{"_id":"6a75a6a586d1d85b4e0b6a5f","slug":"amazon-freedom-sale-2026-begins-big-discounts-electronics-fashion-more-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amazon Freedom Sale 2026 Live: स्मार्टफोन्स, लैपटॉप और टीवी पर मिल रही बंपर छूट, जानें किस पर होगी कितनी बचत","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Amazon Freedom Sale 2026 Live: स्मार्टफोन्स, लैपटॉप और टीवी पर मिल रही बंपर छूट, जानें किस पर होगी कितनी बचत
Fri, 07 Aug 2026 03:05 PM IST
जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Fri, 07 Aug 2026 03:05 PM IST
सार
Amazon Sale Offers: अगर आप भी नया स्मार्टफोन, लैपटॉप, एसी या कोई अन्य प्रोडक्ट खरीदने का सोच रहे हैं, तो अब इंतजार खत्म हुआ। अमेजन फ्रीडम सेल 2026 की शुरुआत हो चुकी है। इसी के साथ यहां पर इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज और गैजेट्स समेत कई कैटेगरी पर भारी छूट मिल रही है। लेकिन किस सामान पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है और खरीदारी से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? आइए जानते हैं इस लेख में।
विज्ञापन
अमेजन फ्रीडम सेल 2026
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Amazon Freedom Sale Deals: अगर आप नया स्मार्टफोन, लैपटॉप, एसी, टीवी या कोई दूसरा गैजेट खरीदने के लिए काफी समय से प्लानिंग कर रहे हैं। तो आपके लिए एक धमाकेदार ऑफर है। अमेजन फ्रीडम सेल 2026 शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर अतिरिक्त कैशबैक और EMI ऑफर का फायदा भी मिल रहा है।
Amazon Freedom Sale कब शुरू हुई ?
अमेजन फ्रीडम सेल की शुरुआत सात अगस्त 2026 से हो चुकी है। इस सेल के दौरान ग्राहक कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर भारी छूट का फायदा उठा सकते हैं।
इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स पर कितना मिल रहा डिस्काउंट?
अमेजन कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर शानदार ऑफर दे रहा है। जैसे मोबाइल और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक की छूट, लैपटॉप, हेडफोन और स्मार्टवॉच पर 75 प्रतिशत तक का डिस्काउंट, टीवी और होम अप्लायंसेज पर 65 प्रतिशत तक की छूट, ऑडियो डिवाइसेज और गैजेट्स पर आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं। आइए देखते हैं इस सेल में किस फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर क्या डील मिल रही है:
सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 अल्ट्रा
सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा
आईक्यू 15
शाओमी 17T
लैपटॉप्स पर भी बंपर छूट
इसके अलावा अगर आप अपने घर या दफ्तर के लिए नया लैपटॉप या स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस सेल में कई प्रीमियम मॉडल्स को सस्ती कीमत पर मिल रहा है।
सेल के दौरान बैंक ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI और पुराना डिवाइस देने पर अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस का भी लाभ उठाया जा सकता है। आइए देखते हैं लैपटॉप और स्मार्ट टीवी कैटेगरी में मिलने वाले प्रमुख ऑफर्स:
लैपटॉप डील्स
स्मार्ट टीवी पर धमाकेदार ऑफर्स (Smart TV Deals)
घरेलू मनोरंजन को बेहतर बनाने के लिए स्मार्ट टीवी और बड़े होम अप्लायंसेज पर 65 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है:
बैंक पार्टनर्स के जरिए ग्राहकों को अतिरिक्त छूट
खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान
विज्ञापन
Amazon Freedom Sale कब शुरू हुई ?
अमेजन फ्रीडम सेल की शुरुआत सात अगस्त 2026 से हो चुकी है। इस सेल के दौरान ग्राहक कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर भारी छूट का फायदा उठा सकते हैं।
इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स पर कितना मिल रहा डिस्काउंट?
अमेजन कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर शानदार ऑफर दे रहा है। जैसे मोबाइल और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक की छूट, लैपटॉप, हेडफोन और स्मार्टवॉच पर 75 प्रतिशत तक का डिस्काउंट, टीवी और होम अप्लायंसेज पर 65 प्रतिशत तक की छूट, ऑडियो डिवाइसेज और गैजेट्स पर आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं। आइए देखते हैं इस सेल में किस फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर क्या डील मिल रही है:
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 अल्ट्रा
- अमेजन फ्रीडम सेल में सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 अल्ट्रा को1,90,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
- फोन में 8.0 इंच का प्राइमरी डिस्प्ले और 6.5 इंच की आउटर डिस्प्ले दी गई है। यह डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 5,000mAh की डुअल बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
- फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 10MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों डिस्प्ले पर 10MP कैमरा मिलता है।
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा
- इस सेल में सैमसंग गैलेक्सी एस 25 अल्ट्रा को 89,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट, 5,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।
- कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर, 50MP का पेरिस्कोप लेंस और 10MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
आईक्यू 15
- आईक्यू 15 को अमेजन सेल में 68,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
- फोन में 6.85 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस है।
- फोन में 7,000mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
- फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
शाओमी 17T
- इसके अलावा शाओमी 17T को अमेजन 2026 में 59,999 रुपये की शुरुआती प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेनसिटी 8500 Ultra प्रोसेसर, 6,500mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
- फोटोग्राफी के लिए इसमें Leica-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
लैपटॉप्स पर भी बंपर छूट
इसके अलावा अगर आप अपने घर या दफ्तर के लिए नया लैपटॉप या स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस सेल में कई प्रीमियम मॉडल्स को सस्ती कीमत पर मिल रहा है।
सेल के दौरान बैंक ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI और पुराना डिवाइस देने पर अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस का भी लाभ उठाया जा सकता है। आइए देखते हैं लैपटॉप और स्मार्ट टीवी कैटेगरी में मिलने वाले प्रमुख ऑफर्स:
लैपटॉप डील्स
- सेल में स्टडी, वर्क और हाई-एंड गेमिंग के लिए बेहतरीन लैपटॉप्स पर 75% तक की छूट मिल रही है:
- मैकबुक और प्रीमियम लैपटॉप्स: Apple M-Series मैकबुक मॉडल्स और इंटेल कोर अल्ट्रा या एएमडी राय जेन सीरीज वाले थिन एंड लाइट लैपटॉप्स पर भारी कटौती की गई है।
- गेमिंग लैपटॉप्स: Nvidia RTX सीरीज वाले पावरफुल गेमिंग लैपटॉप्स अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध हैं।
- बजट व स्टूडेंट लैपटॉप्स: इसके अलावा अगर आप पढ़ाई करने के उद्देश्य से खरीदना चाहते हैं, तो 30 हजार से कम की शुरुआती कीमत में एचपी, लेनोवो, डेल और आसुस के मल्टीटास्किंग लैपटॉप खरीदे जा सकते हैं।
स्मार्ट टीवी पर धमाकेदार ऑफर्स (Smart TV Deals)
घरेलू मनोरंजन को बेहतर बनाने के लिए स्मार्ट टीवी और बड़े होम अप्लायंसेज पर 65 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है:
- 32 से 43 इंच बजट स्मार्ट टीवी: HD और FHD रेजोल्यूशन वाले 32 इंच स्मार्ट टीवी बेहद किफायती शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं।
- 55 से 65 इंच 4K & QLED टीवी: सोनी, सैमसंग, एलजी और शाओमी के प्रीमियम 4K गूगल टीवी और QLED या OLED मॉडल्स पर बैंक डिस्काउंट के साथ हजारों रुपये बचाए जा सकते हैं।
- साउंड व विजुअल फीचर्स: डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस और उच्च रिफ्रेश रेट (120Hz) वाले टीवी पर विशेष एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
बैंक पार्टनर्स के जरिए ग्राहकों को अतिरिक्त छूट
- ऑफर्स के साथ-साथ अमेजन अपने चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट कैशबैक, नो-कॉस्ट EMI का विकल्पद और एक्सचेंज ऑफर के जरिए अतिरिक्त बचत दे रहा है।
- हालांकि, हर बैंक ऑफर की शर्तें अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए खरीदने से पहले सभी बातों को ध्यान से पढ़ लें।
खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- बैंक ऑफर की सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
- प्रोडक्ट की कीमत और फीचर्स की तुलना करें।
- वारंटी और रिटर्न पॉलिसी जरूर देखें।
- EMI और एक्सचेंज ऑफर की जानकारी पहले ही जांच लें।
- केवल जरूरत के सामान पर ही ऑफर का फायदा उठाएं।