सब्सक्राइब करें

मुसीबत बताकर नहीं आती: एंड्रॉयड फोन में तुरंत ऑन कर लें ये 5 इमरजेंसी सेटिंग्स, मुश्किल समय में बचेगी जान

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे Published by: Suyash Pandey Updated Thu, 11 Jun 2026 10:21 PM IST
सार

Android Emergency Safety Settings: स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग और सोशल मीडिया के लिए नहीं, बल्कि इमरजेंसी में आपकी जान बचाने वाला सुरक्षा उपकरण भी बन सकता है। एंड्रॉयड फोन में मौजूद पर्सनल सेफ्टी एप, इमरजेंसी SOS, वायरलेस इमरजेंसी अलर्ट्स, अर्थक्वेक अलर्ट्स और इमरजेंसी लोकेशन सर्विस जैसे फीचर्स दुर्घटना, मेडिकल इमरजेंसी, प्राकृतिक आपदा या खतरे की स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
Android Users Should Enable These Emergency Settings Before It’s Too Late
बेहद जरूरी 5 इमरजेंसी सेटिंग्स - फोटो : एआई

आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल या सोशल मीडिया के इस्तेमाल के लिए नहीं रह गया है। यह किसी दुर्घटना, मेडिकल इमरजेंसी या प्राकृतिक आपदा के समय आपका सबसे बड़ा मददगार साबित हो सकता है। गूगल अपने एंड्रॉयड फोन्स में कई ऐसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स देता है, जो खतरे के समय आपकी जान बचा सकते हैं। ज्यादातर लोग इन सेटिंग्स के बारे में नहीं जानते। आइए आसान भाषा में समझते हैं इन 5 जरूरी सेटिंग्स के बारे में जिन्हें आपको आज ही चालू कर लेना चाहिए।


5 जरूरी सेफ्टी फीचर्स
 

सेटिंग का नाम मुख्य काम
पर्सनल सेफ्टी एप सेफ्टी चेक और मेडिकल डिटेल्स सेव करना
इमरजेंसी SOS पावर बटन दबाकर तुरंत मदद मांगना
वायरलेस अलर्ट्स आपदा (बाढ़, तूफान) से पहले चेतावनी देना
भूकंप अलर्ट्स भूकंप आने से पहले अर्ली अलर्ट देना
ELS (लोकेशन सर्विस) बचाव दल को सटीक लोकेशन भेजना
Android Users Should Enable These Emergency Settings Before It’s Too Late
बेहद जरूरी 5 इमरजेंसी सेटिंग्स - फोटो : एंड्रॉयड सेटिंग

पर्सनल सेफ्टी एप

  • यह एप एंड्रॉयड 12 या उससे नए वर्जन वाले स्मार्टफोन्स में पहले से इंस्टॉल होता है (अगर नहीं है, तो इसे प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड करें)। यह आपकी डिजिटल सुरक्षा का कंट्रोल सेंटर है।
  • मेडिकल डिटेल्स: इसमें आप अपना ब्लड ग्रुप, एलर्जी और मेडिकल कंडीशन सेव कर सकते हैं, जो एक्सीडेंट होने पर डॉक्टरों के बहुत काम आता है।
  • सेफ्टी चेक: मान लीजिए आप रात में कैब से सफर कर रहे हैं, तो आप एक टाइमर सेट कर सकते हैं। टाइम पूरा होने पर फोन आपसे पूछेगा कि आप सुरक्षित हैं या नहीं। अगर आप जवाब नहीं देते, तो यह आपके घरवालों को तुरंत आपकी लोकेशन भेज देगा।
Android Users Should Enable These Emergency Settings Before It’s Too Late
बेहद जरूरी 5 इमरजेंसी सेटिंग्स - फोटो : एंड्रॉयड सेटिंग

इमरजेंसी SOS

खतरे के समय कई बार फोन अनलॉक करके किसी का नंबर डायल करने का समय नहीं होता। ऐसे वक्त के लिए यह फीचर सबसे बेहतरीन है।

  • कैसे काम करता है: आपको बस फोन के पावर बटन को लगातार 3 से 5 बार दबाना होता है।
  • क्या होता है: यह तुरंत इमरजेंसी नंबर पर कॉल लगाता है, आपके परिवार को लोकेशन भेजता है और फोन के कैमरे से वीडियो रिकॉर्डिंग भी शुरू कर सकता है।
  • कहां मिलेगा: सेटिंग्स > सेफ्टी एंड इमरजेंसी > इमरजेंसी SOS
विज्ञापन
विज्ञापन
Android Users Should Enable These Emergency Settings Before It’s Too Late
बेहद जरूरी 5 इमरजेंसी सेटिंग्स - फोटो : एंड्रॉयड सेटिंग

वायरलेस इमरजेंसी अलर्ट्स

कई बार कुछ मिनटों की चेतावनी भी बड़ी दुर्घटना को टाल सकती है। यह फीचर आपके आसपास होने वाली बड़ी घटनाओं की जानकारी आपको पहले ही दे देता है।
कैसे काम करता है: यह सरकारी एजेंसियों और मौसम विभाग के डेटा के आधार पर बाढ़, चक्रवात, या भारी बारिश जैसी प्राकृतिक आपदाओं के अलर्ट फोन पर नोटिफिकेशन के जरिए भेजता है।
कहां मिलेगा: सेटिंग्स > सेफ्टी एंड इमरजेंसी > वायरलेस इमरजेंसी अलर्ट्स

विज्ञापन
Android Users Should Enable These Emergency Settings Before It’s Too Late
बेहद जरूरी 5 इमरजेंसी सेटिंग्स - फोटो : अमर उजाला

भूकंप का अर्ली अलर्ट

भूकंप जैसी आपदा में कुछ सेकंड की चेतावनी भी जान बचाने के लिए काफी होती है।
कैसे काम करता है: यह फोन के सेंसर्स और गूगल के नेटवर्क का इस्तेमाल करके भूकंप के झटके महसूस होने से कुछ सेकंड पहले आपको तेज अलार्म के साथ चेतावनी देता है। इसमें सुरक्षित रहने के निर्देश भी स्क्रीन पर दिखाई देते हैं।
कहां मिलेगा: सेटिंग्स > सेफ्टी एंड इमरजेंसी > अर्थक्वेक अलर्ट्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed