{"_id":"69e3d0e83656893fa904ee44","slug":"frustrated-slow-phone-here-how-identify-remove-bloatware-boost-your-smartphone-s-speed-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Phone Speed Hack: ब्लोटवेयर ने धीमी कर दी फोन की रफ्तार? जानें क्या है ये और कैसे इसे हटाकर बढ़ा सकते है स्पीड","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Phone Speed Hack: ब्लोटवेयर ने धीमी कर दी फोन की रफ्तार? जानें क्या है ये और कैसे इसे हटाकर बढ़ा सकते है स्पीड
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sun, 19 Apr 2026 07:13 AM IST
विज्ञापन
सार
How to remove bloatware from Android: जब हम नया स्मार्टफोन खरीदते हैं, तो शुरुआत में उसकी स्पीड और परफॉर्मेंस देखकर काफी होती है, लेकिन कुछ महीनों में फोन स्लो होने लगता है। दरअसल फोन में कुछ ऐसे एप्स होते हैं, जिन्हें यूजर कभी डाउनलोड ही नहीं करता। इन अनचाहे एप्स को ब्लोटवेयर कहा जाता है। जानें कैसे यह आपके फोन को धीमा बनाता है ? और कैसे इन्हें डिलीट और डिसेबल करके आप अपने फोन को तेजी प्रदान कर सकते हैं...
SLOW SMARTPHONE
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Speed up slow smartphone: स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां रेवेन्यू और मार्केटिंग के लिए फोन में कई एप्स पहले से इंस्टॉल करके देती हैं, जिन्हें ब्लोटवेयर कहा जाता है। ये एप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं, बैटरी खपत करते हैं और बेवजह के नोटिफिकेशन भेजते हैं। ब्लोटवेयर को जंकवेयर भी कहा जाता है। ये वे एप्स हैं जो फोन निर्माता कंपनी या सर्विस प्रोवाइडर की ओर से प्री-इंस्टॉल आते हैं। इनमें से अधिकतर एप्स हमारे किसी काम के नहीं होते, लेकिन ये चुपचाप आपके फोन के संसाधनों का इस्तेमाल करते रहते हैं। नतीजा यह होता है कि आपका नया और महंगा फोन भी कुछ ही समय में हैंग होने लगता है।
Bloatware से क्या नुकसान होता है?
ये छोटे-छोटे एप्स मिलकर बाद में बड़ी परेशानी बन जाते हैं। जैसे:
अनचाहे एप्स को कैसे हटाएं?
अगर आप अपने एंड्रॉयड फोन से इन एप्स को हटाना चाहते हैं, तो इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करें...
कुछ एप्स सिस्टम लॉक होते हैं जिन्हें पूरी तरह डिलीट नहीं किया जा सकता। ऐसे में आप उन्हें डिसेबल कर सकते हैं:
Trending Videos
Bloatware से क्या नुकसान होता है?
ये छोटे-छोटे एप्स मिलकर बाद में बड़ी परेशानी बन जाते हैं। जैसे:
- फोन की स्टोरेज भरना।
- बैकग्राउंड में चलकर रैम और बैटरी खपत करना।
- बार-बार अनचाहे नोटिफिकेशन भेजना।
- धीरे-धीरे फोन को स्लो बनाना।
अनचाहे एप्स को कैसे हटाएं?
अगर आप अपने एंड्रॉयड फोन से इन एप्स को हटाना चाहते हैं, तो इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करें...
- सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं।
- नीचे स्क्रॉल करें और एप्स सेक्शन में जाएं।
- यहां आपको See All Apps का विकल्प दिखेगा, उस पर टैप करके पूरी लिस्ट खोलें।
- अब उस एप को चुनें जिसे आप हटाना चाहते हैं।
- अगर वह एप डिलीट हो सकता है, तो आपको अनइंस्टाल का बटन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक बार फोन को Restart जरूर करें ताकि बैकग्राउंड प्रोसेस बंद हो जाएं।
कुछ एप्स सिस्टम लॉक होते हैं जिन्हें पूरी तरह डिलीट नहीं किया जा सकता। ऐसे में आप उन्हें डिसेबल कर सकते हैं:
- सेटिंग्स के एप्स सेक्शन में उस एप को चुनें जिसे आप हटाना चाहते हैं।
- वहां आपको Uninstall की जगह Disable का बटन दिखेगा, उस पर टैप करें।
- कन्फर्म करने के बाद यह एप आपकी स्क्रीन से गायब हो जाएगा और बैकग्राउंड में डेटा या बैटरी खर्च करना बंद कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X