फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   best phones under 50000 iphone 15 oneplus nord 6 iqoo nothing buy this festive season

50,000 रुपये से कम में पांच पैसा वसूल स्मार्टफोन्स: आईफोन 15 से लेकर वनप्लस तक, ये हैं टॉप ऑप्शन्स

Tue, 27 Oct 2026 07:53 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 27 Oct 2026 07:53 AM IST
सार

स्मार्टफोन खरीदने के लिए क्या 50 हजार रुपये का बजट काफी है? इस बजट में Apple iPhone 15 से लेकर OnePlus Nord 6 और iQOO 15R जैसे दमदार विकल्प मिल सकते हैं। किसी फोन में गेमिंग के लिए तेज प्रोसेसर है, तो किसी में दो दिन चलने वाली बैटरी या शानदार जूम कैमरा। जानिए इस कीमत पर आने वाले पांच स्मार्टफोन के बारे में।

विज्ञापन
best phones under 50000 iphone 15 oneplus nord 6 iqoo nothing buy this festive season
50,000 रुपये के बजट में आते हैं ये 5 बेहतरीन स्मार्टफोन्स। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज के समय में जब प्रीमियम फीचर्स, तगड़े कैमरे और लंबी बैटरी लाइफ के लिए फोन की कीमतें 70,000 रुपये के पार जा रही हैं, ऐसे में स्मार्ट चॉइस वही है जो सही दाम में बेहतरीन परफॉर्मेंस दे। कंपोनेंट्स और मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत के चलते मोबाइल बाजार में कीमतें भले ही चढ़ी हों, लेकिन ज्यादा पैसे खर्च करने का मतलब हमेशा बेहतर डील नहीं होता।
विज्ञापन


अगर आप इस त्योहारी सीजन में 50 हजार रुपये के अंदर एक ऑल-राउंडर डिवाइस ढूंढ रहे हैं, तो बाजार में ऐसे कई विकल्प हैं जो पावरफुल प्रोसेसर, हाई रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले और लंबी चलने वाली बैटरी के साथ आते हैं। आइए नजर डालते हैं उन 5 स्मार्टफोन्स पर जो इस बजट में सबसे ज्यादा वैल्यू देते हैं:
विज्ञापन


1. iPhone 15
अगर आप आईफोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन Pro मॉडल पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो iPhone 15 एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें Apple का A16 Bionic प्रोसेसर मिलता है, जो रोजमर्रा के कामों से लेकर कई भारी ऐप चलाने तक अच्छा प्रदर्शन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन में 48MP का मेन कैमरा, OLED डिस्प्ले, Dynamic Island और USB-C पोर्ट दिया गया है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन और लंबे समय तक मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट भी इसे पुराने आईफोन से अपग्रेड करने वालों के लिए उपयोगी बनाते हैं।

हालांकि, इसकी 60Hz स्क्रीन इस कीमत के कई Android फोन के मुकाबले पीछे रह जाती है। इसमें अलग टेलीफोटो कैमरा भी नहीं है, जिससे दूर की चीजों की फोटो खींचने में सीमाएं आती हैं। चार्जिंग स्पीड भी बहुत तेज नहीं है।

इस फोन को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर 59,900 रुपये की लिस्टेड कीमत पर देखा गया है। हालांकि, फेस्टिव सेल के दौरान बैंक ऑफर के साथ इसे 50,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। खरीदने से पहले मौजूदा ऑफर और अंतिम कीमत जरूर चेक करें।
Trending Videos

best phones under 50000 iphone 15 oneplus nord 6 iqoo nothing buy this festive season
मल्टीटास्किंग के लिए बेस्ट है ये फोन - फोटो : OnePlus
2. OnePlus Nord 6
अगर आपकी प्राथमिकता तेज परफॉर्मेंस, गेमिंग और लंबी बैटरी लाइफ है, तो OnePlus Nord 6 पर विचार कर सकते हैं। इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग जैसे कामों को आसानी से संभाल सकता है।

इस स्मार्टफोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले और 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। सामान्य इस्तेमाल में बैटरी दो दिन तक चल सकती है, हालांकि वास्तविक बैकअप इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर करेगा। फोन में 80W फास्ट चार्जिंग, पानी से बचाव के लिए मजबूत सुरक्षा और OxygenOS का स्मूद अनुभव भी मिलता है।

कमियों की बात करें तो इसका प्लास्टिक बॉडी डिजाइन कुछ लोगों को कम प्रीमियम लग सकता है। इसके अलावा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और टेलीफोटो कैमरे की कमी फोटोग्राफी के शौकीनों को निराश कर सकती है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर इस फोन को 46,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। सेल के ऑफर से इस फोन की फाइनल प्राइस और बी कम हो सकती है।

best phones under 50000 iphone 15 oneplus nord 6 iqoo nothing buy this festive season
iQOO 15R में 100W की फास्ट चार्जिंग मिलती है। - फोटो : iQOO
3. iQOO 15R
iQOO 15R उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो फोन में तेज प्रोसेसर, स्मूद डिस्प्ले और लंबा बैटरी बैकअप चाहते हैं। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग और हैवी ऐप इस्तेमाल करने के लिए दमदार परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार किया गया है।

फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED स्क्रीन और 7,600mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। सामान्य इस्तेमाल में यह बैटरी दो दिन तक चल सकती है। इसके अलावा, 100W फास्ट चार्जिंग, प्रीमियम बिल्ड और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने का वादा इसे और आकर्षक बनाता है।

हालांकि, इसका 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा बहुत प्रभावशाली नहीं है और अलग टेलीफोटो कैमरा भी नहीं मिलता। लंबे समय तक गेमिंग करने पर फोन गर्म हो सकता है। अमेजन पर यह फोन 53,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट है। वहीं, क्रेडिट कार्ड के ऑफर्स के तहत इस फोन पर 3,500 रुपये की बचत की जा सकती है।

best phones under 50000 iphone 15 oneplus nord 6 iqoo nothing buy this festive season
फोटोग्राफी के लिए शानदार है नथिंग का फोन। - फोटो : Nothing
4. Nothing Phone 4a
अगर आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं, जिसका डिजाइन बाकी फोन से अलग हो, तो Nothing Phone 4a आपके लिए एक दिलचस्प विकल्प हो सकता है। इसके पीछे का ट्रांसपेरेंट डिजाइन और कस्टमाइज की जा सकने वाली Glyph Bar इसे खास लुक देते हैं। साथ ही, इसका क्लीन सॉफ्टवेयर अनुभव रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाता है।

इसमें हाई-रेजोल्यूशन AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसकी सबसे खास बात 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है, जो दूर की चीजों की तस्वीरें खींचने में काम आता है। इसकी बैटरी भी सामान्य इस्तेमाल के लिए अच्छी है और रोजमर्रा के कामों में परफॉर्मेंस स्मूद रहती है।

हालांकि, भारी गेमिंग के दौरान इसका प्रोसेसर अपनी सीमाएं दिखा सकता है। अल्ट्रावाइड कैमरे से मिलने वाली तस्वीरों में डिटेल की कमी हो सकती है। इसकी वाटर रेजिस्टेंस क्षमता भी कुछ प्रतिद्वंद्वी फोन के मुकाबले सीमित है। इस फोन के 256जीबी वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है। वहीं, क्रेडिट कार्ड ऑफर्स के तहत 2,000 रुपये की बचत की जा सकती है।

best phones under 50000 iphone 15 oneplus nord 6 iqoo nothing buy this festive season
iQOO Z11x 5G - फोटो : iQOO
5. iQOO Z11x
अगर आप बार-बार फोन चार्ज करने से परेशान हैं और एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं, जिसकी बैटरी लंबे समय तक चले, तो iQOO Z11x आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और सामान्य गेमिंग के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh की बैटरी है। सामान्य इस्तेमाल में यह दो दिन या उससे अधिक समय तक चल सकती है। इसके अलावा, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले, 50MP का मेन कैमरा और IP68/IP69 रेटिंग वाली सुरक्षा इसे उपयोगी बनाती है।

हालांकि, इसमें AMOLED के बजाय LCD स्क्रीन दी गई है, इसलिए कलर और कॉन्ट्रास्ट का अनुभव कुछ दूसरे फोन जितना अच्छा नहीं हो सकता। 7,200mAh की बड़ी बैटरी के बावजूद 44W चार्जिंग थोड़ी धीमी लग सकती है। इसका वजन भी लिस्ट में अन्य फोन्स की तुलना में अधिक है। iQOO Z11x के 256जीबी वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है, वहीं बैंक और क्रेडिट कार्ड ऑफर्स के तहत इस फोन पर 2,500 रुपये की बचत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed