फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Apple provided customer data to Indian Government

सरकार ने Apple से मांगी 27 आईफोन-लैपटॉप की जानकारी

Wed, 26 Dec 2018 09:46 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Wed, 26 Dec 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
Apple provided customer data to Indian Government
apple tim cook

सरकार ने इस साल जनवरी से जून के दौरान ऐप्पल से 27 डिवाइस और 18 अकाउंट के संबंध में जानकारी मांगी। ज्यादातर मामले आइट्यूंस गिफ्ट कार्ड में फ्रॉड से संबंधित थे। इनके अलावा आर्थिक मामलों में पहचान के लिए 34 आवेदन आए हैं। ऐप्पल ने सोमवार को जारी ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। इसके मुताबिक 63% मामलों में इसने सरकार को जानकारी उपलब्ध कराई। 

विज्ञापन


वहीं 85% आर्थिक मामलों का डाटा भी सरकार को दिया। ऐप्पल हर 6 महीने में यह रिपोर्ट जारी करती है। पिछले साल जुलाई से दिसंबर के दौरान सरकार ने कंपनी से 27 मामलों में जानकारी मांगी थी। ऐप्पल ने 14 के डाटा उपलब्ध कराए थे। दुनियाभर से कंपनी को 32,342 आवेदन मिले थे। इनमें 1.64 लाख डिवाइस के बारे में जानकारी मांगी गई थी।
विज्ञापन


ऐप्पल ने 80% मामलों में जानकारी उपलब्ध कराई। संख्या के लिहाज से यह आंकड़ा 25 हजार के आसपास है। पिछले साल जुलाई-दिसंबर की तुलना में यह 9% ज्यादा है। जुलाई-दिसंबर 2017 के दौरान विभिन्न सरकारों ने 29,718 मामलों में जानकारी मांगी थी। ऐप्पल ने इनमें से 79% मामलों की जानकारी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही ऐप्पल ट्राई के ऐप को लेकर सरकार की शर्तों पर राजी हो गई है। ट्राई के टू नॉट डिस्टर्ब ऐप (DND) को अपने ऐप स्टोर पर पब्लिश करने के लिए ऐप्पल राजी हो गई है। अब ट्राई का DND ऐप ऐप्पल के ऐप स्टोर से आईफोन में डाउनलोड किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed