फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   Ashoka Stambh Controversy social media reaction after shoka Pillar On The Roof Of New Parliament Building inaugurated

Ashoka Stambh: सोशल मीडिया ने कहा- शेर तो दहाड़ेगा ही, बिल्ली थोड़े ही है जो म्याऊं-म्याऊं करेगी

Thu, 14 Jul 2022 12:01 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Thu, 14 Jul 2022 12:01 PM IST
सार

सोशल मीडिया का एक ग्रुप कहा रहा है कि पहले शेर शांत था और अब दहाड़ रहा है, जबकि दूसरे ग्रुप का कहना है कि राष्ट्रीय प्रतीक की वास्तविकता को सरकार खत्म कर रही है।

विज्ञापन
Ashoka Stambh Controversy social media reaction after shoka Pillar On The Roof Of New Parliament Building inaugurated
ashoka stambh - फोटो : amarujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 जुलाई को नए संसद भवन की छत पर विशाल अशोक स्तंभ का अनावरण किया। छत पर लगा नया राष्ट्रीय प्रतीक 9,500 किलोग्राम का है और इसका निर्माण कांस्य से हुआ है। इसकी ऊंचाई 6.5 मीटर है। संसद भवन की छत पर जब से नए अशोक स्तंभ का अनावरण हुआ है और तस्वीरें सामने आई हैं, तब से पूरे देश में बवाल मचा हुआ है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया दो फाड़ हो गया है। कोई कह रहा है कि अशोक स्तंभ की डिजाइन के साथ सरकार ने छेड़छाड़ की है तो कोई कह रहा है कि वास्तविक डिजाइन यही है। सोशल मीडिया का एक ग्रुप कहा रहा है कि पहले शेर शांत था और अब दहाड़ रहा है, जबकि दूसरे ग्रुप का कहना है कि राष्ट्रीय प्रतीक की वास्तविकता को सरकार खत्म कर रही है।
विज्ञापन





माकपा और एआईएमआईएम जैसे विपक्षी दलों ने इस अनावरण को संविधान का उल्लंघन बताया है। विपक्ष का कहना है कि सारनाथ संग्रहालय में स्थापित वास्तविक अशोक स्तंभ में शेर शांत हैं, जबकि नए संसद भवन की छत पर जो अशोक स्तंभ स्थापित किया गया है, उसमें शेरों को आक्रामक दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर #अशोक_स्तंभ_मत_बदलो ट्रेंड भी कर रहा है।











 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed