{"_id":"69bfde0f447feeedf302e5a5","slug":"whatsapp-to-launch-after-reading-feature-disappearing-messages-new-privacy-update-for-android-and-ios-users-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"WhatsApp New Feature: अब चैट पढ़ते ही होगी डिलीट, WhatsApp का नया After Reading टाइमर; ऐसे बढ़ेगी आपकी प्राइवेसी","category":{"title":"Social Network","title_hn":"सोशल नेटवर्क","slug":"social-network"}}
WhatsApp New Feature: अब चैट पढ़ते ही होगी डिलीट, WhatsApp का नया After Reading टाइमर; ऐसे बढ़ेगी आपकी प्राइवेसी
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sun, 22 Mar 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
सार
WhatsApp After Reading feature: व्हाट्सएप यूजर्स के लिए प्राइवेसी का एक नया और दमदार दौर शुरू होने वाला है। अभी तक आप फोटो और वीडियो के लिए व्यू वन्स का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब जल्द ही यही आपके टेक्स्ट मैसेज (Text Messages) पर भी चलेगा। कंपनी एक ऐसे After Reading टाइमर पर काम कर रही है, जो संवेदनशील जानकारी जैसे ओटीपी या पासवर्ड साझा करने वालों के लिए बेहतरीन साबित होगा। आइए समझते हैं कि व्हाट्सएप का यह नया प्राइवेसी अपग्रेड क्या है और यह आपके चैट करने के अंदाज को कैसे बदल देगा।
WhatsApp
- फोटो : Adobe stock
विज्ञापन
विस्तार
WhatsApp अपनी प्राइवेसी को और मजबूत करने के लिए एक नया फीचर टेस्ट कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार WABetaInfo ने एप के नए बिल्ड में After Reading नाम का ऑप्शन देखा है। यह फीचर मौजूदा disappearing messages से एक कदम आगे है, क्योंकि इसमें मैसेज पढ़ते ही गायब हो जाएगा, यानी कोई तय समय का इंतजार नहीं होगा।
पढ़ते ही चैट से मैसेज डिलीट
अभी डिसअपीयरिंग मैसेज के लिए 24 घंटे, 7 दिन या 90 दिन का विकल्प मिलता है, लेकिन नया आफ्टर रीडिंग फीचर आने के बाद बाद रिसीवर के मैसेज पढ़ते ही, वह तुरंत गायब हो जाएगा। जैसे व्यू वन वाली फाेटो या वीडियो गायब हो जाती है।
15 मिनट की डेडलाइन
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, मैसेज पढ़े जाने के बाद वह 15 मिनट के भीतर भेजने वाले और पाने वाले, दोनों के फोन से हमेशा के लिए डिलीट हो जाएगा। अगर मैसेज नहीं पढ़ा गया, तो यह 24 घंटे तक चैट में रहेगा और फिर एक्सपायर हो जाएगा।
गोपनीय डेटा के लिए बेस्ट
यह फीचर खास तौर पर बैंक डिटेल्स, पासवर्ड, या किसी भी गोपनीय जानकारी को शेयर करने के लिए बनाया गया है। अब आपको मैसेज भेजकर मैन्युअल रूप से Delete for Everyone करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
ये भी पढ़ें: अब शोर-शराबे में भी आएगी साफ आवाज: व्हाट्सएप में जल्द मिलेगा नॉइज कैंसलेशन फीचर, जानें कैसे करेगा काम
iPhone यूजर्स के लिए ट्रांसलेशन का तोहफा
व्हाट्सएप आईफोन यूजर्स के लिए इन-बिल्ट चैट ट्रांसलेटर पर भी काम कर रहा है। यह फीचर बिना किसी थर्ड-पार्टी एप के 21 अलग-अलग भाषाओं में मैसेज का तुरंत अनुवाद कर देगा। यह तकनीक डिवाइस पर ही काम करेगी, जिससे आपकी प्राइवेसी बनी रहेगी।
कब तक आएगा यह फीचर?
फिलहाल यह फीचर एंड्रॉइड के बीटा वर्जन (2.26.12.2) में देखा गया है और अभी विकास के चरण में है। उम्मीद है कि टेस्टिंग पूरी होने के बाद जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन