सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   YouTube PiP: The Premium Feature That Used to Cost Money is Now Free for iOS and Android

YouTube PiP: यूट्यूब का वो फीचर जिसके लिए पैसे देने पड़ते थे अब मिलेगा 'फ्री', iOS-Android दोनों के लिए उपलब्ध

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Thu, 30 Apr 2026 11:29 AM IST
विज्ञापन
सार

YouTube PiP Free Update: Android और iOS यूजर्स को YouTube के जिस ‘पिक्चर-इन-पिक्चर’ (PiP) फीचर के लिए पैसे देने पड़ते थे, उसे कंपनी ने फ्री कर दिया है। पहले यह सुविधा सिर्फ अमेरिकी यूजर्स को ही मुफ्त में मिलती थी लेकिन अब यूट्यूब ने इसे दुनियाभर के लिए मुफ्त कर दिया है। अब आप अपना यूट्यूब वीडियो मिनिमाइज करके आराम से फोन में कोई भी दूसरा एप चला सकेंगे। यह शानदार फीचर कैसे काम करता है, इसकी क्या शर्तें हैं और इसे अपने फोन में कैसे चालू करें। सब जानेंगे इस लेख में......

YouTube PiP: The Premium Feature That Used to Cost Money is Now Free for iOS and Android
YouTube PiP - फोटो : YouTube
विज्ञापन

विस्तार

अगर आप यूट्यूब पर वीडियो देखते समय अपने फोन में दूसरे काम भी करना चाहते हैं तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है। यूट्यूब का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फीचर- 'पिक्चर-इन-पिक्चर' (PiP) मोड अब दुनियाभर के सभी एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए एकदम फ्री रोलआउट किया जा रहा है। पहले यह सुविधा सिर्फ अमेरिका के यूजर्स या यूट्यूब प्रीमियम खरीदने वालों को ही मिलती थी। लेकिन अब ये सुविधा दुनियाभर के यूजर्स को मुफ्त में मिलेगी। यानी अब कोई भी यूजर मल्टीटास्किंग करते हुए आराम से वीडियो देख सकेगा।

Trending Videos


क्या है पिक्चर-इन-पिक्चर (PiP) मोड और यह कैसे काम करता है?

आसान शब्दों में कहें तो इस फीचर की मदद से आप अपने फोन पर कोई भी दूसरा एप चलाते हुए भी यूट्यूब वीडियो देख सकते हैं। इसे इस्तेमाल करना बेहद सरल है, आपको बस यूट्यूब पर अपना मनपसंद वीडियो प्ले करना है और फिर फोन का 'होम बटन' दबाकर या स्वाइप अप करके एप से बाहर आ जाना है। ऐसा करते ही आपका वीडियो बंद होने के बजाय एक छोटी सी तैरती हुई स्क्रीन (फ्लोटिंग विंडो) में बदल जाएगा। इस छोटी स्क्रीन को आप अपनी पसंद के अनुसार फोन की डिस्प्ले पर कहीं भी खिसका सकते हैं। इससे आप वीडियो देखते-देखते साथ ही साथ अपने ईमेल चेक कर सकते हैं या वॉट्सएप पर चैटिंग का आनंद ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री PiP मोड की शर्तें: क्या मिलेगा और क्या नहीं?

यूट्यूब ने इस फीचर को फ्री तो कर दिया है, लेकिन इसके साथ एक छोटी सी शर्त भी जुड़ी है। फ्री यूजर्स के लिए यह सुविधा सिर्फ 'लंबे और नॉन-म्यूजिक कंटेंट' जैसे व्लॉग, पॉडकास्ट, न्यूज और ट्यूटोरियल वीडियो पर ही काम करेगी। इसका मतलब है कि अगर आप कोई म्यूजिक वीडियो प्ले करके उसे छोटी स्क्रीन या बैकग्राउंड में चलाना चाहते हैं तो यह फ्री में संभव नहीं होगा। गानों के लिए अब भी आपको यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन ही लेना पड़ेगा। वहीं, जो लोग पहले से प्रीमियम सर्विस के लिए पैसे दे रहे हैं, उनके लिए कुछ नहीं बदला है। प्रीमियम मेंबर्स को गानों समेत हर तरह के वीडियो पर पिक्चर-इन-पिक्चर मोड और फोन की स्क्रीन बंद करके वीडियो सुनने का फायदा मिलता रहेगा।


अपने फोन में इसे कैसे चालू करें?

चूंकि यह एक ग्लोबल अपडेट है, इसलिए यह धीरे-धीरे दुनिया भर के सभी यूजर्स तक पहुंच रहा है। अगर आपके फोन में यह फीचर अभी दिखाई नहीं दे रहा है तो परेशान न हों और कुछ समय का इंतजार करें। जैसे ही यह अपडेट आपके डिवाइस पर उपलब्ध हो जाए तो इसे चालू करने के लिए सबसे पहले अपने यूट्यूब एप की सेटिंग्स में जाएं और वहां जनरल के विकल्प पर क्लिक करें। यहां आपको Picture-in-Picture का एक टॉगल बटन मिलेगा, जिसे बस 'ऑन' कर देना है। मल्टीटास्किंग पसंद करने वालों के लिए यूट्यूब का यह कदम वाकई शानदार है, क्योंकि अब आप बिना वीडियो रोके अपने फोन के बाकी सभी जरूरी काम एक साथ निपटा सकते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed