फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   apple to soon launch india made iphone xr, xs series

अगस्त से बाजार में आएंगे भारत में बने आईफोन के सबसे महंगे मॉडल

Fri, 12 Jul 2019 12:11 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 12 Jul 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
apple to soon launch india made iphone xr, xs series

अगस्त महीने से बाजार में भारत निर्मित आईफोन के सबसे महंगे मॉडल मिलने लगेंगे। केंद्र सरकार से जरूरी मंजूरी मिलने के बाद ही इनको बाजार में उतारा जाएगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन

 

भारत में सस्ते हो जाएंगे आईफोन

फिलहाल भारत में आईफोन की स्मार्टफोन बाजार में महज एक फीसदी की हिस्सेदारी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके फोन काफी महंगे है और इन खूबियों वाले कई फोन बाजार में सस्ती कीमत पर उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन फोन के गिर सकते हैं दाम

रॉयटर्स के हवाले से टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एपल आईफोन के अपने एक्सआर और एक्सएस मॉडल की कीमतों में कमी कर सकता है। 

फॉक्सकॉन कर रहा है असेंबल

भारत में फॉक्सकॉन एप्पल के आईफोन को असेंबल करके बेचने की तैयारी कर रहा है। इससे एपल को भी इंपोर्ट ड्यूटी कम देनी पड़ेगी। वहीं एप्पल अपने खुद के रिटेल स्टोर भी खोल सकती है। फिलहाल कंपनी अपने रिसैलर्स की मदद से इनको बाजार में बेच रही है। 

एपल के लिए बड़ा बाजार है भारत

अमेरिका के बाद भारत ही कंपनी के लिए सबसे बड़ा बाजार है। चीन में बिक्री कम होने के बाद अब कंपनी की नजर भारत पर है। फॉक्सकॉन आईफोन के एक्स वर्जन को तमिलनाडु की फैक्ट्री में असेंबल कर रहा है। वहीं आईफोन के सस्ते मॉडल जैसे कि एसई, 6एस और 7एस मॉडल की असेंबलिंग बंगलूरू में हो रही है। 

भारत में फिलहाल यह है कीमत

iPhone XS के 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 99,900 रुपये, 256 जीबी की कीमत 1,14,900 रुपये और 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,34,900 रुपये है। वहीं आईफोन XS मैक्स के तीनों वेरियंट की कीमतें क्रमशः 1,09,900 रुपये, 1,24,900 रुपये और 1,44,900 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed