{"_id":"6a0ecd9d19f8aed931082269","slug":"apple-app-store-fraud-transactions-blocked-2025-ai-security-report-2026-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Apple का बड़ा दावा: 2025 में App Store पर 2.2 अरब डॉलर की फर्जी ट्रांजैक्शन रोकी, लाखों एप्स भी किए ब्लॉक","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Apple का बड़ा दावा: 2025 में App Store पर 2.2 अरब डॉलर की फर्जी ट्रांजैक्शन रोकी, लाखों एप्स भी किए ब्लॉक
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Thu, 21 May 2026 02:48 PM IST
विज्ञापन
सार
Apple App Store Fraud: डिजिटल फ्रॉड और फर्जी एप्स के बढ़ते खतरे के बीच Apple ने बड़ा खुलासा किया है। कंपनी का कहना है कि उसने 2025 में App Store पर 2.2 अरब डॉलर से ज्यादा की संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोक दीं। इसके साथ ही लाखों फेक अकाउंट्स, स्कैम एप्स और नकली रिव्यू पर भी कार्रवाई की गई। AI और मशीन लर्निंग अब App Store की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।
एपल एपस्टोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
टेक दिग्गज Apple ने 21 मई को बताया कि उसने 2025 के दौरान App Store पर 2.2 अरब डॉलर से ज्यादा की संभावित फर्जी ट्रांजैक्शन को ब्लॉक किया। कंपनी लगातार अपने डिजिटल मार्केटप्लेस की सुरक्षा मजबूत कर रही है और इसके लिए AI आधारित सिस्टम का इस्तेमाल बढ़ाया गया है।
Apple के मुताबिक, उसके फ्रॉड डिटेक्शन सिस्टम में इंसानी मॉडरेशन के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग तकनीक का इस्तेमाल होता है। कंपनी का दावा है कि पिछले छह साल में App Store पर 11.2 अरब डॉलर से ज्यादा की संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकी जा चुकी हैं।
20 लाख से ज्यादा संदिग्ध एप्स रिजेक्ट
Apple ने यह भी खुलासा किया कि उसने सिर्फ 2025 में ही 20 लाख से ज्यादा एप सबमिशन रिजेक्ट किए। इनमें कई एप्स ऐसे थे जो प्राइवेसी नियमों का उल्लंघन कर रहे थे, दूसरे एप्स की कॉपी थे या फिर यूजर्स के साथ फाइनेंशियल स्कैम करने की कोशिश कर रहे थे। कंपनी के अनुसार कुछ एप्स में छिपे हुए फीचर्स भी पाए गए, जो अप्रूवल के बाद यूजर्स को नुकसान पहुंचा सकते थे।
विज्ञापन
1.1 अरब फेक अकाउंट बनाने की कोशिश नाकाम
Apple का कहना है कि फर्जी अकाउंट बनाना आज डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। 2025 में कंपनी ने 1.1 अरब से ज्यादा फेक कस्टमर अकाउंट बनाने की कोशिशों को रोका। इसके अलावा 4.04 करोड़ अकाउंट्स को भी बंद किया गया, जिनका संबंध फ्रॉड या दुरुपयोग से था।
यह भी पढ़ें: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का इंस्टाग्राम पर तहलका: 5 दिन में 1.20 करोड़ फॉलोअर्स! BJP भी पीछे छूटी
कंपनी ने संदिग्ध डेवलपर्स पर भी सख्ती दिखाई। करीब 1.93 लाख डेवलपर अकाउंट्स को बंद किया गया, जबकि 1.38 लाख से ज्यादा डेवलपर एनरोलमेंट रिक्वेस्ट्स को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने से पहले ही रिजेक्ट कर दिया गया। Apple का कहना है कि इससे असली डेवलपर्स को फेक और स्पैम एप्स से मुकाबला नहीं करना पड़ता।
AI अब App Store मॉडरेशन का बड़ा हथियार
AI आधारित एप डेवलपमेंट टूल्स तेजी से बढ़ रहे हैं। इसकी वजह से App Store पर एप सबमिशन की संख्या भी काफी बढ़ गई है। कंपनी के मुताबिक, 2025 में App Review टीम ने 91 लाख से ज्यादा एप सबमिशन प्रोसेस किए और 3.06 लाख नए डेवलपर्स को प्लेटफॉर्म से जुड़ने में मदद की।
Apple ने बताया कि अब AI सिस्टम संदिग्ध गतिविधियों, एप क्लोनिंग, छिपे हुए फीचर्स और गुमराह करने वाले अपडेट्स की पहचान करने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। इससे रिव्यू टीम ज्यादा जोखिम वाले एप्स पर फोकस कर पाती है और असली डेवलपर्स के एप्स जल्दी अप्रूव हो जाते हैं।
कंपनी ने बताया कि 4.43 लाख एप्स को प्राइवेसी उल्लंघन के कारण रिजेक्ट किया गया। वहीं 3.71 लाख से ज्यादा स्पैम या कॉपीकैट एप्स को भी ब्लॉक किया गया। इसके अलावा 22 हजार से ज्यादा एप्स में छिपे फीचर्स पाए गए।
करीब 59 हजार ऐप्स को “बेट एंड स्विच” रणनीति अपनाने के कारण हटाया गया। ये एप्स शुरुआत में खुद को सामान्य गेम या टूल्स की तरह दिखाते थे, लेकिन बाद में अपडेट्स के जरिए फ्रॉड व्यवहार शुरू कर देते थे।
फेक रिव्यू और पेमेंट फ्रॉड पर भी कार्रवाई
Apple ने कहा कि उसने 2025 में App Store पर 1.3 अरब से ज्यादा रेटिंग्स और रिव्यू प्रोसेस किए। इनमें से करीब 19.5 करोड़ फर्जी या संदिग्ध रिव्यू को यूजर्स तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: '60 दिन में नौकरी ढूंढें या अमेरिका छोड़ें': टेक कंपनियों में छंटनी से भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स संकट में
इसके अलावा लगभग 7,800 भ्रामक एप्स को सर्च रिजल्ट्स में आने से रोका गया और 11,500 एप्स को App Store चार्ट्स में जगह नहीं दी गई।
पेमेंट फ्रॉड के मामले में भी कंपनी ने बड़ी कार्रवाई की। Apple के मुताबिक, उसने 54 लाख से ज्यादा चोरी किए गए क्रेडिट कार्ड्स का इस्तेमाल रोक दिया। साथ ही करीब 20 लाख यूजर अकाउंट्स को आगे ट्रांजैक्शन करने से बैन कर दिया गया।
बच्चों के लिए बने एप्स पर भी सख्ती
Apple ने कहा कि App Store पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सख्त नियम लागू किए गए हैं। किड्स कैटेगरी में मौजूद एप्स के लिए मॉडरेशन और ज्यादा कड़ा किया गया है। कंपनी के अनुसार, 2025 में 5,000 से ज्यादा एप्स को बच्चों की सुरक्षा और विज्ञापन नियमों का उल्लंघन करने पर रिजेक्ट किया गया।

Trending Videos