{"_id":"697f0fc1b08934259a070ee2","slug":"budget-2026-government-to-open-creator-labs-at-15000-schools-and-500-colleges-design-education-2026-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बजट 2026: कंटेंट क्रिएटर बनना चाहते हैं? 15,000 स्कूल और 500 कॉलेज में खुलेंगे ये खास लैब, जानिए डिटेल्स","category":{"title":"Social Network","title_hn":"सोशल नेटवर्क","slug":"social-network"}}
बजट 2026: कंटेंट क्रिएटर बनना चाहते हैं? 15,000 स्कूल और 500 कॉलेज में खुलेंगे ये खास लैब, जानिए डिटेल्स
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:05 PM IST
विज्ञापन
सार
Union Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 में डिजिटल क्रिएटर्स और डिजाइन स्टूडेंट्स के लिए बड़ी सौगात दी गई है। सरकार देशभर के 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करेगी, जिससे युवाओं को क्रिएटिव और टेक स्किल्स में ट्रेनिंग मिलेगी।
बजट 2026
- फोटो : AI
विज्ञापन
विस्तार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अपना 9वां बजट पेश करते हुए भारत की उभरती क्रिएटर और डिजाइन इकॉनमी को मजबूत करने के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। बजट भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज (IICT), मुंबई के सहयोग से देशभर में AVGC यानी एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स से जुड़े कंटेंट क्रिएटर लैब्स खोले जाएंगे।
सरकार का प्रस्ताव है कि 15,000 सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में ये लैब्स स्थापित की जाएंगी, ताकि छात्रों को कम उम्र से ही डिजिटल कंटेंट क्रिएशन और क्रिएटिव टेक्नोलॉजी का व्यावहारिक अनुभव मिल सके।
बड़ी टेक कंपनियों का साथ
पिछले साल मई में IICT ने Google, YouTube, Meta, Adobe, Microsoft, NVIDIA, Wacom और JioStar जैसी दिग्गज कंपनियों को इंडस्ट्री पार्टनर के रूप में जोड़ा गया था। ये कंपनियां पाठ्यक्रम तैयार करने, इंटर्नशिप और स्कॉलरशिप देने के साथ-साथ क्रिएटिव टेक स्टार्टअप्स को मेंटरशिप और इनक्यूबेशन सपोर्ट भी देंगी।
यह भी पढ़ें: आईटी सेक्टर के लिए बजट में कई बड़े एलान, विदेशी क्लाउड कंपनियों पर 2047 तक नहीं लगेगा टैक्स
स्टार्टअप्स और डिजाइन एजुकेशन पर फोकस
IICT ने अगस्त 2025 में WaveX Media-Tech Startup Incubator प्रोग्राम की शुरुआत भी की थी, जिसका पहला बैच 15 स्टार्टअप्स का रहा। इन स्टार्टअप्स को इंफ्रास्ट्रक्चर, मेंटरशिप और ग्लोबल पार्टनर्स तक पहुंच दी गई।
इसके अलावा, बजट में डिजाइन एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए पूर्वी भारत में एक नए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) की स्थापना का प्रस्ताव भी रखा गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि डिजाइन इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है, लेकिन देश में प्रशिक्षित डिजाइनर्स की कमी है।
यूनिवर्सिटी टाउनशिप और छात्राओं के लिए हॉस्टल
सरकार ने यह भी एलान किया कि बड़े औद्योगिक और लॉजिस्टिक कॉरिडोर के पास 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप विकसित करने में राज्यों की मदद की जाएगी। इन टाउनशिप्स में विश्वविद्यालय, कॉलेज, रिसर्च संस्थान, स्किल सेंटर और रिहायशी सुविधाएं होंगी। महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाने का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे उच्च शिक्षा में छात्राओं की ड्रॉपआउट दर कम की जा सके।
यह भी पढ़ें: बजट में बैटरी इंडस्ट्री को बड़ी राहत का एलान, लिथियम-आयन सेल के कच्चे माल पर सीमा शुल्क माफ
विज्ञान को भी मिला बढ़ावा
बजट 2026 में एस्ट्रोफिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी को प्रोत्साहन देने के लिए चार प्रमुख टेलीस्कोप इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं को स्थापित या अपग्रेड करने का प्रस्ताव भी किया गया है। इनमें नेशनल लार्ज सोलर टेलीस्कोप, नेशनल लार्ज ऑप्टिकल इंफ्रारेड टेलीस्कोप, हिमालयन चंद्रा टेलीस्कोप और COSMOS 2 प्लेनेटेरियम शामिल हैं।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन