{"_id":"6a689d62a1a8cbef680836a5","slug":"redmi-note-17-5g-india-launch-date-6-august-8000mah-battery-snapdragon-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Redmi Note 17: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया फोन, 8,000mAh बैटरी से होगा लैस, जानें लॉन्च डेट","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Redmi Note 17: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया फोन, 8,000mAh बैटरी से होगा लैस, जानें लॉन्च डेट
Tue, 28 Jul 2026 05:46 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Tue, 28 Jul 2026 05:46 PM IST
सार
अगर लंबे बैकअप वाला नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार फायदेमंद हो सकता है। Xiaomi इंडिया बहुत जल्द Redmi Note 17 5G को भारत में लॉन्च कर सकती है. कंपनी ने इस फोन के लॉन्च डेट का भी एलान कर दिया है। यह फोन दमदार बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और नए Snapdragon प्रोसेसर के साथ एंट्री करेगा।
विज्ञापन
Redmi ने Note 17 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म की।
- फोटो : Redmi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Xiaomi ने भारत में आधिकारिक तौर पर Redmi Note 17 5G की लॉन्च डेट का एलान कर दिया है। भारतीय बाजार में इस फोन को 6 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को इसी महीने चीन में पेश किया गया था और अब यह भारत में भी दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी इसे "mAhster Edition" नाम से प्रमोट कर रही है, जिससे साफ है कि इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी होगी। Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन इंडिया पर बने लॉन्च पेज से फोन के कई अहम फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इस फोन में क्या खास मिलने वाला है।
8,000mAh बैटरी होगी सबसे बड़ा आकर्षण
Redmi Note 17 5G में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जिसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। फोन में पूरे दिन ही नहीं, बल्कि जरूरत के हिसाब से इससे भी ज्यादा बैकअप मिलने की उम्मीद है।
120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon प्रोसेसर
फोन में AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो बेहतर रंग और शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। चीन में लॉन्च मॉडल की तरह इसमें 7 इंच का डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं, कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलने की जानकारी भी सामने आई है।
ऐसा होगा डिजाइन
Redmi Note 17 5G को टेक्सचर्ड बैक पैनल और स्क्वर्कल आकार के रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ पेश किया जाएगा। यह स्मार्टफोन लाइट ब्लू और पर्पल जैसे दो आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा।
कब शुरू होगी बिक्री?
6 अगस्त को लॉन्च होने के बाद Redmi Note 17 5G की बिक्री अगस्त के बीच शुरू होने की उम्मीद है। ग्राहक इसे अमेजन इंडिया, शॉओमी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स से खरीद सकेंगे। Redmi Note 17 के अन्य फीचर्स लॉन्च के दौरान सामने आ सकते हैं।