PM Kisan: योजना की अगली किस्त चाहिए? फौरन कर लें यह काम, नहीं तो अटक सकता है पैसा; घर बैठे मिनटो में होगा पूरा
PM Kisan 23rd Installment Date: क्या आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं? अगर हां, तो इस जरूरी काम को नजरअंदाज करना आपकी अगली किस्त को रोक सकता है। खास बात यह है कि इसके लिए आपको न बैंक जाने की जरूरत है और न ही किसी लंबी प्रक्रिया की। जानिए आखिर यह काम क्या है और कैसे इसे पूरा करें ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
How to update PM Kisan eKYC online: अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं और अभी तक आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है। तो आप इस लाभ से छूट सकते हैं। दरअसल सरकार की इस योजना के तहत हर साल किसानों के खाते में आर्थिक सहायता भेजी जाती है, लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना भी आवश्यक है। इनमें सबसे ज्यादा जरूरी e-KYC है। अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं करवाई है, तो आपकी अगली किस्त अटक सकती है। राहत की बात यह है कि यह काम अब घर बैठे मोबाइल से कुछ मिनटों में किया जा सकता है।
किसानों को हर साल मिलती है आर्थिक सहायता
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल वित्तीय सहायता दी जाती है। यह रकम तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। फिलहाल देशभर के करोड़ों किसान योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
e-KYC क्यों जरूरी है?
सरकार ने योजना में पारदर्शिता बनाए रखने और फर्जी वाड़े पर रोक लगाने के लिए e-KYC को अनिवार्य किया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ केवल वास्तविक और पात्र किसानों तक ही पहुंचे। अगर किसी लाभार्थी की e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं है, तो उसकी अगली किस्त जारी होने में दिक्कत आ सकती है। इसलिए किसानों को समय रहते अपना e-KYC स्टेटस जांच लेने की सलाह दी जा रही है।
बैंक जाने की जरूरत नहीं, मोबाइल से करें e-KYC
अक्सर लोगों को लगता है कि ई-केवाईसी के लिए बैंक या किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ेंगे। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। किसान अपने घर बैठे आसानी से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
घर बैठे e-KYC कैसे करें?
अगर आप भी इस गर्मी में दूर बैंक नहीं जाना चाहते, तो आप अपने फोन से ही इसे आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करें...
- अपने मोबाइल में इंटरनेट ब्राउजर खोलें।
- इसके बाद पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होमपेज पर ई-केवाईसी का ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
- अब अपना आधार नंबर दर्ज करें और उससे लिंक मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी (चार या छह अंको का नंबर) को दर्ज करें।
- ओटीपी सत्यापित करते ही ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- पूरी प्रक्रिया में केवल कुछ मिनट का समय लगता है।
कब आ सकती है 23वीं किस्त?
सरकार ने पिछली किस्त मार्च 2026 में जारी की थी। इस बार 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी होगी। इसका एलान कृषि और किसान कल्याण विभाग, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की तरफ से किया गया। साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी 23वीं किस्त जारी होने की जानकारी दी गई।
सिर्फ सरकारी जानकारी पर करें भरोसा
पीएम किसान योजना से जुड़ी तारीखों और किस्तों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की जानकारी वायरल होती रहती है। ऐसे में किसानों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक अपडेट और सरकारी पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करें।