सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Figure AI CEO Says Robots Now Outnumber Human Employees at the Company

Figure AI: पहली बार किसी कंपनी में इंसानों से ज्यादा हुए रोबोट कर्मचारी, सीईओ ने शेयर की चौंकाने वाली तस्वीर

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे Published by: Suyash Pandey Updated Mon, 22 Jun 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Humanoid Robots Outnumber Humans in the Company: ह्यूमनॉयड रोबोट बनाने वाली कंपनी फिगर एआई के सीईओ ब्रेट एडॉक ने दावा किया है कि उनकी कंपनी में पहली बार रोबोट्स की संख्या इंसानी कर्मचारियों से ज्यादा हो गई है। इस बीच दुनिया भर में एआई और रोबोट्स के बढ़ते इस्तेमाल के कारण नौकरियों पर पड़ने वाले असर को लेकर बहस भी तेज हो गई है।

Figure AI CEO Says Robots Now Outnumber Human Employees at the Company
ह्यूमनॉयड रोबोट्स - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार

क्या आपने कभी सोचा था कि किसी कंपनी में इंसानों से ज्यादा रोबोट्स काम करेंगे? जो बात कभी साइंस-फिक्शन फिल्मों में नजर आती थी, वह अब सच हो गई है। फिगर एआई (Figure AI) नाम की एक मशहूर रोबोटिक्स कंपनी ने इतिहास रच दिया है। कंपनी के सीईओ ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि उनके कर्मचारियों में अब इंसानों की तुलना में ह्यूमनॉयड रोबोट्स की संख्या अधिक हो गई है। 


सीईओ ब्रेट एडॉक ने किया बड़ा एलान

एक्स पर फिगर एआई के सीईओ ब्रेट एडॉक ने अपनी कंपनी में हुए इस बड़े बदलाव का एलान किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "फिगर एआई में पहली बार रोबोट्स की संख्या इंसानों से ज्यादा हो गई है।" अब कंपनी में बहुत कम ही इंसान बतौर कर्मचारी बचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राफ में दिखा हैरान करने वाला डेटा

अपनी बात को साबित करने के लिए सीईओ ने एक ग्राफ भी शेयर किया, जिसका टाइटल था- 'हेडकाउंट बनाम रोबोट्स'।
 


 

  • इस ग्राफ में दो लाइनें हैं- एक इंसानों की संख्या दिखा रही है और दूसरी रोबोट्स की।
  • इसमें साल 2022 से लेकर 2026 तक का डेटा दिखाया गया है।
  • ग्राफ से पता चलता है कि साल 2025 की शुरुआत में रोबोट्स की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही थी, लेकिन 2025 के अंत में इसमें अचानक तेजी आई।
  • साल 2026 की दूसरी तिमाही (Q2) तक आते-आते रोबोट्स की संख्या ने इंसानी कर्मचारियों को पीछे छोड़ दिया।


इंटरनेट पर छाई बक्सों में बंद रोबोट्स की फोटो

एक दूसरी पोस्ट में सीईओ ब्रेट एडॉक ने एक और दिलचस्प तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में दर्जनों रोबोट्स को बक्सों के अंदर बैठे हुए देखा जा सकता है। उन्होंने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- "पावर ऑन"। इंटरनेट पर यह तस्वीर काफी पसंद की जा रही है और वायरल हो रही है।
 


क्या है फिगर एआई?

अगर आप इस कंपनी के बारे में नहीं जानते, तो बता दें कि फिगर एआई एक चर्चित रोबोटिक्स स्टार्टअप है, जो इंसानों की तरह काम करने वाले रोबोट्स बनाता है। हाल ही में यह कंपनी तब वायरल हुई थी, जब इसने अपने फिगर 3 रोबोट को एक इन्टर्न के तौर पर नौकरी पर रखा था। यह रोबोट बिना थके 8 घंटे की पूरी शिफ्ट में काम कर रहा है।


क्या खतरे में हैं इंसानों की नौकरियां?

यह खबर ऐसे समय में आई है जब दुनिया भर की कई बड़ी टेक कंपनियां अपने इंसानी कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं और अपना पूरा फोकस एआई और रोबोटिक्स पर लगा रही हैं।

हालांकि, इस ट्रेंड के बीच कुछ रिपोर्ट्स यह भी दावा करती हैं कि एआई की सर्विस कंपनियों के लिए फिलहाल इंसानों की तुलना में ज्यादा महंगी साबित हो रही है। फिर भी, फिगर एआई का यह कदम भविष्य की एक झलक जरूर दिखाता है, जहां फैक्ट्रियों और दफ्तरों में इंसान और रोबोट एक साथ काम करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed