{"_id":"6a2ceaa464e5f1fa5300f46a","slug":"iphone-18-pro-leaks-launch-timeline-camera-upgrades-expected-features-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"iPhone 18 Pro: कब होगा लॉन्च, कितनी होगी कीमत, क्या मिलेंगे अपग्रेड? जानिए सबकुछ","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
iPhone 18 Pro: कब होगा लॉन्च, कितनी होगी कीमत, क्या मिलेंगे अपग्रेड? जानिए सबकुछ
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
सार
Apple New iPhone: एपल का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन यानी iPhone 18 Pro भले ही अभी आधिकारिक तौर पर कई महीनों दूर है, लेकिन मार्केट में इसे लेकर अटकलें बेहद तेज हो चुकी हैं। ऐसे में, अगर आप भी इस फोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो यहां जानिए इसके संभावित लॉन्चिंग से लेकर जबरदस्त फीचर्स तक सब कुछ...
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Apple iPhone 18 leaks: आईफोन प्रेमी एपल के लॉन्चिंग इवेंट को लेकर हमेशा से उत्सुक रहते हैं। ऐसे में लीक रिपोर्ट्स की मानें तो हर बार की तरह इस बार भी एपल अपनी प्रीमियम रेंज यानी आईफोन 18 Pro और आईफोन 8 Pro Max को सितंबर 2026 में लॉन्च करने की पूरी तैयारी में है।
हालांकि, इस बार लीक में एक दिलचस्प बात सामने आई है कि जो ग्राहक इसके बेस या सामान्य मॉडल का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें थोड़ा ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि सामान्य आईफोन 18 के संभवतः 2027 की शुरुआत में लॉन्च होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि कंपनी की तरफ से इसे लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है।
डिजाइन में होंगे छोटे लेकिन खास बदलाव
क्या किसी नए कलर में आएगा यह iPhone?
माना जा रहा है कि एपल इस बार कुछ नए प्रीमियम कलर ऑप्शन भी पेश कर सकता है। लीक्स में संभावित रहंग डार्क चेरी, क्लाउड ब्लू, सिल्वर और डार्क ग्रे शामिल है। इनमें डार्क ग्रे को खास सिग्नेचर कलर भी माना जा रहा है।
डिस्प्ले में मिल सकती है नई टेक्नोलॉजी
कैमरा अपग्रेड पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस
कैसी होगी बैटरी क्षमता?
कितनी हो सकती है कीमत?
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक आईफोन 18 प्रो 999 डॉलर से 1099 डॉलर (भारत में लगभग 1.40 लाख से 1.50 लाख) और आईफोन 18 प्रो मैक्स 1199 डॉलर से 1299 डॉलर (भारत में 1.50 लाख से अधिक) हो सकती है। हालांकि इन सभी फीचर्स के बारे में अभी तक कंपनी ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अगर सितंबर में इसकी लॉन्चिंग होती है, तो इसके बाद ही असल तस्वीर साफ हो पाएगी।

- लीक रिपोर्ट कहती है कि आईफोन18 Pro का डिजाइन मौजूदा मॉडल्स से काफी मिलता-जुलता रहेगा। हालांकि इसमें Dynamic Island (डायनामिक आइलैंड) पहले से छोटा हो सकता है और रियर कैमरा मॉड्यूल को भी नया फिनिश मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
- इसके अलावा आपको इसमें बेहतर ग्लास और फ्रेम इंटीग्रेशन के साथ प्रीमियम एल्यूमिनियम बॉडी देखने को मिल सकती है। यानी जो फोन का लुक पहले जैसा जाना-पहचाना होगा, लेकिन उसकी फिनिशिंग और प्रीमियम हो सकती है।
क्या किसी नए कलर में आएगा यह iPhone?
माना जा रहा है कि एपल इस बार कुछ नए प्रीमियम कलर ऑप्शन भी पेश कर सकता है। लीक्स में संभावित रहंग डार्क चेरी, क्लाउड ब्लू, सिल्वर और डार्क ग्रे शामिल है। इनमें डार्क ग्रे को खास सिग्नेचर कलर भी माना जा रहा है।
डिस्प्ले में मिल सकती है नई टेक्नोलॉजी
- आईफोन18 Pro में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है। इसके साथ प्रोमोशन (ProMotion) 120Hz रिफ्रेश रेट और LTPO+ OLED तकनीक का सपोर्ट मिल सकता है। रिपोर्ट्स यह भी इशारा कर रही है कि इसमें फेसआईडी के कुछ कंपोनेंट्स डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट किए जा सकते हैं, जिससे डायनामिक आईलैंड का आकार छोटा हो सकता है।
- इसके अलावा परफॉर्मेंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए इसमें A20 Pro चिप दी जाएगी, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी चिपमेकर कंपनी TSMC के 2nm (नैनोमीटर) प्रोसेस पर तैयार किया जा रहा है।
- यह चिप न सिर्फ सुपरफास्ट सीपीयू और जीपीयू से लैस होगी, बल्कि इसकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भी होश उड़ाने वाली होंगी। सबसे अच्छी बात यह है कि यह चिप बेहद पावर एफिशिएंट है।
कैमरा अपग्रेड पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस
- वहीं, इन तमाम चर्चाओं के बीच आईफोन प्रेमियों की सबसे ज्यादा उत्सुकता इसके कैमरे को लेकर है। हर कोई यह जानना चाह रहा है कि एपल इस बार फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के अनुभव में क्या-क्या बदलाव लाने वाला है।
- लीक्स कहते हैं कि इस बार कैमरा सेक्शन पहले से ज्यादा आकर्षित हो सकता है। इसमें वेरिएबल एपर्चर वाला मुख्य कैमरा देखने को मिल सकता है। इससे अलग-अलग रोशनी की स्थिति में बेहतर कंट्रोल मिलेगा।
- संभावित कैमरा सुधार की बात करें तो बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी, अपग्रेडेड टेलीफोटो लेंस, बेहतर पोर्ट्रेट मोड, ज्यादा डायनामिक रेंज और तेज इमेज प्रोसेसिंग मिलने की उम्मीद है। अगर ये बदलाव आते हैं, तो फोटोग्राफी अनुभव में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।
कैसी होगी बैटरी क्षमता?
- आईफोन यूजर्स की बैटरी को लेकर हमेशा से शिकायत रही है। ऐसे में आईफोन 18 प्रो में बैटरी रेंज कितनी होगी, यह भी लोगों में बड़ा सवाल है, लेकिन अभी तक इसकी सटीक बैटरी क्षमता (mAh) कितनी होगी, यह पूरी तरह कंफर्म नहीं है।
- लेकिन नई A20 Pro चिप की गजब की पावर एफिशिएंसी और स्क्रीन की अपग्रेडेड LTPO+ डिस्प्ले टेक्नोलॉजी की वजह से्र ग्राहकों को पिछले सभी मॉडल्स के मुकाबले बहुत लंबी और दमदार बैटरी लाइफ मिलने की पूरी उम्मीद है।