Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   ai job cuts companies rehiring workers after replacing them with artificial intelligence higher salary

सर्वे: एआई के वजह से नौकरी छीनी, अब ज्यादा सैलरी पर वापस बुला रहीं कंपनियां, मान रहीं कर्मचारियों की शर्तें

Fri, 13 Nov 2026 03:18 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 13 Nov 2026 03:18 PM IST
सार

  • कंपनियों ने खर्च घटाने और काम तेज करने के लिए एआई के भरोसे कर्मचारियों की छंटनी की, लेकिन अब कई जगह उन्हें अपना फैसला बदलना पड़ रहा है।
  • अमेरिका में करीब हर पांच में से एक कर्मचारी का दावा है कि एआई से उसकी जगह लेने के बाद कंपनी ने उसे दोबारा नौकरी पर बुलाया।
  • हालांकि, वापसी के लिए कर्मचारी अब ज्यादा सैलरी, नौकरी की सुरक्षा और एआई के इस्तेमाल को लेकर शर्तें रख रहे हैं।

विज्ञापन
ai job cuts companies rehiring workers after replacing them with artificial intelligence higher salary
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को इंसानों का रिप्लेसमेंट मानने वाली कंपनियों को अब जमीनी हकीकत का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका और ब्रिटेन से सामने आया एक नया सर्वे इशारा कर रहा है कि एआई हर वह काम नहीं कर सकता जो एक हाड़-मांस का इंसान कर लेता है। नतीजतन, कई कंपनियां भारी नुकसान उठाने के बाद उन कर्मचारियों को वापस बुलाने पर मजबूर हो गई हैं जिन्हें उन्होंने एआई के आने के बाद नौकरी से निकाल दिया था।
विज्ञापन


टैलेंट असेसमेंट कंपनी एसएचएल (SHL) की हालिया रिसर्च में यह बात सामने आई है। जून और जुलाई में किए गए सर्वे के मुताबिक, अमेरिका के 19.1% कर्मचारियों ने कहा कि उनकी जगह एआई ने ली थी, लेकिन बाद में कंपनी ने उन्हें दोबारा नौकरी पर बुलाया। अमेरिका और ब्रिटेन को मिलाकर यह आंकड़ा 16% रहा। इस स्थिति को कंपनी ने एआई रिबाउंडिंग नाम दिया है।
विज्ञापन


वापसी के लिए कर्मचारियों ने रखीं भारी शर्तें
दिलचस्प बात यह है कि जो कर्मचारी वापस आ रहे हैं, वे अब पुरानी शर्तों पर काम करने को बिल्कुल तैयार नहीं हैं। वे दोबारा जॉब ज्वाइन करने के लिए कंपनियों के सामने अपने शर्ते रख रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 51% कर्मचारियों ने वापसी के लिए अपनी सैलरी में भारी बढ़ोतरी की मांग की। जबकि 42% कर्मचारियों ने भविष्य में जॉब सिक्योरिटी की लिखित गारंटी मांगी। वहीं, 40% कर्मचारियों ने इस बात पर पूरी पारदर्शिता मांगी कि उनके काम में एआई का दखल कितना और कैसे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचएल की ग्लोबल सीनियर वाइस प्रेसिडेंट लूसी ब्यूमोंट के मुताबिक, कई कंपनियां कर्मचारियों की असली क्षमता को समझे बिना जल्दबाजी में ऑटोमेशन का फैसला कर रही हैं। जब एआई काम की सभी जरूरतें पूरी नहीं कर पाता, तब कंपनियों को उन्हीं अनुभवी कर्मचारियों की जरूरत दोबारा महसूस होती है जिन्हें उन्होंने पहले निकाल दिया था।

किन कामों में एआई से नहीं मिली कंपनियों को मदद?
रॉबर्ट हाफ की जुलाई में आई एक अलग रिपोर्ट भी इस ट्रेंड की ओर इशारा करती है। सर्वे में शामिल अमेरिका के उन 32% हायरिंग मैनेजर्स ने बताया कि एआई के कारण पदों में कटौती करने के बाद उनकी कंपनियों को वही या उससे मिलते-जुलते पद दोबारा शुरू करने पड़े।

रिपोर्ट में इसके पीछे कुछ अहम वजहें बताई गईं। 40% मैनेजर्स के मुताबिक, एआई कर्मचारियों के संस्थागत अनुभव और कंपनी से जुड़ी अंदरूनी जानकारी की जगह नहीं ले पाया। वहीं, 39% ने ग्राहक और कारोबारी रिश्तों को संभालने की जरूरत बताई। इतने ही प्रतिशत मैनेजर्स ने बढ़ती कारोबारी मांग को वजह माना। इसके अलावा, 38% ने कहा कि इन कामों में उम्मीद से ज्यादा मानवीय निगरानी और क्वालिटी चेक की जरूरत थी।

क्लार्ना और फोर्ड को भी बदलना पड़ा फैसला
एआई पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता का असर बड़ी कंपनियों पर भी दिखा है। स्वीडन की पेमेंट कंपनी क्लार्ना ने एआई चैटबॉट पर ज्यादा निर्भर रहने के बाद फिर से कस्टमर सर्विस कर्मचारियों की भर्ती शुरू की। कंपनी के सीईओ सेबेस्टियन सिएमियात्कोव्स्की ने माना कि ऑटोमेशन को लेकर कंपनी जरूरत से ज्यादा आगे बढ़ गई थी। कंपनी के मुताबिक, मुश्किल और संवेदनशील मामलों में इंसानी मदद जरूरी है।

इसी तरह, फोर्ड ने जून में 350 अनुभवी इंजीनियरों को नौकरी पर रखा और कुछ को प्रमोशन भी दिया। कंपनी के मुताबिक, एआई आधारित क्वालिटी कंट्रोल टूल उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर पाए। फोर्ड का कहना है कि एआई से गुणवत्ता बेहतर करने में मदद मिली है, लेकिन इंजीनियरों का दशकों का अनुभव भी उतना ही जरूरी है।

एआई के कारण छंटनी का आंकड़ा भी बढ़ा
कई कंपनियां भले ही पुराने कर्मचारियों को वापस बुला रही हों, लेकिन एआई के नाम पर नौकरियों में कटौती का सिलसिला जारी है। आउटप्लेसमेंट फर्म चैलेंजर, ग्रे एंड क्रिसमस के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर तक कंपनियों ने एआई को वजह बताते हुए 1,21,401 नौकरियों में कटौती का एलान किया। यह पूरे 2025 में घोषित 54,836 एआई से जुड़ी छंटनियों के दोगुने से भी ज्यादा है।

इस बदलाव का असर युवा कर्मचारियों पर भी पड़ रहा है। स्टैनफोर्ड डिजिटल इकोनॉमी लैब की एक स्टडी के मुताबिक, एआई से ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में 22 से 25 साल के युवाओं का रोजगार उस स्तर से 19% कम रहा, जितना कम प्रभावित क्षेत्रों की तरह वृद्धि होने पर हो सकता था।


इन आंकड़ों से साफ है कि एआई कई कामों को आसान और तेज बना सकता है, लेकिन हर भूमिका में इंसानी अनुभव, समझ और जिम्मेदारी की जगह लेना अभी कंपनियों के लिए आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed