भारत में हम लोग बातचीत के लिए व्हाट्सएप, एसएमएस या मिस्ड कॉल के इतने आदी हो गए हैं कि वॉयसमेल (Voicemail) का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते। जबकि, अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों में यह बहुत आम है। वॉयसमेल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर आप किसी जरूरी मीटिंग में हैं या फोन नहीं उठा पा रहे हैं, तो कॉल करने वाला व्यक्ति आपके लिए एक ऑडियो मैसेज (वॉयस मैसेज) छोड़ सकता है।
Voicemail Feature: अपने Android फोन में लीजिए iPhone वाली फील! ज्यादातर लोग नहीं जानते इसका इस्तेमाल
Voicemail Feature In Android: अगर आप एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करते हैं और आईफोन वाली फील लेना चाहते हैं तो आप वॉयसमेल फीचर अपने फोन में ऑन कर सकते हैं। अगर किसी जरूरी कॉल के मिस होने की चिंता लगी रहती है, तो ये फीचर आपके काम का हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंड्रॉयड में Voicemail काम कैसे करता है?
भारत में वॉयसमेल को लेकर एक बड़ी गलतफहमी यह है कि लोगों को लगता है कि यह फोन का फीचर है। असल में, वॉयसमेल पूरी तरह से आपके नेटवर्क ऑपरेटर (सिम कंपनी) पर निर्भर करता है। आपके सभी वॉयस मैसेज ऑपरेटर के सर्वर पर ही स्टोर होते हैं।
कितने तरह के होते हैं वॉयसमेल?
- बेसिक वॉयसमेल: इसमें आपको एक खास मेलबॉक्स नंबर पर कॉल करके अपने मैसेज सुनने पड़ते हैं।
- विजुअल वॉयसमेल: यह थोड़ा एडवांस है। इसमें आपको फोन स्क्रीन पर ही मैसेजेस की लिस्ट और उनका लिखा हुआ टेक्स्ट दिख जाता है।
भारत में सपोर्ट की स्थिति
भारत में फिलहाल कोई भी टेलीकॉम कंपनी एंड्रॉयड पर विजुअल वॉयसमेल सपोर्ट नहीं देती है। Jio के नेटवर्क पर वॉयसमेल की सुविधा नहीं है, लेकिन Airtel अपने यूजर्स को बेहतरीन और एकदम फ्री बेसिक वॉयसमेल सर्विस देता है।
Airtel यूजर्स एंड्रॉयड पर Voicemail कैसे सेट करें?
अगर आप एयरटेल का सिम इस्तेमाल करते हैं, तो यह प्रक्रिया आपके लिए बिल्कुल मुफ्त और आसान है:
- अपने फोन का डायलर खोलें और *321*671# डायल करें।
- स्क्रीन पर एक छोटा पॉप-अप आएगा, सर्विस चालू करने के लिए 1 दबाकर रिप्लाई करें।
- कुछ ही मिनटों में Airtel की तरफ से एक कन्फर्मेशन मैसेज आएगा कि आपकी सर्विस बिना किसी चार्ज के चालू हो गई है। इसी मैसेज में आपको वॉयसमेल नंबर (52555) भी मिलेगा।
- अब अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं और वॉयसमेल खोजकर ओपन करें।
- वॉयसमेल नंबर वाले विकल्प पर टैप करें और वहां 52555 दर्ज करके OK कर दें।
कैसे सुनें: अब जब भी आपको अपने वॉयसमेल सुनने हों, डायलर पैड में जाकर 1 नंबर के बटन को कुछ देर दबाकर रखें। आप सीधे अपने वॉयसमेल इनबॉक्स से कनेक्ट हो जाएंगे।
जरूरी टिप: अगर आप भविष्य में इस सर्विस को बंद करना चाहें, तो बस डायलर में *321*673# डायल कर दें।
Jio, Vi और BSNL यूजर्स के लिए
चूंकि Jio और कुछ अन्य नेटवर्क्स पर सीधा वॉयसमेल सपोर्ट नहीं है, इसलिए आपके लिए ट्रूकॉलर सबसे बेस्ट विकल्प है। ट्रूकॉलर ने हाल ही में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए मुफ्त वॉयसमेल फीचर पेश किया है, जो हर नेटवर्क पर काम करता है।
यह फीचर बैकग्राउंड में कॉल फॉरवर्डिंग तकनीक का इस्तेमाल करता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आपके वॉयस मैसेज को एआई (AI) की मदद से 12 भारतीय भाषाओं में ट्रांसक्राइब (टेक्स्ट में तब्दील) कर सकता है।