टाइल में भी बदला जा सकता है।
इंजन और परफॉर्मेंस में कौन आगे?
- दोनों बाइक्स में ही 334cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, लेकिन ट्यूनिंग अलग-अलग की गई है।
- जावा 350 का इंजन लगभग 22.5 bhp की पावर और 28.1 Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।
- वहीं, येज्दी रोडस्टार ज्यादा स्पोर्टी ट्यूनिंग के साथ आती है। इसका इंजन लगभग 28.7 bhp की पावर और 29.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
- यही वजह है कि रोडस्टर ज्यादा दमदार और फुर्तीली महसूस होती है।
हार्डवेयर और राइडिंग अनुभव
- जावा 350 में वायर-स्पोक व्हील्स और ट्यूब टायर्स दिए गए हैं। बाइक में 280mm फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलता है। इसका वजन करीब 194 किलोग्राम है और 13.2 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर माना जा सकता है।
- येज्दी रोडस्टार में अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स मिलते हैं। इसमें बड़ा 320mm फ्रंट डिस्क ब्रेक दिया गया है। बाइक का वजन लगभग 184 किलोग्राम है, जिससे इसे संभालना अपेक्षाकृत आसान हो सकता है। इसमें 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।
कीमत में कितना अंतर?
- कीमत की बात करें तो जावा 350 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 2.11 लाख रुपये है।
- वहीं येज्दी रोडस्टारकी आपको 1.96 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में मिल जाएगी है, जिससे यह दोनों में ज्यादा किफायती विकल्प बनती है।
किसे खरीदना रहेगा बेहतर?
- अगर आप क्लासिक डिजाइन, क्रोम फिनिश और पुरानी मोटरसाइकिलों वाला फील चाहते हैं, तो जावा 350 बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।
- लेकिन अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा पावर, मॉडर्न फीचर्स, बॉबर स्टाइल डिजाइन और थोड़ी स्पोर्टी राइडिंग है, तो येज्दी रोडस्टार आपकी पसंद बन सकती है।
- दोनों मोटरसाइकिलें अपने-अपने अंदाज में अलग पहचान रखती हैं और अंतिम फैसला आपकी राइडिंग जरूरत और पसंद पर निर्भर करेगा।