{"_id":"6abb48e61a34e71cbf0c4920","slug":"donald-trump-white-house-meeting-ai-tech-ceos-sundar-pichai-mark-zuckerberg-dario-amodei-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज ट्रंप से मिलेंगे टेक दिग्गज: एआई की रफ्तार और सुरक्षा पर होगी चर्चा, साथ बैठेंगे ओपनएआई-गूगल के सीईओ","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
आज ट्रंप से मिलेंगे टेक दिग्गज: एआई की रफ्तार और सुरक्षा पर होगी चर्चा, साथ बैठेंगे ओपनएआई-गूगल के सीईओ
Tue, 29 Sep 2026 10:43 AM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Tue, 29 Sep 2026 10:43 AM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज व्हाइट हाउस में एआई (AI) कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक करेंगे। इस मीटिंग में सुंदर पिचाई, मार्क जुकरबर्ग और डारियो अमदेई समेत कई टेक दिग्गज शामिल होंगे। एआई के भविष्य और सुरक्षा पर अहम चर्चा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
डोनल्ड ट्रंप से एआई दिग्गजों की होगी अहम बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य और इसकी सुरक्षा को लेकर तेज होती बहस के बीच एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज (मंगलवार) कई प्रमुख एआई (AI) कंपनियों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करने वाले हैं। यह मीटिंग ऐसे समय में हो रही है, जब टेक इंडस्ट्री के कई बड़े दिग्गजों ने सार्वजनिक तौर पर एआई के विकास की रफ्तार को धीमा करने की वकालत की है।
व्हाइट हाउस में दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा
ट्रंप का 'सुपर इंटेलिजेंस' पर फोकस
AI के खतरों पर टेक लीडर्स की चेतावनी
विज्ञापन
व्हाइट हाउस में दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा
- आज व्हाइट हाउस में होने वाली इस अहम बैठक में राष्ट्रपति ट्रंप और हाउस स्पीकर माइक जॉनसन के साथ टेक जगत के कई बड़े नाम मौजूद रहेंगे। इस मीटिंग में एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई, ओपनएआई के प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, पालांटिर के सीईओ एलेक्स कार्प, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेनसेन हुआंग शामिल होंगे।
- दिलचस्प बात यह है कि सोमवार को कैपिटल हिल पर पत्रकारों ने डारियो अमोदेई से रविवार को राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुए उनके प्राइवेट डिनर और मंगलवार की मीटिंग के बारे में सवाल पूछे, लेकिन उन्होंने चुप्पी साधे रखी और कोई भी जानकारी देने से बचते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रंप का 'सुपर इंटेलिजेंस' पर फोकस
- इस मीटिंग से पहले, राष्ट्रपति ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में बोलते हुए तकनीक को लेकर अपना स्पष्ट रुख सामने रखा था। उन्होंने कहा कि वह "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस" शब्द को बदलकर "सुपर इंटेलिजेंस" कर रहे हैं क्योंकि उन्हें यह ज्यादा सटीक लगता है। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस तकनीक और मानवता पर इसके संभावित खतरों को लेकर दुनिया भर में जताई जा रही चिंताओं को भी खारिज कर दिया।
- ट्रंप ने माना कि एआई को लेकर हमें सावधान रहना होगा, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका इस तकनीक को प्रोत्साहित करेगा, न कि इस पर लगाम लगाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह किसी ऐसी चीज के विकास को नहीं रोकेंगे जो औद्योगिक क्रांति से भी बड़ी साबित होने वाली है।
AI के खतरों पर टेक लीडर्स की चेतावनी
- एक तरफ जहां ट्रंप एआई को तेजी से आगे बढ़ाने के पक्ष में हैं, वहीं एंथ्रोपिक के सीईओ अमोदेई ने इस इंडस्ट्री की रफ्तार को धीमा करने की पुरजोर वकालत की है। अमोदेई ने अपनी योजना का खुलासा करते हुए एक्स (X) पर लिखा कि उनकी कंपनी थर्ड-पार्टी इवैल्यूएटर्स को अपने सिस्टम तक स्थायी, कर्मचारी-स्तर का एक्सेस देगी। इससे सुरक्षा उपायों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित हो सकेगा।
- अमोदेई ने अपने एक लेख में यह भी तर्क दिया कि एआई मानव जीवन की गुणवत्ता को जबरदस्त तरीके से बढ़ा सकता है, और यह अगले 5-10 वर्षों में बड़ी बीमारियों का इलाज खोजने तथा आर्थिक विकास को तेज करने में मददगार साबित हो सकता है। लेकिन, उन्होंने चेतावनी भी दी कि यह तकनीक अपने साथ भारी जोखिम भी लाती है। इन जोखिमों में एआई सिस्टम पर से इंसानी नियंत्रण खोना, साइबर हमलों और बायोटेररिज्म के लिए इसका दुरुपयोग, और गंभीर आर्थिक उथल-पुथल शामिल है।
- अमोदेई की इस चिंता का टेक इंडस्ट्री के कई अन्य दिग्गजों ने भी समर्थन किया है। टेक जायंट ओपनएआई (OpenAI) के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने अमोदेई की बातों से सहमति जताते हुए एक्स पर कहा कि हमें सीमाओं को तय करने की जरूरत है, और उनकी कंपनी भी स्वतंत्र मूल्यांकनकर्ताओं को ऐसा एक्सेस देने के लिए प्रतिबद्ध है। बाद में, गूगल के डेमिस हसाबिस, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला और कई अन्य टेक दिग्गजों ने भी एआई के विकास की गति को धीमा करने के सुझाव का समर्थन किया। हालांकि, एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने दुनिया के खत्म होने जैसी आशंकाओं को खारिज किया, लेकिन उन्होंने भी एक जिम्मेदार एआई विकास की पैरवी की है।