{"_id":"6a0edf6962e253043906262a","slug":"openai-unreleased-ai-model-solves-80-year-old-math-problem-paul-erdos-hindi-2026-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"OpenAI: जिस पहेली में 80 साल से उलझे थे इंसान, उसे AI ने पलभर में कैसे सुलझाया?","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
OpenAI: जिस पहेली में 80 साल से उलझे थे इंसान, उसे AI ने पलभर में कैसे सुलझाया?
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Thu, 21 May 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
सार
OpenAI Solves Math Puzzle: क्या कोई मशीन दशकों पुरानी इंसानी उलझन सुलझा सकती है? OpenAI ने यही कर दिखाया है! कंपनी के एक नए एआई मॉडल ने 80 साल पुरानी गणित की उस पहेली को हल कर दिया है, जिसमें दुनिया के दिग्गज गणितज्ञ भी उलझे थे। यह कामयाबी विज्ञान के भविष्य को बदल सकती है। आइए इस ऐतिहासिक खोज को समझें।
एआई ने 80 साल पुरानी पहेली की सुलझाई गुत्थी
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बुधवार, 20 मई को OpenAI ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए बड़ा एलान किया। कंपनी ने बताया कि उनके एक नए एआई (AI) रीजनिंग मॉडल ने गणित की एक बेहद पुरानी पहेली सुलझा ली है। यह मॉडल अभी आम लोगों के लिए जारी नहीं हुआ है। लेकिन इसने ज्योमेट्री (geometry) के एक मशहूर सिद्धांत को गलत साबित कर दिया है।
क्या है 'प्लानर यूनिट डिस्टेंस' प्रॉब्लम?
इस पूरी चर्चा के केंद्र में 'प्लानर यूनिट डिस्टेंस प्रॉब्लम' नाम की पहेली है। इसे मशहूर हंगेरियन गणितज्ञ पॉल एर्डोस (Paul Erdos) ने दुनिया के सामने रखा था। यह सवाल देखने में बहुत सीधा लगता है। सवाल यह है कि अगर किसी समतल जगह (2D plane) पर कुछ बिंदु रखे जाएं, तो उनमें से कितने जोड़े एक-दूसरे से ठीक एक यूनिट की दूरी पर हो सकते हैं?
एआई ने तोड़ा दशकों पुराना भ्रम
दशकों से गणितज्ञों का मानना था कि इन बिंदुओं को स्क्वायर ग्रिड के ढांचे में रखना सबसे सही तरीका है। रिसर्चर्स इस थ्योरी को लगातार निखारते रहे। लेकिन किसी ने इस बुनियादी सोच को चुनौती नहीं दी।
विज्ञापन
OpenAI के मुताबिक, उनके मॉडल ने एक बिल्कुल नया तरीका खोज निकाला है। एआई ने पारंपरिक ग्रिड वाले तरीके को पीछे छोड़ दिया है। आसान शब्दों में कहें, तो एआई ने बिंदुओं को सजाने का एक ऐसा बेहतरीन तरीका ढूंढा है, जिसके बारे में विशेषज्ञों ने कभी सोचा ही नहीं था।
OpenAI ने अभी उस नए पैटर्न का पूरा विज़ुअल या आसान ग्राफिकल मॉडल सार्वजनिक तौर पर विस्तार से नहीं दिखाया है, लेकिन उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह पारंपरिक स्क्वायर ग्रिड व्यवस्था से बिल्कुल अलग है। OpenAI के मॉडल ने जो नया तरीका खोजा, वह एलजेबरिक नंबर थ्योरी नाम की गणित की गहरी शाखा पर आधारित है।
गणित की दुनिया में एआई का बढ़ता दबदबा
पिछले कुछ वर्षों में एआई ने गणित के क्षेत्र में कमाल का विकास किया है। साल 2024 में Google DeepMind ने अल्फा ज्योमेट्री (Alpha Geometry) पेश किया था। यह मॉडल इंटरनेशनल मैथमेटिकल ओलंपियाड (IMO) के स्तर के जटिल सवाल हल कर सकता था। इसके बाद 2025 में हुए इसी प्रतिष्ठित गणित ओलंपियाड में OpenAI और Google DeepMind के अप्रकाशित मॉडल्स ने भी शानदार नतीजे दिए थे।

Trending Videos