{"_id":"6a2e8cf6cb8f0685810a4606","slug":"flipkart-june-epic-sale-best-smartphone-deals-on-samsung-vivo-and-motorola-2026-06-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Flipkart Epic Sale: Samsung, Vivo और Motorola पर भारी छूट; प्रीमियम फोन अब रिकॉर्ड लो प्राइस पर!","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Flipkart Epic Sale: Samsung, Vivo और Motorola पर भारी छूट; प्रीमियम फोन अब रिकॉर्ड लो प्राइस पर!
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे
Published by: Suyash Pandey
Updated Sun, 14 Jun 2026 04:53 PM IST
सार
Big Discounts On Smartphones During Flipkart Sale: Flipkart June Epic Sale में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर अब तक की सबसे बड़ी छूट मिल रही है। 1.10 लाख रुपये की कीमत वाला अल्ट्रा-स्लिम Samsung Galaxy S25 Edge अब सीधे 59,999 रुपये में आपका हो सकता है। इसके अलावा, फ्लैगशिप फीचर्स वाले Vivo X200T और 7000mAh बैटरी वाले Motorola फोंस पर भी बम्पर डिस्काउंट है। आइए जानते हैं इन टॉप स्मार्टफोन्स पर मिल रही बेस्ट डील्स के बारे में विस्तार से।
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट एपिक सेल
- फोटो : फ्लिपकार्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटोरोला एज 60 फ्यूजन
- फोटो : मोटोरोला
सेल के दौरान इन स्मार्टफोन्स पर हैं सबसे बेस्ट डील्स
मोटोरोला एज 60 फ्यूजन
अगर आपको एक बैलेंस्ड और प्रीमियम एक्सपीरियंस वाला फोन चाहिए, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
- सेल प्राइस: ₹27,999
- बैंक ऑफर: फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड का इस्तेमाल करने पर ₹1,400 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा।
- खास फीचर्स: इसमें 6.67 इंच का डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर, 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
मोटोरोला एज 60 प्रो
- फोटो : मोटोरोला
मोटोरोला एज 60 प्रो
शानदार डिस्प्ले और ट्रिपल कैमरा सेटअप के शौकीनों के लिए यह फोन एक बेहतरीन डील है। यह फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज विकल्प के साथ आता है।
- सेल प्राइस: ₹29,999
- बचत की बात: कंपनी इस फोन पर MRP से सीधे ₹7,000 की छूट दे रही है।
- बैंक ऑफर: फ्लिपकार्ट Axis Bank कार्ड से पेमेंट करने पर ₹1,500 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा।
- खास फीचर्स: इस फोन में 6.7 इंच का सुपर HD+ 1.5K डिस्प्ले, पावरफुल डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर, 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 6000mAh की बैटरी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोटोरोला G37 Power
- फोटो : मोटोरोला
मोटोरोला G37 पावर
अगर आपका बजट थोड़ा कम है और आपको बेहद तगड़ा बैटरी बैकअप चाहिए, तो यह फोन आपके लिए ही बना है। यह फोन 4GB रैम और 128GB स्टोरेज विकल्प के साथ आता है।
- सेल प्राइस: ₹15,999
- सबसे बड़ी छूट: कंपनी इस फोन पर इसके MRP (मैक्सिमम रिटेल प्राइस) से लगभग ₹15,000 का सीधा डिस्काउंट दे रही है।
- बैंक ऑफर: फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड के जरिए खरीदने पर ₹800 की एक्स्ट्रा छूट मिल जाएगी।
- खास फीचर्स: इस बजट फोन में डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर, 6.6 इंच का डिस्प्ले, 50MP का मेन कैमरा और सबसे खास- 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो आराम से दो दिन तक चल सकती है।
- नोट: सेल के दौरान ऑफर्स और स्टॉक सीमित समय के लिए होते हैं, इसलिए अगर आपको कोई डील पसंद आ रही है, तो फ्लिपकार्ट पर जाकर तुरंत ऑफर देख सकते हैं।
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी S25 एज
- फोटो : सैमसंग
सैमसंग गैलेक्सी S25 एज
अगर आपको एक बेहद पतला, हल्का और प्रीमियम फ्लैगशिप फोन चाहिए, तो यह डील आपके होश उड़ा देगी। अपनी लॉन्चिंग के बाद यह फोन पहली बार अपनी सबसे कम कीमत पर मिल रहा है।
- लॉन्च प्राइस: ₹1,09,999
- सेल प्राइस: ₹59,999 (12GB RAM + 256GB) | ₹71,999 (12GB + 512GB)
- कलर्स: टाइटेनियम सिल्वर और टाइटेनियम जेटब्लैक।
- क्या है खास: यह मार्केट के सबसे स्लिम फ्लैगशिप फोंस में से एक है। इसमें प्रीमियम टाइटेनियम बिल्ड, 6.6-इंच का 2K डिस्प्ले, और धांसू स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलता है।
- कैमरा और अन्य फीचर्स: इसमें गैलेक्सी S25 अल्ट्रा वाला 200MP का मेन कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। साथ ही IP68 वॉटर रेसिस्टेंस, 6 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट्स और शानदार गैलेक्सी एआई फीचर्स इसे एक कम्पलीट पैकेज बनाते हैं। आईफोन एयर को टक्कर देने वाला यह फोन इस कीमत पर एक मस्ट-बाय डील बन गया है।