{"_id":"6a688d9127f0ddbb3d096049","slug":"amazon-great-freedom-sale-coming-soon-heavy-discounts-expected-gadgets-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amazon Freedom Sale: अमेजन पर जल्द लगने वाली है तगड़ी सेल, इन गैजेट्स पर मिलेंगे बंपर डिस्काउंट, जानें लें डेट","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Amazon Freedom Sale: अमेजन पर जल्द लगने वाली है तगड़ी सेल, इन गैजेट्स पर मिलेंगे बंपर डिस्काउंट, जानें लें डेट
Tue, 28 Jul 2026 04:53 PM IST
जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Tue, 28 Jul 2026 04:53 PM IST
सार
Amazon Sale 2026: अगर आप नया स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। अमेजन ने ग्रेट फ्रीडम सेल 2026 की घोषणा कर दी है। आइए जानते हैं कि यह सेल कब से शुरू होगी और किन-किन प्रोडक्ट्स पर शानदार ऑफर्स मिल सकते हैं।
विज्ञापन
अमेजन की ग्रेट फ्रीडम सेल की तारीख का एलान
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Amazon Great Freedom Sale 2026: अगर आप स्वतंत्रता दिवस के पहले स्मार्टफोन, लैपटॉप या कोई भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। अमेजन की ग्रेट फ्रीडम सेल 2026 (Amazon Great Freedom Sale 2026) का आगाज सात अगस्त 2026 से होने जा रहा है।
अमेजन ने बिग सेविंग फॉर एवरीवन का वादा करते हुए इस सेल के लिए टीचर और उत्सुकता बढ़ाना शुरू कर दिया है। हालांकि पूरी डिस्काउंट लिस्ट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन अमेजन सभी प्रमुख कैटेगरी में भारी छूट देने की तैयारी में है।
iPhone खरीदारों के लिए क्या है उम्मीद?
बैंक ऑफर्स से होगी अतिरिक्त बचत
इतना ही नहीं अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल में कई बैंक और पेमेंट ऑफर्स भी उपलब्ध हो सकते हैं। जैसे एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट, अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर पांच प्रतिशत तक अनलिमिटेड कैशबैक, चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट ईएमआई, EasyEMI ट्रांजेक्शन्स पर अतिरिक्त बचत और एक्सचेंज ऑफर्स के जरिए और ज्यादा डिस्काउंट मिल सकते हैं।
सेल में मिलेंगे ये खास ऑफर्स
दावा किया जा रहा है कि अमेजन इस सेल में कई स्पेशल डील्स भी पेश करेगा। इनमें टॉप 100 डील्स, ब्लॉकबस्टर डील्स, ट्रेंडिंग डील्स, रात 8 बजे लिमिटेड टाइम डील्स, फ्रीबी सेंट्रल, ज्यादा खरीदें ज्यादा बचाएं, कॉम्बो डील्स, एक्सचेंज मेला, Amazon कूपन्स, सैंपल मेनिया और गिफ्ट कार्ड्स च वाउचर्स पर 10% तक की छूट शामिल हैं।
क्या खरीदारी के लिए इंतजार करना चाहिए?

- अमेजन की सेल में एपल के प्रोडक्ट्स हमेशा सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं। पिछली ग्रेट फ्रीडम सेल में iPhone 16 और iPhone 15 पर 10 हजार तक की छूट, एक्सचेंज बोनस और बैंक ऑफर्स मिले थे। इस बार भी लेटेस्ट iPhone मॉडल्स पर आकर्षक ऑफर्स मिलने की उम्मीद है।
- हालांकि iPhone 17 पर संभावित छूट की चर्चाएं जरूर हैं, लेकिन अमेजन ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
- हालांकि अगले महीनों में एपल, सैमसंग, वनप्लस और Nothing जैसी कंपनियों ने रैम और अन्य कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत के कारण अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ाई हैं।
- ऐसे में सेल के दौरान अच्छी छूट मिलने की संभावना है, लेकिन हर मॉडल पर ऑल-टाइम लो प्राइस मिलने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।
बैंक ऑफर्स से होगी अतिरिक्त बचत
इतना ही नहीं अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल में कई बैंक और पेमेंट ऑफर्स भी उपलब्ध हो सकते हैं। जैसे एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट, अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर पांच प्रतिशत तक अनलिमिटेड कैशबैक, चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट ईएमआई, EasyEMI ट्रांजेक्शन्स पर अतिरिक्त बचत और एक्सचेंज ऑफर्स के जरिए और ज्यादा डिस्काउंट मिल सकते हैं।
सेल में मिलेंगे ये खास ऑफर्स
दावा किया जा रहा है कि अमेजन इस सेल में कई स्पेशल डील्स भी पेश करेगा। इनमें टॉप 100 डील्स, ब्लॉकबस्टर डील्स, ट्रेंडिंग डील्स, रात 8 बजे लिमिटेड टाइम डील्स, फ्रीबी सेंट्रल, ज्यादा खरीदें ज्यादा बचाएं, कॉम्बो डील्स, एक्सचेंज मेला, Amazon कूपन्स, सैंपल मेनिया और गिफ्ट कार्ड्स च वाउचर्स पर 10% तक की छूट शामिल हैं।
क्या खरीदारी के लिए इंतजार करना चाहिए?
- अगर आप नया स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो 7 अगस्त तक इंतजार करना फायदेमंद हो सकता है।
- हालांकि खरीदारी करने से पहले Flipkart, Vijay Sales और अन्य रिटेलर्स के ऑफर्स से तुलना करना भी बेहतर रहेगा, ताकि आपको सबसे अच्छी डील मिल सके।