Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   bgmi 4 7 update download new features arctic chronicles erangel subzero winter events

BGMI 4.7 अपडेट : एरेंगल, लिविक और विकेंडी में बदलेगा गेमप्ले, मिलेंगे नए मिशन और लूट, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 18 Nov 2026 10:51 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 18 Nov 2026 10:51 AM IST
सार

  • क्रॉफ्टन (KRAFTON) इंडिया ने बीजीएमआई (BGMI) 4.7 अपडेट रोलआउट कर दिया है। 
  • इस नए अपडेट में 'आर्कटिक क्रॉनिकल्स' थीम के साथ नॉर्डिक माइथोलॉजी का विशाल सांप देखने को मिलेगा। 
  • इसके अलावा इरेंगल मैप पर बर्फ की सफेद चादर और क्रैश हुई सैटेलाइट्स गेमिंग का मजा दोगुना कर देंगी।

विज्ञापन
bgmi 4 7 update download new features arctic chronicles erangel subzero winter events
BGMI 4.7 अपडेट में जुड़े कई नए फीचर्स। - फोटो : BGMI

विस्तार

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) खेलने वालों के लिए नया अपडेट आ गया है। क्राफ्टन इंडिया ने 18 नवंबर 2026 से BGMI 4.7 अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इसमें 'आर्कटिक क्रॉनिकल्स' थीम मोड के साथ कई नए बदलाव किए गए हैं। अब एरेंगल, लिविक और विकेंडी मैप पर खिलाड़ियों को नए इलाके, लूट और मिशन देखने को मिलेंगे। इसके अलावा दिसंबर 2026 और जनवरी 2027 के लिए विंटर इवेंट भी पेश किए गए हैं।
विज्ञापन


BGMI 4.7 अपडेट कब और कितने बजे मिलेगा?
क्राफ्टन इंडिया ने अपडेट जारी करने का कोई आधिकारिक समय नहीं बताया है। हालांकि, पिछली रिलीज के आधार पर इसके सुबह 6:30 बजे से 7:30 बजे के बीच उपलब्ध होने का अनुमान है। यह समय आधिकारिक नहीं है। एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स को अपडेट अलग-अलग समय पर मिल सकता है। अगर आपके फोन में अभी अपडेट का विकल्प नहीं दिख रहा है, तो कुछ समय बाद गूगल प्ले स्टोर या एपल ऐप स्टोर पर दोबारा चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन


एंड्रॉयड और आईफोन में ऐसे डाउनलोड करें BGMI 4.7
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए:
1. स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर खोलें।
2. Battlegrounds Mobile India सर्च करें।
3. गेम की आधिकारिक लिस्टिंग पर जाएं।
4. अपडेट बटन पर टैप करें।
5. डाउनलोड पूरा होने के बाद गेम खोलें और जरूरी इन-गेम रिसोर्स डाउनलोड करें।

आईफोन यूजर्स के लिए:
1. आईफोन में एपल ऐप स्टोर खोलें।
2. Battlegrounds Mobile India सर्च करें।
3. गेम की आधिकारिक लिस्टिंग खोलें।
4. अपडेट विकल्प पर टैप करें।
5. गेम शुरू करके जरूरी अतिरिक्त फाइलें डाउनलोड करें।
अपडेट और अतिरिक्त फाइलें डाउनलोड करने के लिए वाई-फाई का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा। साथ ही, किसी थर्ड पार्टी वेबसाइट से APK फाइल डाउनलोड करने से बचें।

Arctic Chronicles मोड में दिखेगा विशाल सांप
BGMI 4.7 अपडेट का सबसे बड़ा आकर्षण Arctic Chronicles थीम मोड है। यह 18 नवंबर 2026 से 18 जनवरी 2027 तक एरेंगल, लिविक और विकेंडी मैप पर उपलब्ध रहेगा।

इस मोड में नॉर्स पौराणिक कथाओं के विशाल सांप Jormungandr से प्रेरित एक बड़ा सांप दिखेगा। इसकी खास बात यह है कि उसका शरीर मैप के इलाके का हिस्सा होगा। खिलाड़ी एक खास हॉर्न बजाकर सांप की पूंछ को जगा सकेंगे। इसके बाद पानी में डूबा एक टावर ऊपर आ जाएगा। इस टावर में लूट और नए रास्ते मिलेंगे, जहां खिलाड़ी एक्सप्लोर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर में आएगा Erangel Subzero मोड
3 दिसंबर 2026 से रैंक्ड मैचों में Erangel Subzero मोड उपलब्ध होगा। इसकी कहानी एक नाकाम एक्सपेरिमेंट से जुड़ी है, जिसके कारण Tesonic सैटेलाइट्स एरेंगल द्वीप पर गिर जाते हैं और उनसे जमा देने वाली गैस फैलने लगती है।

इस बदलाव के बाद स्टालबर बर्फ से ढका दिखाई देगा, जबकि शेल्टर सैटेलाइट क्रैश साइट में बदल जाएगा। यहां खिलाड़ियों को सप्लाई मिलेगी। इसके अलावा सोस्नोव्का ब्रिज का एक हिस्सा भी टूट जाएगा। नए मोड में ठंड से बचाव के उपकरण और खास वाहन भी शामिल किए जाएंगे।


दिसंबर और जनवरी में होंगे खास इवेंट
BGMI 4.7 अपडेट के साथ दो बड़े मौसमी इवेंट भी आएंगे। 17 दिसंबर से Snow Festival शुरू होगा, जिसमें विंटर थीम पर आधारित गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

वहीं, 31 दिसंबर को गेम में न्यू ईयर ईव काउंटडाउन होगा। यह भारतीय समयानुसार रात 8 बजे ज्यादातर मैप पर दिखाई देगा। इसके बाद आधी रात को गेम में आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed