Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   google gemini 4 hydrogen ai model launch 2 5 times faster four reasoning levels coding performance

गूगल जेमिनी 4 हाइड्रोजन: अब एआई से काम होगा 2.5 गुना तेज, मिलेगी रीजनिंग की 4 लेवल वाली सुविधा, जानें खूबियां

Fri, 13 Nov 2026 09:46 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 13 Nov 2026 09:46 AM IST
सार

  • गूगल ने जेमिनी 4 हाइड्रोजन नाम से नया एआई मॉडल लॉन्च किया है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले 2.5 गुना तेजी से काम कर सकता है।
  • कंपनी ने कोडिंग, डेटा एनालिसिस और एआई एजेंट से जुड़े कामों में भी सुधार का दावा किया है।
  • नए मॉडल में गलत जानकारी और गैरजरूरी एक्शन को कम करने पर भी फोकस किया गया है।

विज्ञापन
google gemini 4 hydrogen ai model launch 2 5 times faster four reasoning levels coding performance
गूगल जेमिनी का नया एआई मॉडल हुआ लॉन्च। - फोटो : सुंदर पिचाई/एक्स

विस्तार

Google Gemini 4 Hydrogen: गूगल ने अपना नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल जेमिनी 4 हाइड्रोजन लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह अपने पिछले मॉडल जेमिनी 3.8 फ्लैश के मुकाबले 2.5 गुना तेजी से काम पूरा कर सकता है। इसे रोजमर्रा के काम, कोडिंग और एआई एजेंट से जुड़े टास्क को ज्यादा तेज और बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है। इसकी एक खास बात यह है कि यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से एआई की सोचने और जवाब तैयार करने की क्षमता के चार अलग-अलग लेवल चुन सकते हैं।
विज्ञापन


चार लेवल पर काम करेगा नया एआई मॉडल
जेमिनी 4 हाइड्रोजन में गूगल ने रीजनिंग यानी किसी सवाल या टास्क को समझकर उसका जवाब तैयार करने की क्षमता के लिए चार विकल्प दिए हैं। इनमें लो, मीडियम, हाई और एक्स्ट्रा हाई लेवल शामिल हैं।
विज्ञापन


इससे यूजर तय कर सकेंगे कि किसी काम के लिए एआई को कितनी गहराई से सोचने की जरूरत है। सामान्य सवालों के लिए कम लेवल और मुश्किल कोडिंग या रिसर्च जैसे कामों के लिए ज्यादा लेवल चुना जा सकता है। गूगल के मुताबिक, इससे जरूरत के हिसाब से समय और खर्च दोनों को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोडिंग टेस्ट में भी बेहतर हुआ प्रदर्शन
गूगल के इंटरनल टेस्ट के मुताबिक, नए मॉडल ने Terminal-Bench 4.1 कोडिंग बेंचमार्क में 57% स्कोर हासिल किया। वहीं, इसके पिछले मॉडल जेमिनी 3.8 फ्लैश का स्कोर 18.2% था। यानी नए मॉडल ने इस टेस्ट में तीन गुना से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया।

कंपनी का यह भी कहना है कि जेमिनी 4 हाइड्रोजन में गलत या मनगढ़ंत जानकारी देने की संभावना पांच गुना से ज्यादा कम हुई है। इससे कोडिंग, डेटा एनालिसिस और रिसर्च जैसे कामों में इसकी उपयोगिता बढ़ सकती है।

एआई मॉडल खुद चुन सकेगा कौन सा काम किससे कराना है
गूगल ने अपने एआई प्लेटफॉर्म एंटीग्रैविटी में ऑर्केस्ट्रेटर नाम का नया फीचर भी पेश किया है। इसकी मदद से एक ही सेशन के दौरान अलग-अलग कामों के लिए एआई मॉडल अपने आप बदले जा सकेंगे।

उदाहरण के लिए, एक मॉडल पूरे काम की योजना और तालमेल संभाल सकता है, जबकि दूसरे मॉडल कोडिंग, टेस्टिंग और नतीजों की जांच कर सकते हैं।

गूगल के Terminal-Bench 4.0 टेस्ट में ऑर्केस्ट्रेटर ने जेमिनी 4 कार्बन के करीब सफलता दर हासिल की। हालांकि, इसके लिए औसतन 24% कम कोटा इस्तेमाल हुआ और काम 19% तेजी से पूरा हुआ।

किन कामों में कर सकेंगे इस्तेमाल?
जेमिनी 4 हाइड्रोजन को सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रखा गया है। यह कई तरह के कामों में मदद कर सकता है। इनमें शामिल हैं:
- कोडिंग: कोड लिखना, उसकी जांच करना और गलतियां सुधारना।
- रिसर्च: अलग-अलग जानकारियों को समझना और उनका विश्लेषण करना।
- डेटा एनालिसिस: स्प्रेडशीट और चार्ट के जरिए डेटा को समझना।
- डॉक्यूमेंट्स: अलग-अलग फाइलों और दस्तावेजों के साथ काम करना।
- मल्टीमीडिया: ऑडियो और वीडियो से जुड़े टास्क पूरे करना।
- एआई एजेंट: कई चरणों वाले कामों को खुद पूरा करने में मदद करना।

कहां मिलेगा जेमिनी 4 हाइड्रोजन?
गूगल के नए मॉडल को कई प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जा रहा है। यूजर इसे गूगल एआई स्टूडियो, जेमिनी एपीआई, जेमिनी फॉर बिजनेस, जेमिनी ऐप और गूगल सर्च के जरिए इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, पेड गूगल एआई प्रो और अल्ट्रा सब्सक्राइबर इसे गूगल एंटीग्रैविटी पर भी एक्सेस कर पाएंगे।

इसकी कीमत 10 लाख इनपुट टोकन के लिए 1.50 डॉलर और 10 लाख आउटपुट टोकन के लिए 7.50 डॉलर रखी गई है। इसमें 10 लाख टोकन की कॉन्टेक्स्ट विंडो मिलती है।

सुरक्षा के मामले में भी किए गए सुधार
गूगल ने नए मॉडल में सुरक्षा से जुड़े बदलाव भी किए हैं। कंपनी के मुताबिक, एआई एजेंट से जुड़े टास्क में गैरजरूरी एक्शन 81% तक कम किए गए हैं। इसके अलावा, जब किसी काम को करने की अनुमति नहीं होती या वह संभव नहीं होता, तो मॉडल के तय सुरक्षा सीमाओं को पार करने की संभावना पहले के मुकाबले दो गुना तक कम हुई है।


जेमिनी 4 हाइड्रोजन की लॉन्चिंग गूगल की नई एआई मॉडल सीरीज का हिस्सा है। इससे पहले कंपनी जेमिनी 4 आर्गन और जेमिनी 4 कार्बन पेश कर चुकी है। आर्गन को सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, फाइनेंस और रिसर्च जैसे जटिल कामों के लिए, जबकि कार्बन को लंबे और ज्यादा मुश्किल टास्क के लिए तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed