{"_id":"6a312c3e708b0e230e0ad0d5","slug":"meta-facebook-introduces-smarter-search-creative-ai-features-users-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Facebook AI Mode: पुरानी जानकारी ढूंढने का झंझट खत्म, अब टाइप करते ही तुरंत मिलेगा जवाब; ऐसे करेगा काम","category":{"title":"Social Network","title_hn":"सोशल नेटवर्क","slug":"social-network"}}
Facebook AI Mode: पुरानी जानकारी ढूंढने का झंझट खत्म, अब टाइप करते ही तुरंत मिलेगा जवाब; ऐसे करेगा काम
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Tue, 16 Jun 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
सार
Meta AI Features: अब फेसबुक सिर्फ एक सोशल मीडिया नहीं, बल्कि आपके पर्सनल गाइड की तरह काम करेगा। क्योंकि फेसबुक यूजर्स के अनुभव को पूरी तरह बदलने के लिए मेटा ने अपने सबसे बड़े एआई पुश का एलान कर दिया है। आइए जानते हैं कि क्या यह नया AI फीचर्स के जरिए सर्च, कंटेंट क्रिएशन और यूजर एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल जाएगा?
AI सर्च फेसबुक
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
AI Search Facebook: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दौड़ में अब मेटा भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। हालांकि कंपनी पहले से ही फेसबुक को ज्यादा स्मार्ट और एआई केंद्रित बनाने की दिशा में काम कर रही है। ऐसे में अब इसे नए एआई पावर्ड भी मिल गए हैं, जो यूजर्स के सर्च करने, कंटेंट बनाने और प्लेटफॉर्म पर इंटरैक्ट करने के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है। नए अपडेट्स में फेसबुक एआई मोड की चर्चा गर्म है और इसे पारंपरिक सर्च से कहीं आगे भी माना जा रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
Facebook AI Mode क्या है?
बदल जाएगा सर्च का तरीका
कंटेंट क्रिएटर्स के लिए नए AI टूल्स
AI से बदल सकेंगे अपना लुक
लगातार नए-नए फीचर्स पर काम कर रही कंपनी
पिछले कुछ महीने में कंपनी ने फेसबुक पर एआई आधारित प्रोफाइल पिक्चर टूल्स, क्रिएटर्स के लिए एआई असिस्टेंट और फेसबुक मार्केटप्लेस में एआई रिप्लाई फीचर जैसे कई अपडेट जारी किए हैं। मार्केटप्लेस का AI फीचर खरीदारों के मैसेज का ऑटोमैटिक जवाब देने में मदद करता है।
सब्सक्रिप्शन मॉडल पर भी फोकस
मेटा ने हाल ही में ग्लोबल सब्क्रिप्शन प्लान भी लॉन्च कर दिया है। ऐसे माना जा रहा है, कि आने वाले समय में AI आधारित कुछ एडवांस्ड फीचर्स को प्रीमियम सब्सक्रिप्शन टियर के साथ जोड़ा जा सकता है। इससे कंपनी AI तकनीक को नए बिजनेस मॉडल के साथ जोड़ने की दिशा में भी आगे बढ़ रही है।
क्या बदल जाएगा फेसबुक इस्तेमाल करने का तरीका?
Facebook AI Mode क्या है?
- मेटा का नया एआई मोड फेसबुक सर्च को पूरी तरह नए स्तर पर ले जाने की तैयारी में है। अब यूजर्स को किसी भी जानकारी के लिए या लंबी-लंबी पोस्ट व ग्रुप डिस्कशन खंगालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- अब जैसे ही यूजर साधारण भाषा में कोई भी सवाल पूछेंगे, तो नया AI फेसबुक पर मौजूद पब्लिक पोस्ट्स, ग्रुप्स और रील्स से जानकारी जुटाकर तुरंत एक संक्षिप्त जवाब तैयार करके यूजर को दे देगा, उसे ज्यादा इंतजार करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
- कंपनी को यह भी दावा कर रही है कि यह अनुभव किसी सर्च इंजन से ज्यादा एक जानकार दोस्त जैसा महसूस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बदल जाएगा सर्च का तरीका
- इन सबके पीछे एआई मोड का उद्देश्य यूजर्स को ज्यादा प्रासंगिक जानकारी देना है। इससे किसी विषय पर हजारो पोस्ट पढने की बजाय सीधे सारांश आधारित जवाब मिल पाएंगे।
- हालांकि एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि एआई आपके जवाबों के लिए पब्लकि पोस्ट्स का उपयोग करेगा, इसलिए जरूरी नहीं वह जवाब पूरी तरह सही ही हो।
- कुछ मामलों में पुरानी और गलत जानकारी भी सामने आ सकती है। इसलिए यूजर्स को सलाह है कि अगर कोई जरूरी जानकारी हो तो उसे दोबारा अन्य जगहों से सर्च जरूर करें।
कंटेंट क्रिएटर्स के लिए नए AI टूल्स
- कंपनी सिर्फ सर्च एक्सपीरियंस पर ही काम नहीं कर रही है। यह कंटेंट क्रिएशन के लिए भी नए एआई टूल्स जोड़े है। अब यूजर्स को कैमरा रोल शेयरिंग सजेशन्स में नए कोलाज कटआउट टेम्पलेट्स और ट्रांजिशन इफेक्ट्स मिलेंगे।
- इनकी मदद से फोटो और वीडियो को कुछ ही क्लिक में आकर्षक और प्रोफेशनल लुक दिया जा सकेगा। अच्छी बात यह है कि ये फीचर्स ऑप्ट-इन होंगे, यानी यूजर चाहे तो इन्हें इस्तेमाल करे और चाहे तो बंद रखे।
AI से बदल सकेंगे अपना लुक
- इसके अलावा मेटा एक नया एआई फोटो प्रीसेट फीचर भी पेश किया है। इसकी मदद से यूजर वर्चुअली अपने कपड़े, हेयरस्टाइल और एक्सेसरीज बदल सकेंगे। जैसा की इंस्टाग्राम में होता है।
- यह फीचर स्पोर्ट्स फैंस के लिए खास हो सकता है, क्योंकि वे अपनी पसंदीदा टीम की जर्सी को वर्चुअली पहनकर देख सकेंगे।
- इसके लिए आपको स्टोरी में AI Edit आइकन पर टैप करना होगा और वियर इट विकल्प चुनना होगा।
- वहीं प्रोफाइल फोटो को एआई की मदद से नए अंदाज में रीस्टाइल भी किया जा सकेगा।
लगातार नए-नए फीचर्स पर काम कर रही कंपनी
पिछले कुछ महीने में कंपनी ने फेसबुक पर एआई आधारित प्रोफाइल पिक्चर टूल्स, क्रिएटर्स के लिए एआई असिस्टेंट और फेसबुक मार्केटप्लेस में एआई रिप्लाई फीचर जैसे कई अपडेट जारी किए हैं। मार्केटप्लेस का AI फीचर खरीदारों के मैसेज का ऑटोमैटिक जवाब देने में मदद करता है।
सब्सक्रिप्शन मॉडल पर भी फोकस
मेटा ने हाल ही में ग्लोबल सब्क्रिप्शन प्लान भी लॉन्च कर दिया है। ऐसे माना जा रहा है, कि आने वाले समय में AI आधारित कुछ एडवांस्ड फीचर्स को प्रीमियम सब्सक्रिप्शन टियर के साथ जोड़ा जा सकता है। इससे कंपनी AI तकनीक को नए बिजनेस मॉडल के साथ जोड़ने की दिशा में भी आगे बढ़ रही है।
क्या बदल जाएगा फेसबुक इस्तेमाल करने का तरीका?
- एक्सपर्ट्स के अनुसार मेटा के नए एआई फीचर्स यह संकेत देते हैं कि भविष्य में फेसबुक सिर्फ एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं रहेगा, बल्कि एआई-संचालित सूचना और कंटेंट हब के रूप में विकसित हो सकता है।
- एआई मोड, स्मार्ट सर्च और क्रिएटिव टूल्स के जरिए कंपनी यूजर्स को अधिक व्यक्तिगत और इंटरैक्टिव अनुभव देने की तैयारी में है। आने वाले महीनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि ये फीचर्स यूजर्स के बीच कितने लोकप्रिय साबित होते हैं।