सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   bsnl kavach virtual number privacy feature how to activate details

BSNL Kavach: अब रिचार्ज की दुकान पर नहीं बताना होगा असली नंबर, Jio-Airtel के पास भी नहीं है ये धांसू फीचर

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Fri, 15 May 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
सार

BSNL Kavach: लोकल दुकानों पर मोबाइल रिचार्ज कराते समय अक्सर लोगों को अपना नंबर बताना पड़ता है। कई बार यही नंबर गलत हाथों में पहुंच जाता है और अनचाहे कॉल व मैसेज की परेशानी शुरू हो जाती है। खासकर महिलाओं को नंबर की प्राइवेसी से जुड़ी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए BSNL ने एक नया फीचर पेश किया है।

bsnl kavach virtual number privacy feature how to activate details
BSNL Kavach - फोटो : बीएसएनएल
विज्ञापन

विस्तार

अक्सर लोग मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए लोकल दुकानों पर जाते हैं। वहां रिचार्ज करवाने के दौरान उन्हें अपना मोबाइल नंबर दुकानदार को बताना पड़ता है। ऐसे में नंबर सिर्फ दुकानदार तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि आसपास मौजूद दूसरे लोग भी इसे नोट कर सकते हैं।
Trending Videos


कई महिलाओं ने शिकायत थी कि लोकल दुकानों से रिचार्ज करवाने के बाद उन्हें अनजान नंबरों से कॉल और मैसेज आने लगे। इससे प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी। इसी समस्या को देखते हुए BSNL ने नया ‘BSNL Kavach’ फीचर लॉन्च किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है BSNL Kavach?
BSNL Kavach एक प्राइवेसी फीचर है। यह आपके असली BSNL नंबर से लिंक एक अस्थायी 10 अंकों का वर्चुअल नंबर उपलब्ध कराता है। अब अगर आपको किसी दुकानदार, अनजान व्यक्ति या किसी अन्य जगह नंबर शेयर करना हो, तो आप अपने असली नंबर की बजाय यही वर्चुअल नंबर दे सकते हैं।

सबसे खास बात यह है कि रिचार्ज आपके असली अकाउंट में ही पहुंचेगा, लेकिन सामने वाले को आपका रियल मोबाइल नंबर पता नहीं चलेगा। यह फीचर आपके और दूसरे व्यक्ति के बीच एक प्राइवेसी बैरियर की तरह काम करता है।

BSNL Kavach कैसे एक्टिवेट करें?
आप अपनी सुविधा के अनुसार तीन अलग-अलग तरीकों से इस कवच सेवा का लाभ ले सकते हैं:

BSNL SelfCare एप से: अपने स्मार्टफोन में ऐप डाउनलोड करें और लॉग इन करें। अपनी लोकल डिटेल्स दर्ज करके 'कवच नंबर' की रिक्वेस्ट डालें। आपका नया वर्चुअल नंबर ऐप में ही दिखने लगेगा।

वेबसाइट के जरिए: आप BSNL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी इस सर्विस के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

कस्टमर केयर कॉलिंग: बीएसएनएल कस्टमर केयर को कॉल करें। आपकी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आपको SMS के जरिए आपका वर्चुअल नंबर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed