{"_id":"6a2fe938a19cfca5100ed1c6","slug":"top-best-smartphones-under-40000-in-india-2026-oneplus-13r-poco-f7-hindi-2026-06-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Best Phones Under 40,000: 40 हजार के बजट में साल 2026 के 5 सबसे दमदार स्मार्टफोन, फीचर्स देखकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Best Phones Under 40,000: 40 हजार के बजट में साल 2026 के 5 सबसे दमदार स्मार्टफोन, फीचर्स देखकर हो जाएंगे हैरान
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Mon, 15 Jun 2026 05:31 PM IST
सार
अगर आप 40,000 रुपये तक के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार में कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। OnePlus, Poco, Nothing, iQOO और Redmi के कुछ स्मार्टफोन दमदार परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ के साथ इस प्राइस रेंज में सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।
विज्ञापन
40,000 रुपये में ये 5 फोन्स हैं बेस्ट
- फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्टफोन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और पिछले कुछ महीनों में इसका असर मिड-प्रीमियम सेगमेंट पर भी साफ दिखाई दिया है। मेमोरी चिप्स और अन्य कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत के कारण कई कंपनियों ने अपने नए स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। इसके बावजूद अगर आपका बजट 40,000 रुपये तक है, तो आज भी बाजार में ऐसे कई फोन मौजूद हैं जो शानदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ का संतुलित पैकेज देते हैं।
OnePlus 13R
- फोटो : OnePlus
OnePlus 13R: सबसे संतुलित विकल्प
OnePlus 15R के आने के बाद भी OnePlus 13R इस कीमत में कंपनी का सबसे मजबूत विकल्प बना हुआ है। इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल से लेकर हाई-एंड गेमिंग तक आसानी से संभाल सकता है।फोन में 6.78 इंच की 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। 6000mAh की बैटरी पूरे दिन का बैकअप देती है, जबकि 80W फास्ट चार्जिंग इसे एक घंटे से भी कम समय में चार्ज कर सकती है। इसकी 50MP टेलीफोटो कैमरा भी इस रेंज में इसे खास बनाता है।
Nothing Phone 4(a)
- फोटो : Nothing
Nothing Phone 4a: अलग डिजाइन और साफ-सुथरा अनुभव
Nothing ने अपने अनोखे डिजाइन और क्लीन सॉफ्टवेयर अनुभव की बदौलत अलग पहचान बनाई है। Nothing Phone 4a इसी सोच को आगे बढ़ाता है। फोन में नया Glyph Bar, बड़ी बैटरी और बेहतर स्टोरेज तकनीक दी गई है।इसमें 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 3.5X टेलीफोटो लेंस भी शामिल है। Nothing OS का विज्ञापन-मुक्त इंटरफेस और Gemini के साथ बेहतर इंटीग्रेशन इसे खास बनाता है। 5400mAh की बैटरी सामान्य इस्तेमाल में आराम से पूरा दिन निकाल देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Poco F7
- फोटो : Poco Global
Poco F7: गेमिंग पसंद करने वालों के लिए
अगर आपकी प्राथमिकता गेमिंग है, तो Poco F7 इस सेगमेंट का सबसे मजबूत दावेदार माना जा सकता है। इसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट, 6.83 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन और 7550mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।90W फास्ट चार्जिंग के साथ यह फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP मुख्य कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 20MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
विज्ञापन
iQOO Neo 10
- फोटो : iQOO
iQOO Neo 10: गेमिंग और बैटरी का शानदार मेल
iQOO Neo 10 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ कंपनी का Supercomputing Chip Q1 दिया गया है, जो गेमिंग अनुभव को और बेहतर बनाता है।फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K डिस्प्ले मिलती है। 7000mAh की बड़ी बैटरी इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने की सुविधा देती है। कैमरा सेटअप में 50MP मुख्य सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 32MP सेल्फी कैमरा शामिल है।