सब्सक्राइब करें

Motorola का धमाका: लॉन्च हुआ Moto G Max; 200MP कैमरा और दमदार बैटरी से है लैस, जानें कीमत और फीचर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे Published by: Suyash Pandey Updated Sat, 13 Jun 2026 10:03 PM IST
सार

Motorola Moto G Max: मोटोरोला ने अपनी G-सीरीज का नया धांसू स्मार्टफोन Moto G Max लॉन्च कर दिया है। 200MP का शानदार कैमरा, 5,200mAh की दमदार बैटरी और लेटेस्ट MediaTek प्रोसेसर से लैस यह फोन फीचर्स के मामले में कई प्रीमियम स्मार्टफोन्स को टक्कर दे रहा है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी खास फीचर्स।

विज्ञापन
Motorola Launches Moto G Max With 200MP Camera and 5,200mAh Battery
Motorola Moto G Max - फोटो : Motorola

मोटोरोला (Motorola) ने अपनी पॉपुलर G-सीरीज का दायरा बढ़ाते हुए एक नया स्मार्टफोन Moto G Max लॉन्च कर दिया है। यह फोन न सिर्फ दिखने में बेहद खूबसूरत है, बल्कि इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5,200mAh की बड़ी बैटरी जैसे धांसू फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं मोटोरोला के इस नए स्मार्टफोन की कीमत, उपलब्धता और इसके सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में।

Motorola Launches Moto G Max With 200MP Camera and 5,200mAh Battery
Motorola Moto G Max - फोटो : Motorola

कीमत और उपलब्धता

लॉन्च और कीमत: कंपनी ने फिलहाल इस फोन को ब्राजील में पेश किया है। वहां इसकी कीमत BRL 2,519 (भारतीय रुपये में लगभग 46,000 रुपये) रखी गई है।
कलर ऑप्शंस: यह फोन दो शानदार कलर्स- ब्लू और ग्रेफाइट में आता है।
उपलब्धता: फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसे भारत सहित अन्य ग्लोबल मार्केट्स में भी लॉन्च किया जाएगा।

Motorola Launches Moto G Max With 200MP Camera and 5,200mAh Battery
Motorola Moto G Max - फोटो : Motorola

Moto G Max के धाकड़ फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


डिस्प्ले है बेहद शानदार

इस फोन में 6.8 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। स्मूद स्क्रॉलिंग के लिए इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और धूप में भी स्क्रीन को साफ देखने के लिए 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इस पर Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Motorola Launches Moto G Max With 200MP Camera and 5,200mAh Battery
Motorola Moto G Max - फोटो : Motorola

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

प्रोसेसर: बेहतर स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है।
स्टोरेज: इसमें 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। खास बात यह है कि इसमें वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी है, जिससे फोन की स्पीड और बढ़ जाती है।
ऑपरेटिंग सिस्टम: यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

विज्ञापन
Motorola Launches Moto G Max With 200MP Camera and 5,200mAh Battery
Motorola Moto G Max - फोटो : Motorola

DSLR जैसा 200MP कैमरा

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह फोन किसी वरदान से कम नहीं है:
रियर कैमरा: पीछे की तरफ 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलता है।
फ्रंट कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जिससे आप 2K रिजॉल्यूशन में शानदार वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed