{"_id":"69e36431f6ddf5b8eb0d07d1","slug":"google-introduces-verified-caller-feature-find-out-how-it-works-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के नाम पर आने वाली फर्जी कॉल का खत्म होगा खेल: गूगल ला रहा है वेरिफाइड कॉलर फीचर, जानें कैसे करेगा काम","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
बैंक के नाम पर आने वाली फर्जी कॉल का खत्म होगा खेल: गूगल ला रहा है वेरिफाइड कॉलर फीचर, जानें कैसे करेगा काम
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sat, 18 Apr 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
सार
Google Verified Caller feature Android: गूगल एंड्रॉयड यूजर्स को स्कैम कॉल्स से बचाने के लिए नया सुरक्षा फीचर ला रहा है। यह फीचर फर्जी और स्पूफ्ड कॉल्स की पहचान कर यूजर्स को पहले ही सावधान कर देगा, जिससे धोखाधड़ी के मामलों में कमी आ सकती है।
Google Verified Caller feature
- फोटो : blog.google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Stop scam calls on Android: गूगल एंड्रॉयड फोन्स के लिए एक नया वेरिफाइड कॉलर फीचर जारी करने की तैयारी में है। यह फीचर खास तौर पर उन स्पूफ्ड कॉल्स को पकड़ने के लिए बनाया गया है जहां स्कैमर्स बैंक या सरकारी एजेंसियों के आधिकारिक नंबरों का इस्तेमाल करते हैं। यह सिस्टम सीधे गूगल प्ले सर्विसेज का हिस्सा होगा, जिसका मतलब है कि यह लगभग सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स पर काम करेगा और आपके बैंकिंग एप्स के साथ तालमेल बिठाकर फर्जी कॉल्स को ब्लॉक करेगा।
क्यों जरूरी है यह फीचर?
भारत समेत दुनिया भर में स्कैमर्स एक खास ट्रिक नंबर स्पूफिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें आने वाली कॉल्स बैंक, सरकारी हेल्पलाइन या कंपनी के नंबर जैसी दिखती है, लेकिन असल में वह फ्रॉड कॉल होती है। यही वजह है कि लोग आसानी से धोखा खा जाते हैं।
कैसे काम करेगा यह सिस्टम?
रिपोर्ट के मुताबिक एंड्रॉयड फोन आने वाली कॉल को एक डेटाबेस से मैच करेगा। खासतौर पर DNO (Do-Not-Originate) नंबर चेक किए जाएंगे। डीएनओ एक ऐसे नंबर होते हैं, जो सिर्फ कॉल रिसीव करने के लिए होते हैं। जैसे बैंक या सरकारी हेल्पलाइन।अगर ऐसे नंबर से कॉल आए, जो कॉल करने के लिए नहीं बने हैं, तो फोन तुरंत उसे संदिग्ध बता देगा।
इस फीचर की खासियत है कि यह सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए फायदेमेंद होगा। ये वैरिफाइड कॉल्स फीचर पहले सिर्फ गूगल फोन एप तक ही सीमित था, लेकिन नया वैरिफाइड फीचर पूरे एंड्रॉयड सिस्टम का हिस्सा होगा। ये सभी ब्रांड्स जैसे सैमसंग, वीवो, रियलमी, वनप्लस में काम करेगा। यानी अब ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को यह सुरक्षा मिलेगी।
और भी स्मार्ट बनेगा फोन
आपको इसे कहीं से इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है। यह आपके फोन में पहले से ही इंस्टॉल होगा, जैसे बैंक एप खुद अपने असली नंबर शेयर कर सकता है। इससे पहचान और भी सटीक हो जाएगी। इसके अलावा भी यूजर्स को कई फायदे होंगे, जैसे:
Trending Videos

- फर्जी कॉल्स से बचाव।
- पैसे और डेटा की सुरक्षा।
- कॉल उठाने से पहले ही चेतावनी।
- डिजिटल फ्रॉड का खतरा कम।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X