Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   apple maps india new update 3d landmarks 11 indian languages ar navigation look around

एपल मैप्स: भारत में लॉन्च हुआ नया वर्जन, हिंदी-मराठी समेत 11 भाषाओं का सपोर्ट, AR नैविगेशन फीचर जुड़ा

Wed, 18 Nov 2026 10:37 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 18 Nov 2026 10:37 AM IST
सार

  • एपल ने भारत में अपने मैप्स एप को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है।
  • अब यूजर्स को 300 से ज्यादा 3D लैंडमार्क, 11 भाषाओं में जगहों के नाम और AR वॉकिंग डायरेक्शन मिलेंगे।
  • खास बात यह है कि एप पेट्रोल पंप, ट्रैफिक लाइट और दूसरी पहचान वाली जगहों के आधार पर रास्ता बताएगा।
  • इसके अलावा एक रूट में 15 स्टॉप जोड़ने और भारतीय रेलवे की जानकारी पाने की सुविधा भी मिलेगी।

विज्ञापन
apple maps india new update 3d landmarks 11 indian languages ar navigation look around
एपल मैप्स ने भारत में जारी किए नए फीचर्स। - फोटो : Apple

विस्तार

अमेरिकी टेक कंपनी एपल ने भारत में अपने मैप्स एप का नया वर्जन लॉन्च किया है। इसमें 300 से ज्यादा 3D लैंडमार्क, सड़क की वास्तविक तस्वीरें और भारतीय सड़कों के हिसाब से तैयार किए गए नेविगेशन फीचर्स जोड़े गए हैं। नए अपडेट का मकसद यूजर्स के लिए रास्ते खोजना और सफर करना पहले से आसान बनाना है। इसमें हिंदी समेत 11 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी दिया गया है।
विज्ञापन


एपल मैप्स के नए वर्जन में नैचुरल लैग्वेज गाइडेंस फीचर खास है। इसकी मदद से एप अब केवल सड़क के नाम बताने के बजाय आसपास मौजूद पहचान वाली जगहों के आधार पर रास्ता समझाएगा। उदाहरण के लिए, यूजर्स को 'पेट्रोल पंप के बाद दाएं मुड़ें' या 'ट्रैफिक लाइट के पास से आगे बढ़ें' जैसे निर्देश मिलेंगे। इससे उन इलाकों में भी रास्ता खोजना आसान होगा, जहां सड़कों के नाम मौजूद नहीं हैं।
विज्ञापन


11 भाषाओं में दिखेंगे जगहों के नाम
एपल मैप्स अब जगहों के नाम दो भाषाओं में दिखा सकेगा। इसके लिए डिवाइस की चुनी गई भाषा और संबंधित इलाके की स्थानीय भाषा को ध्यान में रखा जाएगा। उदाहरण के तौर पर, दिल्ली में अंग्रेजी भाषा चुनने वाले यूजर्स को जगहों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में दिखाई देंगे। वहीं, मुंबई में मराठी और अंग्रेजी में नाम दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंग्रेजी और हिंदी के अलावा इसमें बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, ओड़िया और उर्दू का सपोर्ट मिलेगा।

भारत में आया लुक अराउंड और एआर नेविगेशन
इस अपडेट के साथ एपल का Look Around फीचर भी भारत पहुंच गया है। इसकी मदद से यूजर्स किसी जगह की सड़क और आसपास के इलाकों को हाई-रेजोल्यूशन 3D तस्वीरों के जरिए देख सकेंगे।

वहीं, AR Walking Directions फीचर आईफोन के कैमरे की मदद से आसपास की इमारतों को पहचानकर यूजर की लोकेशन तय करता है। इसके बाद स्क्रीन पर वास्तविक नजारे के ऊपर ही पैदल चलने के दिशा-निर्देश दिखाई देते हैं।

एक साथ जोड़ सकेंगे 15 स्टॉप
नए अपडेट में यूजर्स एक रूट में 15 जगहों तक को शामिल कर सकेंगे। इसके अलावा लेन गाइडेंस फीचर मोड़ लेने या फ्लाईओवर पर चढ़ने से पहले सही लेन चुनने में मदद करेगा। मैक और आईपैड पर बनाए गए रूट आईफोन के साथ अपने आप सिंक भी हो जाएंगे।

यूजर्स अपनी यात्रा का अनुमानित पहुंचने का समय (ETA) परिवार और दोस्तों के साथ शेयर कर सकेंगे। रास्ते में दुर्घटना, सड़क पर खतरे या स्पीड चेकिंग की जानकारी सिरी के जरिए दे सकेंगे।

इन शहरों में मिलेगी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जानकारी
एपल मैप्स में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और पुणे के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जानकारी भी मिलेगी। यूजर्स नजदीकी ट्रांजिट स्टेशन खोजने, यात्रा की योजना बनाने और पसंदीदा रूट सेव करने के साथ भारतीय रेलवे की मदद से ट्रेन यात्रा की जानकारी भी ले सकेंगे। सही स्टेशन पर उतरने के लिए नोटिफिकेशन भी मिलेगा।

इसके अलावा इलेक्ट्रिक कारों के लिए चार्जिंग स्टॉप के साथ रूट प्लानिंग, साइकिल चलाने के रास्तों की जानकारी और अपनी पसंद का रूट बनाने जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

प्राइवेसी का भी रखा गया ध्यान
एपल के मुताबिक, मैप्स इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को साइन इन करने की जरूरत नहीं है। सर्च, नेविगेशन और ट्रैफिक से जुड़ी जानकारी रैंडम आईडी से जुड़ी रहती है, जिन्हें नियमित रूप से बदला जाता है। इससे डेटा को किसी व्यक्ति की पहचान से जोड़ना मुश्किल होता है।


नए डुअल-लैंग्वेज लेबल और नैचुरल लैंग्वेज गाइडेंस फीचर इस्तेमाल करने के लिए डिवाइस में iOS 27.2, iPadOS 27.2, watchOS 27.2 या macOS 27.2 और उससे नया वर्जन होना जरूरी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed