Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   cyberattack 178 websites cnn bbc fox news zoom hsbc iphone malware crypto data theft coruna darksword

सीएनएन और आइकिया समेत 178 साइट्स पर मैलवेयर अटैक: क्रिप्टो करेंसी और बैंक कार्ड की जानकारी चुराने की हुई कोशिश

Tue, 17 Nov 2026 04:19 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 17 Nov 2026 04:19 PM IST
सार

  • दुनियाभर की 178 वेबसाइट्स पर हुए साइबर अटैक ने लाखों इंटरनेट यूजर्स की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। 
  • CNN, BBC, फॉक्स न्यूज, जूम और HSBC जैसी वेबसाइट्स भी प्रभावित सूची में हैं। 
  • हमलावरों ने भरोसेमंद वेब प्लेटफॉर्म के जरिए मैलवेयर फैलाया, जो क्रिप्टोकरेंसी, पेमेंट कार्ड की जानकारी और ब्राउजर कुकीज चुरा सकता है। 
  • आईफोन और आईपैड यूजर्स को भी निशाना बनाने की कोशिश की गई।

विज्ञापन
cyberattack 178 websites cnn bbc fox news zoom hsbc iphone malware crypto data theft coruna darksword
क्रिप्टो और पेमेंट कार्ड की जानकारी पर था निशाना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनियाभर की 178 वेबसाइट्स पर हुए बड़े साइबर अटैक ने इंटरनेट यूजर्स की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। 16 नवंबर 2026 को सामने आए इस हमले में CNN, BBC, फॉक्स न्यूज, जूम, HSBC, IKEA और सेल्सफोर्स जैसी कंपनियों की वेबसाइट्स भी प्रभावित सूची में शामिल हैं। हमलावरों ने इन वेबसाइट्स के जरिए ऐसा मैलवेयर फैलाया, जो क्रिप्टोकरेंसी, पेमेंट कार्ड की जानकारी और ब्राउजर कुकीज चुरा सकता है। इतना ही नहीं, आईफोन और आईपैड को निशाना बनाने के लिए दो iOS एक्सप्लॉइट किट का भी इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन


साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स के मुताबिक, इस हमले का पता Report URI के शोधकर्ता स्कॉट हेल्म ने लगाया। साइबर सिक्योरिटी कंपनी Hudson Rock ने भी प्रभावित वेबसाइट्स के जरिए मैलिशियस कोड पहुंचाए जाने की जानकारी दी। शुरुआती जांच में हमलावरों के क्रिप्टो वॉलेट में करीब 7,040 डॉलर की रकम पहुंचने का पता चला है।
विज्ञापन


एक टूल से कई वेबसाइट्स को बनाया निशाना
  • रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावरों ने हर कंपनी की वेबसाइट को अलग-अलग हैक करने की कोशिश नहीं की। इसके बजाय उन्होंने वेबसाइट एक्सपेरिमेंटेशन प्लेटफॉर्म ऑप्टिमाइजली वेब (Optimizely Web) के कुछ कस्टमर अकाउंट्स में बदलाव कर दिए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ऑप्टिमाइजली का इस्तेमाल वेबसाइट पर अलग-अलग डिजाइन और फीचर्स की टेस्टिंग के लिए किया जाता है। इसके लिए प्लेटफॉर्म के जरिए जावास्क्रिप्ट कोड वेबसाइट्स तक पहुंचाया जाता है। हमलावरों ने इसी सिस्टम के कस्टम स्क्रिप्ट सेक्शन में खतरनाक कोड डाल दिया। इससे प्रभावित वेबसाइट्स पर आने वाले यूजर्स तक मैलवेयर एक भरोसेमंद सोर्स के जरिए पहुंचने लगा।
  • शोधकर्ताओं के मुताबिक, हमलावर ऑप्टिमाइजली के इंफ्रास्ट्रक्चर और सिक्योरिटी सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने में सफल रहे। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि उन्होंने अलग-अलग कस्टमर अकाउंट्स तक पहुंच कैसे बनाई।

क्रिप्टो वॉलेट, बैंक कार्ड और आईफोन यूजर्स भी निशाने पर
मैलवेयर को कई तरह की संवेदनशील जानकारियां चुराने के लिए तैयार किया गया था। यह क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजैक्शन के दौरान असली वॉलेट एड्रेस की जगह हमलावरों का एड्रेस डाल सकता है। इसके अलावा, वेबसाइट पर पेमेंट फॉर्म में भरी जा रही डेबिट और क्रेडिट कार्ड की जानकारी भी चुरा सकता है।

इसकी मदद से ब्राउजर कुकीज हासिल करने और यूजर की स्क्रीन के स्क्रीनशॉट लेने की क्षमता भी बताई गई है। वहीं, आईफोन और आईपैड यूजर्स को निशाना बनाने के लिए कोरूना और डॉर्कस्वॉर्ड नाम के दो iOS एक्सप्लॉइट किट का इस्तेमाल किया गया।

CNN, BBC, IKEA और Vodafone भी प्रभावित सूची में
रिपोर्ट यूआरआई ने जिन कंपनियों के नाम बताए हैं, उनमें सीएनएन, बीबीसी, फॉक्स न्यूज, सेल्सफोर्स, जूम, गिटलैब, एचएसबीसी, इक्विफैक्स, आइकिया, एएसओएस, लेजर, एयर फ्रांस-KLM, वोडाफोन, स्टारबक्स और पीकॉक शामिल हैं। इसके अलावा एबीएन एमरो, पेचेक्स, फंडिंग सर्किल, बिटली, हूटशूट और टेबलू, वोडाफोन जैसी कंपनियों के नाम भी सूची में हैं।

हालांकि, किसी कंपनी का नाम प्रभावित वेबसाइट्स की सूची में होने का मतलब यह नहीं है कि उसके पूरे आंतरिक सिस्टम में सेंध लगी है या हर विजिटर का डेटा चोरी हुआ है। फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि 178 संगठनों की वेबसाइट्स पर आए कितने यूजर्स वास्तव में मैलवेयर की चपेट में आए।


कंपनियों ने बंद कीं प्रभावित स्क्रिप्ट
हमले के बाद कई कंपनियों ने जांच शुरू कर दी है। सेल्सफोर्स ने ऑप्टिमाइजली की स्क्रिप्ट में बिना अनुमति बदलाव की जांच करते हुए उन्हें अस्थायी रूप से बंद कर दिया। इक्विफैक्स ने भी जांच के दौरान ऑप्टिमाइजली का इस्तेमाल रोक दिया। कंपनी के मुताबिक, उसके अपने सिस्टम में सेंध लगने का कोई सबूत नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed