माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं हुईं ठप: Outlook से Teams तक मचा हड़कंप, आखिर क्या थी अचानक आई तकनीकी खराबी की वजह?
- माइक्रोसॉफ्ट के कई सर्वर हुए ठप।
- सर्वर फेल होने से बढ़ा लोड।
- ऑटोमैटिक हेल्थ चेक में आई दिक्कत।
- आउटलुक, टीम्स और कैपिलॉट भी हुए प्रभावित।
विस्तार
माइक्रोसॉफ्ट में आखिर हुआ क्या था?
- कल यानी बृहस्पतिवार देर रात माइक्रोसॉफ्ट की ईमेल सेवा आउटलुक और माइक्रोसॉफ्ट 365 में अचानक परेशानी शुरू हो गई। भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स को अपने अकाउंट में लॉग-इन करने, ईमेल भेजने और नए मेल रिसीव करने में दिक्कत आने लगी। कई यूजर्स अपना इनबॉक्स तक नहीं खोल पा रहे थे।
- इसका असर केवल आउटलुक पर ही नहीं, बल्कि माइक्रोसॉफ्ट टीम्स और एआई असिस्टेंट कैपिलॉट पर भी पड़ा। माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर से कनेक्ट होने वाली ओपनएआई और एंथ्रोपिक की कुछ सेवाओं में भी परेशानी आई है। खासतौर पर माइक्रोसॉफ्ट 365 कनेक्टर से जुड़ी सुविधाओं पर इसका असर पड़ा ।
- शुरुआत में सर्विसेज ठप होने की वजह सर्वर पर बढ़ता ट्रैफिक मानी जा रही थी, लेकिन माइक्रोसॉफ्ट की जांच में हैरान करने वाली वजह सामने आई। जांच में कहा कि यह समस्या केवल ज्यादा यूजर्स के एक साथ सर्विस इस्तेमाल करने की वजह से नहीं थी, बल्कि माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार, उसके इंफ्रास्ट्रक्चर के कई सर्वर अचानक उपलब्ध नहीं रह गए थे। इससे काम कर रहे बाकी सर्वरों पर अतिरिक्त लोड पड़ने लगा। जिसका नतीजा यह निकला कि यूजर्स की रिक्वेस्ट को संभालने में दिक्कत आने लगी और आउटलुक समेत दूसरी सेवाओं में कनेक्टिविटी एरर दिखने लगे।
- माइक्रोसॉफ्ट ने यह भी बताया कि प्रभावित सर्वर ऑटोमैटिक हेल्थ चेक में फेल हो रहे थे। ये जांच सर्वर की स्थिति और उसके सही तरीके से काम करने की पुष्टि करने के लिए होती है। कंपनी को शक था कि हाल में हेल्थ चेक से जुड़े एक कंपोनेंट में हुए बदलाव का इससे संबंध हो सकता है। हालांकि, जांच के दौरान इसकी पुष्टि नहीं हुई थी।
Microsoft's outage reports on November 12 reached 74 countries and territories in about an hour on Downdetector. Microsoft says its Exchange Online incident began at 16:17 UTC. Reports to Downdetector about Outlook began climbing at about 17:25 UTC, 12:25 in New York. By 18:25, reports about five Microsoft services combined reached 19,650 a minute, against <15 a minute on an average Thursday. Outlook reports alone peaked at more than 2,000 times their normal level. Reports did not stay in the Americas. They jumped tenfold in the UK at 17:43, in India at 23:21 local time and in New Zealand at 06:55 local time. Between 17:00 and 18:55 UTC, nearly 3 in 10 reports came from outside the US. We count a country here once its reports reach ten times normal and at least 20 in five minutes. Reports about Microsoft 365, Copilot, Teams and OneDrive each rose more than a hundredfold, and Azure about a hundredfold. Xbox, GitHub and LinkedIn, also Microsoft's, rose far less. Microsoft said a portion of its infrastructure was experiencing elevated load across multiple regions. At 19:38 UTC, reports were still running at more than 11,000 a minute.
— Downdetector (@downdetector) November 12, 2026
एक सर्वर की खराबी से बाकी सेवाओं पर कैसे पड़ा असर?
- देखिए, माइक्रोसॉफ्ट की ऑनलाइन सेवाएं बड़े सर्वर नेटवर्क पर चलती हैं। जब कोई यूजर आउटलुक खोलता है या फिर इमेल भेजता है, तो उसकी रिक्वेस्ट इन सरवर्स तक पहुंचती है। सर्वर उस रिक्वेस्ट को प्रोसेस करके यूजर को सेवा उपलब्ध कराते हैं।
- लेकिन जब नेटवर्क के कई सर्वर अचानक काम करना बंद कर देते हैं, तो उनकी जिम्मेदारी बाकी सक्रिय सर्वर पर भी आ जाती है। इससे उन पर लोड बढ़ जाता है। अगर वे भी बढ़ी हुई रिक्वेस्ट को ठीक से संभाल नहीं पाते, तो यूजर्स को लॉग-इन, ईमेल भेजने और रिसीव करने में परेशानी होने लगती है।
- माइक्रोसॉफ्ट की जांच में भी कुछ ऐसा ही सामने आया। कंपनी ने बताया कि सर्वर के अनुपलब्ध होने से बाकी इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव बढ़ रहा था। प्रभावित सरवर्स पर एक जरूरी प्रक्रिया भी ओवरलोड हो रही थी, जिससे वे जवाब देना बंद कर रहे थे।
- यह समस्या सामने आते ही कंपनी ने अपने सर्वर इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव और रिकवरी की प्रक्रिया शुरू की। माइक्रोसॉफ्ट ने कुछ समय के लिए नए डिप्लॉयमेंट और कॉन्फिगरेशन बदलाव रोक दिए, ताकि हाल में किए गए बदलावों की जांच की जा सके।
- इसके अलावा, कंपनी ने प्रभावित सर्वरों को रीस्टार्ट करना शुरू किया और आउटलुक का कनेक्शन ट्रैफिक दूसरे सर्वरों और वैकल्पिक नेटवर्क रास्तों पर भेजा। इसका मकसद प्रभावित सर्वरों का लोड कम करना और यूजर्स को दोबारा सेवाओं से जोड़ना था।
- कंपनी ने कुछ प्रभावित सर्वरों को वापस चालू करने के बाद उनकी स्थिरता भी जांची। शुरुआती स्तर पर कुछ क्षेत्रों में सेवाओं की आंशिक बहाली देखने को मिली। हालांकि, सर्विस पूरी तरह सामान्य होने के लिए प्रभावित इंफ्रास्ट्रक्चर को ठीक करना जरूरी था, लेकिन इंडिया में आउटलुक अभी भी प्रभावित है।
- नहीं...यह कोई पहली बार नहीं है। माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर या क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में आई खराबी का असर पहले भी बड़े स्तर पर देखा जा चुका है। जुलाई 2024 में दुनियाभर के कई विंडोज यूजर्स को सिस्टम में ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) की समस्या का सामना करना पड़ा था। कई डिवाइस अचानक बंद हो रहे थे या बार-बार रीस्टार्ट हो रहे थे। उस मामले के पीछे क्राउडस्ट्राइक के एक अपडेट को वजह बताया गया था।
- इसी तरह, जुलाई 2024 में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर से जुड़ी परेशानी का असर एयरलाइन के इंटरनल नेटवर्क और कई कैब सर्विस के सिस्टम पर भी पड़ा था। इन घटनाओं से साफ है कि जब बड़ी ऑनलाइन सेवाएं क्लाउड और सर्वर इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर होती हैं, तो वहां आई तकनीकी खराबी का असर एक कंपनी तक सीमित नहीं रहता। कई दूसरी सेवाओं और कारोबारों का कामकाज भी प्रभावित हो सकता है।