फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   airtel 100mbps broadband plan netflix amazon prime 350 tv channels benefits

Airtel का दमदार ब्रॉडबैंड प्लान: 100Mbps स्पीड के साथ Netflix, Amazon Prime और 350 से ज्यादा TV चैनल्स

Tue, 28 Jul 2026 04:12 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 28 Jul 2026 04:12 PM IST
सार

अगर आप ऐसा ब्रॉडबैंड प्लान चाहते हैं जिसमें तेज इंटरनेट के साथ OTT सब्सक्रिप्शन और लाइव टीवी का भी फायदा मिले, तो Airtel का एक खास प्लान आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है। जानिए इसमें क्या-क्या बेनिफिट्स मिलते हैं।

विज्ञापन
airtel 100mbps broadband plan netflix amazon prime 350 tv channels benefits
एयरटेल ब्रॉडबैंड - फोटो : Social Media

विस्तार

अगर आप ऐसा ब्रॉडबैंड प्लान तलाश रहे हैं जो सिर्फ तेज इंटरनेट ही नहीं, बल्कि OTT और लाइव टीवी का भी पूरा पैकेज दे, तो Airtel का ₹1,199 वाला प्लान आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। कंपनी के 100Mbps ब्रॉडबैंड प्लान्स में यह सबसे प्रीमियम ऑफर है। यहां हम आपको इस प्लान के बारे में पूरी डिटेल बता रहे हैं।
विज्ञापन


100 Mbps की मिलती है स्पीड
इस प्लान में 100Mbps की डाउनलोड और अपलोड स्पीड मिलती है। फाइबर कनेक्शन पर 3.3TB डेटा और AirFiber यूजर्स को 1TB डेटा दिया जाता है। यह स्पीड 4K स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग, वीडियो कॉल और वर्क फ्रॉम होम जैसी जरूरतों के लिए पर्याप्त है।
विज्ञापन


एंटरटेन्मेंट की नहीं होगी कोई कमी
एंटरटेनमेंट की बात करें तो ग्राहकों को 350 से ज्यादा HD लाइव टीवी चैनलों का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा Netflix, Amazon Prime, Apple TV+, JioHotstar, ZEE5 और Google One जैसी लोकप्रिय सेवाएं भी प्लान में शामिल हैं। इसमें Netflix, Amazon Prime, Apple TV+, JioHotstar, ZEE5 और Google One जैसी सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा Airtel Xstream के जरिए 22 से ज्यादा अन्य OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राउटर और इंस्टॉलेशन भी हो सकता है मुफ्त
कंपनी इस प्लान के साथ एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन भी देती है, जो कंटेंट क्रिएटर्स और डिजाइनिंग से जुड़े यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है। अगर ग्राहक इस प्लान का कई महीनों का एडवांस भुगतान करते हैं, तो Airtel की ओर से Wi-Fi राउटर और इंस्टॉलेशन बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध कराया जाता है। इससे शुरुआती खर्च भी कम हो जाता है।


किसके लिए है यह प्लान? 
अगर आपकी प्राथमिकता केवल इंटरनेट नहीं, बल्कि OTT प्लेटफॉर्म, लाइव टीवी और एक ऑल-इन-वन एंटरटेनमेंट पैकेज है, तो Airtel का 1,199 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान बेहतर विकल्प बन सकता है। हालांकि 899 रुपये वाले प्लान में भी टीवी और OTT बेनिफिट्स मिलते हैं, लेकिन वहां आपको इतनी सुविधाएं नहीं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed