{"_id":"69e4747c9bb74c3a030d4fce","slug":"best-place-to-install-ac-outdoor-unit-roof-vs-wall-guide-in-hindi-2026-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tips: छत पर रखें या दीवार पर टांगें, AC के आउटडोर यूनिट की सही जगह क्या है? जानिए काम की बात","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Tips: छत पर रखें या दीवार पर टांगें, AC के आउटडोर यूनिट की सही जगह क्या है? जानिए काम की बात
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
सार
Where To Fix AC Outdoor Unit: भीषण गर्मी में एसी (AC) खरीदना जितना बड़ा फैसला है, उसके आउटडोर यूनिट को सही जगह लगाना उतना ही पेचीदा काम है। क्या आप जानते हैं कि आउटडोर यूनिट की गलत लोकेशन के वजह से एसी न केवल कूलिंग कम करता है, बल्कि कंप्रेसर की उम्र भी घटा देती है।
एसी आउटडोर यूनिट को कहां लगाएं?
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नया एसी खरीदते समय हमारा पूरा ध्यान उसकी स्टार रेटिंग और फीचर्स पर होता है, लेकिन इंस्टॉलेशन के समय हम अक्सर एक बड़ी गलती कर बैठते हैं। एसी का 'दिमाग' कहे जाने वाला कंप्रेसर आउटडोर यूनिट में होता है, और इसे कहां लगाया जाए, इसका सीधा असर आपके कमरे की ठंडक और बिजली के बिल पर पड़ता है। अक्सर लोग दुविधा में रहते हैं कि इसे छत पर रखा जाए या दीवार पर ब्रैकेट के सहारे टांगा जाए। आइए, तकनीक और सुविधा के नजरिए से इसका सही जवाब जानते हैं।
Trending Videos
एसी
- फोटो : Adobe Stock
छत पर आउटडोर यूनिट रखने के फायदे और नुकसान
अगर आपके घर में छत या बालकनी में पर्याप्त जगह है, तो आउटडोर यूनिट को समतल जमीन या छत पर रखना एक बेहतर विकल्प माना जाता है। इसका सबसे बड़ा फायदा आसान मेंटेनेंस है। सर्विसिंग के समय मैकेनिक को काम करने के लिए पूरी जगह मिलती है, जिससे सफाई अच्छे से होती है। साथ ही, खुली जगह होने के कारण हवा का सर्कुलेशन अच्छा रहता है, जिससे कंप्रेसर जल्दी ठंडा होता है।
हालांकि, छत पर रखने का एक नुकसान यह है कि यह सीधे तौर पर तेज धूप और बारिश के संपर्क में रहता है। अगर दोपहर की कड़ी धूप सीधे यूनिट पर पड़ती है, तो कंप्रेसर को गैस ठंडी करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है। इससे कंप्रेसर के जल्दी खराब होने का भी रिस्क रहता है।

AC
- फोटो : AdobeStock
दीवार पर टांगने के फायदे और नुकसान
जहां जगह की कमी होती है, वहां दीवार पर लोहे के ब्रैकेट के सहारे आउटडोर यूनिट को टांगना ही एकमात्र विकल्प बचता है। यह जगह की बचत के लिहाज से तो अच्छा है, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। अगर दीवार कमजोर है या ब्रैकेट सही से फिट नहीं है, तो कंप्रेसर के चलने पर होने वाला वाइब्रेशन (कंपन) घर के अंदर शोर पैदा कर सकता है। समय के साथ ब्रैकेट में जंग लगने का खतरा रहता है। इससे यूनिट के गिरने का भी खतरा बना रहता है, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद जोखिम भरा हो सकता है।

कूलिंग की दुश्मन है पाइप की लंबाई
- फोटो : एआई जनरेटेड
कूलिंग की दुश्मन है पाइप की लंबाई
एसी के इनडोर और आउटडोर यूनिट के बीच की दूरी बहुत मायने रखती है। इन दोनों के बीच पाइप की लंबाई जितनी कम होगी, कूलिंग उतनी ही बेहतर होगी। अगर आप यूनिट को छत पर रखते हैं और आपका कमरा दो मंजिल नीचे है, तो पाइप लंबा होने के कारण गैस का दबाव कम हो जाएगा और कंप्रेसर पर लोड बढ़ेगा। कोशिश करें कि यह दूरी 5-10 फीट से ज्यादा न हो।

सबसे बेहतर जगह कौन सी है?
सबसे आदर्श स्थिति वह है जहां आउटडोर यूनिट छाया वाली जगह पर हो और इनडोर यूनिट के बिल्कुल करीब हो। अगर आप छत पर रख रहे हैं, तो उसके ऊपर एक छोटी सी टीन की शेड डलवा दें ताकि उस पर सीधी धूप न पड़े। इससे एसी की कूलिंग क्षमता कम नहीं होगी।
अगर दीवार पर लगाना मजबूरी है, तो हमेशा अच्छी क्वालिटी के एंटी-वाइब्रेशन पैड्स और भारी-भरकम ब्रैकेट का इस्तेमाल करें। यदि दीवार पर नहीं लगा सकते तो छत पर शेड के साथ लगाना सबसे बेहतर है, और यदि पाइप लंबा हो रहा है तो दीवार पर फिट करना ही चुनें।

कमेंट
कमेंट X