'बिग स्कैम डे': 11 दिन बाद भी सामान डिलीवर नहीं कर पा रहा फ्लिपकार्ट, परेशान ग्राहक सीईओ से कर रहे शिकायत
Flipkart Big Billion Day Sale: ऑनलाइन शॉपिंग के लिए फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल का इंतजार करने वाले कुछ ग्राहकों के लिए खरीदारी परेशानी का सबब बन गई है। कई ग्राहकों का आरोप है कि ऑर्डर देने के 10 से 11 दिन बाद भी उन्हें सामान नहीं मिला है। उनका कहना है कि कंपनी बार-बार डिलीवरी की तारीख बढ़ा रही है। इससे नाराज ग्राहक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिकायत कर रहे हैं।
विस्तार
11 दिन बाद भी डिलीवरी का इंतजार
तकरीबन 2 हफ्तों से सामान की डिलीवरी का इंतजार कर रहे ग्राहकों का गुस्सा एक्स पर फूट पड़ा है। बता दें कि फ्लिपकार्ट ने 9 से 18 अक्तूबर के बीच 'बिग बिलियन डेज सेल' का एलान किया था। इस दौरान देश भर से लोगों ने जमकर खरीदारी की। ग्राहकों का कहना है कि ऑर्डर करते समय कंपनी 3-4 दिनों के भीतर डिलीवर करने का दावा कर रही थी, लेकिन प्रोडक्ट शिप होने के बाद डिलीवरी डेट कई बार बढ़ाई जा चुकी है। हालत ये है कि ग्राहकों को 8-9 अक्तूबर को ऑर्डर किए गए सामान की डिलीवरी 20 अक्तूबर तक भी नहीं हो पाई है।
Flipkart is running a scam! Kept waiting for 11 days, held money, & now say 'cancel order, no guarantee of delivery.' We want to support Indian platforms, but such pathetic fraud forces us to switch to Amazon. Stop cheating buyers! @Flipkart @FlipkartSupport @jaagograhakjago https://t.co/Ci273ckQ00
— pradip sose (@pradipsosenew) October 20, 2026
क्या है ग्राहकों की शिकायतें?
ग्राहकों की पहली शिकायत लंबी और अनिश्चित डिलीवरी डेट को लेकर है। कंपनी ने सेल के दौरान 3-4 दिनों के अंदर डिलीवरी करने का दावा किया था, लेकिन शिपमेंट के बाद डिलीवरी डेट लगातार बढ़ाई जा रही है। फ्लिपकार्ट के ग्राहक यह भी शिकायत कर रहे हैं कि कंपनी ऑर्डर को न डिलीवर कर रही है और न ही कैंसिल कर रिफंड दे रही है। ग्राहक कंपनी से ऑर्डर कैंसिल कर रिफंड देने की मांग कर रहे हैं।
Very frustrated with @Flipkart BB sale. I've ordered Iphone 17 on Oct 9th and delievery was on OCT 12 and still I didn't get my order everyone is asking excuses for the order and increasing the days👎🏻
— 𝕾𝙚𝙣`Vijay (@SenVijay_) October 15, 2026
Don't buy anything in Flipkart Scam 🚨🚫 @FlipkartSup12 @flipkartsupport https://t.co/lKKBEoPgrK
ग्राहकों का यह भी कहना है कि कंपनी के हेल्पलाइन (फ्लिपकार्ट सपोर्ट) से भी कोई समाधान नहीं मिल रहा है। कई यूजर्स ने एक्स पर बताया कि उन्हें एप में आउट फॉर डिलीवरी का मैसेज मिलता है, लेकिन प्रोडक्ट डिलीवर नहीं किया जाता।
ग्राहकों ने 'बिग स्कैम डे' कहकर जताई नाराजगी
एक्स पर ग्राहकों का कहना है कि कंपनी हर साल 'बिग बिलियन डेज' सेल में ऐसा ही करती है। कई ग्राहक एक्स पर अपने ऑडर की स्क्रीनशॉट शेयर कर डिलीवरी में हो रही देरी के बारे में जानकारी दे रहे हैं। ग्राहकों का आरोप है कि उन्हें कंपनी की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। सुमित शर्मा नाम के एक ग्राहक ने कहना है कि यह बिग बिलियन डे नहीं, बल्कि 'बिग स्कैम डे' है।
@pradipsosenew @Flipkart @flipkartsupport @jaagograhakjago now not big billion day this is Big scam day
— Sumit Sharma (@SumitSh99631453) October 21, 2026
@pradipsosenew @Flipkart @flipkartsupport @jaagograhakjago same for me as well. these guys are running full proof scam during these festivals
— Ashwani Trivedi (@ashwani_trivedi) October 21, 2026
ग्राहक सीईओ को कर रहे टैग
फ्लिपकार्ट की लेट-लतीफी से परेशान ग्राहक कंपनी के सीईओ कल्यान कृष्णमूर्ति को टैग को टैग कर आपबीती सुना रहे हैं। कुछ ग्राहक फ्लिपकार्ट की पैरेंट कंपनी वॉलमार्ट और टैग करके भी शिकायत कर रहे हैं।
@_Kalyan_K
— Abhiram (@plungeinentropy) October 21, 2026
Having exhausted all options to contact the customer support of @Flipkart in a desperate attempt I’m reaching out to you. Kindly have a look at the harassment being meted out to m by your company. I needed to change my phone which is having some snag and placed order for a phone with urgent delivery option. This order is stuck in your pathetic logistics for last eleven days and customer support isn’t doing anything about it. My phone can crash any moment and I couldn’t go and purchase a phone from the market as my funds are parked with your company.
Kindly get my refund initiated if you cannot ensure to deliver. Thanks
कुछ ग्राहकों ने यह भी दावा किया कि वे सामान लेने के लिए फ्लिपकार्ट के नजदीकी वेयरहाउस तक पहुंचे, लेकिन वहां से भी उन्हें प्रोडक्ट नहीं दिया गया। फिलहाल, इन शिकायतों के बीच ग्राहकों की मांग यही है कि फ्लिपकार्ट उन्हें ऑर्डर की सही स्थिति बताए और जल्द डिलीवरी या रिफंड को लेकर स्पष्ट समाधान दे।