सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   Social Media Ban: Andhra Pradesh takes big decision, social media will banned children 90 days

Social Media Ban: आंध्र प्रदेश में बच्चों पर सोशल मीडिया बैन की तैयारी, CM का बड़ा एलान; जानें कब से होगा लागू

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Fri, 06 Mar 2026 03:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Andhra Pradesh social media ban: देश में डिजिटल सुरक्षा की दिशा में आंध्र प्रदेश सरकार भी सख्त हो गई है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा में घोषणा की है कि अगले 90 दिनों के भीतर 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लाग दिया जाएगा। कर्नाटक के बाद इस तरह का सख्त फैसला लेने वाला आंध्र प्रदेश देश का दूसरा बड़ा राज्य बनने जा रहा है।

Social Media Ban:  Andhra Pradesh takes big decision, social media will banned children 90 days
आंध्र प्रदेश में 90 दिनों में बच्चों के लिए बैन हो जाएगा सोशल मीडिया - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

बच्चों में बढ़ती डिजिटल लत और ऑनलाइन जोखिम को देखते हुए एन चंद्रबाबू नायडू की सरकार बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। आंध्र प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले 90 दिनों में 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया एक्सेस बंद किया जा सकता है। फिलहाल सरकार यह भी विचार कर रही है कि उम्र सीमा 13 साल हो या 16 साल।
Trending Videos


बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर सख्ती की तैयारी
आंध्र प्रदेश सरकार नाबालिगों के सोशल मीडिया उपयोग को सीमित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है। राज्य विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि सरकार को सुझाव मिला है कि 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही है और अगले 90 दिनों के भीतर इस पर ठोस निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े: Social Media Ban: कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बंद, CM सिद्धारमैया का बड़ा एलान

उम्र सीमा पर अभी चल रही चर्चा
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार के सामने दो विकल्प हैं सोशल मीडिया उपयोग की न्यूनतम उम्र 13 साल तय करना या इसे बढ़ाकर 16 साल करना। सरकार इस पर एक्सपर्ट्स और समाज के अलग-अलग वर्गों से राय ले रही है। जो भी व्यापक सहमति बनती है, राज्य में उसी उम्र के लिए नियम लागू किया जा सकता है।

क्यों जरूरी माना जा रहा यह कदम
सरकार का कहना है कि आजकल बच्चे बहुत कम उम्र में ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करने लगते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इससे कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। जैसे अत्यधिक स्क्रीन टाइम और डिजिटल लत, ध्यान और पढ़ाई पर असर, साइबर बुलिंग और ऑनलाइन धोखाधड़ी का खतरा। साथ ही अनुचित या हानिकारक कंटेंट तक पहुंच भी एक बड़ा खतरा माना जा रहा है। इन्हीं जोखिमों को कम करने के लिए सरकार यह कदम उठाने पर विचार कर रही है।

भारत में बढ़ रही बहस
हाल के समय में कई राज्य सरकारें बच्चों की डिजिटल सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही हैं। शिक्षाविदों और मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि कम उम्र में सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग बच्चों के मानसिक और सामाजिक विकास को प्रभावित कर सकता है। अगर आंध्र प्रदेश इस नियम को लागू करता है, तो यह भारत में नाबालिगों के सोशल मीडिया उपयोग को नियंत्रित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed