Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   APEC summit 2026 in Shenzhen Xi Jinping Donald Trump Vladimir Putin meeting amid AI chip tensions

APEC समिट: ट्रंप ने एआई को बताया 'सुपर इंटेलिजेंस', बोले- 'इस तकनीक को रोकने की कोशिशें नहीं होंगी कामयाब'

Thu, 19 Nov 2026 01:06 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 19 Nov 2026 01:06 PM IST
सार

  • चीन के शेनझेन में चल रही APEC समिट में इस बार व्यापार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चर्चा के अहम मुद्दे हैं। 
  • राष्ट्रपति शी जिनपिंग, डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की प्रस्तावित त्रिपक्षीय बैठक पर सबकी नजर है। 
  • वहीं, एआई तकनीक की उपलब्धता, अमेरिकी चिप प्रतिबंध और वैश्विक व्यापार को लेकर चीन और अमेरिका के अलग-अलग रुख भी सामने आए हैं।

विज्ञापन
APEC summit 2026 in Shenzhen Xi Jinping Donald Trump Vladimir Putin meeting amid AI chip tensions
ट्रंप ने एआई का विरोध करने वालों को दी चेतावनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन के गगनचुंबी इमारतों वाले फाइनेंशियल और टेक्नोलॉजी हब शेनझेन में चल रहे एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (APEC) समिट इस बार खुले व्यापार, तकनीकी विकास और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को मूल एजेंडा बनाया गया है। गुरुवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दुनिया के नेताओं से खुले व्यापार और टेक्नोलॉजी के विकास के लिए एकजुट होने की अपील की। हालांकि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और 21वीं सदी की तकनीकों में चीन की ताकत दिखाने वाले इस मंच पर असली फोकस शी जिनपिंग, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच होने वाली ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक पर टिक गया है।
विज्ञापन


"हम सब एक ही नाव के यात्री"
बंद कमरे में हुई 21 एशिया-पैसिफिक अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं की बैठक की शुरुआत करते हुए शी जिनपिंग ने साझा हितों पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "APEC के सदस्य एक ही नाव में सवार यात्रियों की तरह हैं। प्रशांत महासागर की तेज हवाओं और लहरों का सामना करने के लिए हमें एकजुट होकर एक-दूसरे का साथ देना होगा और अपने साझा हितों को मजबूत करना होगा।"
विज्ञापन


करीब 9 साल बाद पहली बार किसी APEC समिट में शामिल हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी जिनपिंग के सुर में सुर मिलाया। पुतिन ने कहा कि APEC को एकता का माहौल बनाना चाहिए और आपसी सहयोग का एक सकारात्मक एजेंडा तैयार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने एआई को बताया 'सुपर इंटेलिजेंस', चिप बैन पर तनाव जारी
अपने संक्षिप्त संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था की जमकर तारीफ की। उन्होंने दावा किया कि उनकी नीतियों से अमेरिका में खरबों डॉलर का नया निवेश आया है और नई संपत्ति बनी है। ट्रंप ने संकेत दिया कि वे जल्द ही कई नए ट्रेड एग्रीमेंट साइन करने वाले हैं। एआई को 'सुपर इंटेलिजेंस' करार देते हुए ट्रंप ने साफ कहा कि वे इसे रेगुलेट या सीमित करने की किसी भी वैश्विक प्रयास का कड़ा विरोध करेंगे।

दूसरी ओर, अमेरिका द्वारा चीन को एडवांस कंप्यूटर चिप्स और एआई उपकरणों की सप्लाई रोकने की कोशिशें बीजिंग के लिए अब भी बड़ी चिंता का विषय बनी हुई हैं। यह मुद्दा हाल ही में एनवीडिया (Nvidia) के संस्थापक और पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग और एक चीनी एग्जीक्यूटिव के संबंधों से जुड़े विवाद के बाद और गरमा गया है। इस हफ्ते की शुरुआत में ही वॉशिंगटन ने ऐसी तकनीक के रिमोट एक्सेस पर पाबंदियां और सख्त कर दी हैं। 

जानकारों का मानना है कि इससे वह बड़ी खामी दूर हो सकती है, जिसके जरिए अरबों डॉलर की एडवांस एनवीडिया चिप्स तक पहुंच बनाई जा रही थी। इस बीच, जिनपिंग और अन्य एशियाई नेताओं ने जोर दिया कि आर्थिक स्थिरता, साइबर सुरक्षा और समान विकास के लिए एआई तकनीक को निष्पक्ष रूप से साझा और रेगुलेट किया जाना जरूरी है।

IMF चीफ की चेतावनी: "जो सोया, उसने खो दिया"
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने भी सम्मेलन में एआई के बढ़ते प्रभाव पर बात की। उन्होंने कहा कि AI का वैश्विक आर्थिक विकास पर सीधा असर पड़ रहा है। इसकी वजह से मध्य पूर्व में युद्ध के चलते ऊर्जा क्षेत्र में पैदा हुए संकट का असर कुछ हद तक कम करने में मदद मिली है।

जॉर्जीवा के मुताबिक, APEC क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाएं सालाना 3.4% की रफ्तार से बढ़ रही हैं, जबकि वैश्विक अर्थव्यवस्था की विकास दर 3.1% है। वहीं, दुनिया का व्यापार 4.6% की दर से बढ़ रहा है। इसमें एआई से जुड़े निवेश की बड़ी भूमिका है।


उन्होंने कहा कि ऊर्जा संकट का असर समय के साथ कम हो सकता है, लेकिन एआई का प्रभाव लंबे समय तक बना रहेगा। आने वाले वर्षों में प्रतिस्पर्धा, उत्पादकता और आर्थिक विकास के लिए यह सबसे अहम कारकों में से एक होगा। जॉर्जीवा ने तेजी से बदलती तकनीक को मानव इतिहास का सबसे तेज बदलाव बताते हुए कहा कि जो देश इस बदलाव के साथ आगे नहीं बढ़ेंगे, वे प्रतिस्पर्धा में पीछे रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed