पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Google Launches Nano Banana 2 Lite, Gemini Omni Flash: Faster AI Image Generation

Google AI: गूगल के दो AI मॉडल्स लॉन्च, अब कुछ ही सेकेंड में फोटो-वीडियो बनकर होगी तैयार; इसमें और क्या है खास?

Wed, 01 Jul 2026 01:29 PM IST
Jagriti टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Wed, 01 Jul 2026 01:29 PM IST
सार

AI Tools: अब Google AI की मदद से इमेज और वीडियो बनाना पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज होने वाला है। कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए दो नए AI मॉडल लॉन्च किए हैं, जो कुछ ही सेकंड में तस्वीरें तैयार करने के साथ AI वीडियो बनाने की सुविधा भी देंगे। आइए जानते हैं ये नए AI मॉडल क्या हैं, कैसे काम करते हैं और किन यूजर्स के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
 

विज्ञापन
Google Launches Nano Banana 2 Lite, Gemini Omni Flash: Faster AI Image Generation
गूगल ने लॉन्च किए दो नए एआई मॉडल्स - फोटो : amarujala.com

विस्तार

Nano Banana 2 Lite and Gemini Omni Flash: अगर आप भी एआई की मदद से तस्वीरें या वीडियोस बनाते हैं, तो गूगल ने आपके लिए नैनो बनाना 2 लाइट और जेमिनी ओमनी फ्लैश नाम के दो नए एआई मॉडल लॉन्च किए हैं। कंपनी का कहना है कि इनकी मदद से अब कुछ ही सेकेंड्स में एआई इमेज तैयार की जा सकती है। इतना ही नहीं टेक्स्ट और तस्वीरों की मदद से मात्र कुछ ही सेकेंड्स में 10 सेकेंड तक की एआई वीडियो भी जनरेट हो सकती है।
विज्ञापन


गूगल ने नए एआई मॉडल क्यों लॉन्च किए?
  • विशेषज्ञ मानते है कि इस समय एआई की दुनिया में लगातार नई तकनीकें आ रही है। हाल ही में एंथ्रोपिक ने सॉनेट पांच पेश किया था, जिसके बाद अब गूगल ने भी अपने नए एआई मॉडल्स को लॉन्च कर दिया है।
  • विज्ञापन
  • कंपनी का फोकस तेज इमेज जेनरेशन, बेहतर वीडियो क्रिएशन और आसान एआई वर्कफ्लो उपलब्ध कराने पर है।



Nano Banana 2 Lite क्या है?
  • गूगल का यह नया नैनो बनाना 2 लाइट एक तेज एआई इमेज जेनरेशन मॉडल है। कंपनी के अनुसार यह एआई टेक्स्ट प्रॉम्प्ट मिलने के लगभग चार सेकेंड के अंदर ही तस्वीर तैयार का सकता है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • यह स्पीड पहले की तुलना में काफी बेहतर है, जिससे कंटेंट क्रिएटर्स, डिजाइनर्स और डेवलपर्स तेजी से कई इमेज तैयार कर सकते हैं। यह मॉडल खासतौर पर ब्रेनस्टॉर्मिंग, रैपिड टेस्टिंग और बड़े पैमाने पर क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स के लिए बनाया गया है।

आपको यह नया नैनो बनाना 2 लाइट किन प्लेटफॉर्म्स पर मिलेगा?
  • गूगल ने इस नए मॉडल को कई प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध करा दिया है। इनमें गूगल एआई स्टूडिओ, जेमिनी एपीआई, जेमिनी एप, गूगल सर्च का एआई मोड और जेमिनी ओमनी फ्लैश से बने एआई वीडियो शामिल हैं।
  • हालांकि नैनो बनाना 2 लाइट के साथ ही गूगल ने जेमिनी ओमनी फ्लैश को भी पब्लिक प्रीव्यू में पेश किया है। यह मॉडल AI वीडियो जेनरेशन और एडिटिंग पर फोकस करता है।
  • इसकी मदद से यूजर टेक्स्ट, तस्वीर, वीडियो और सामान्य भाषा में दिए गए निर्देशों की मदद से वीडियो क्लिप तैयार या एडिट कर सकते हैं। इससे वीडियो बनाने के लिए एडवांस एडिटिंग स्किल्स की जरूरत काफी कम हो जाएगी।

Google Launches Nano Banana 2 Lite, Gemini Omni Flash: Faster AI Image Generation
गूगल के नए मॉडल से जनरेट वीडियो इस प्रकार हो सकती है। - फोटो : blog.google
क्या इनकी कोई लिमिट भी है?
हालांकि जेमिली ओमनी फ्लैश अभी शुरुआती चरण में है, इसलिए इसकी कुछ सीमाएं भी हैं। जो इस प्रकार हैं...
  • फिलहाल अधिकतम 10 सेकंड तक के वीडियो बनाए जा सकते हैं।
  • अलग-अलग सीन में एक ही कैरेक्टर की पहचान और लुक को पूरी तरह एक जैसा बनाए रखना अभी चुनौती बना हुआ है।
  • इसके बावजूद गूगल का कहना है कि यह टूल AI वीडियो क्रिएशन को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना देगा।

जेमिनी ओमनी फ्लैश यूजर्स को कहां मिलेगा?
यह नया मॉडल गूगल एआई स्टूडियो, जेमिनी एपीआई, जेमिनी एप और गूगल फ्लो में यूजर्स को मिल जाएगा।

नैनो बनाना मॉडल्स में क्या अंतर  है ?
गूगल ने नैनो बनाना सीरीज के कई मॉडल उपलब्ध कराए है, जिनमें सबके अलग-अलग उपयोग शामिल है। जिनमें से कुछ के बारे में नीचे बताया गया है।
  • नैनो बनाना 2 लाइट (जेमिनी 3.1 फ्लैश लाइट इमेज): कम लेटेंसी के साथ बेहद तेज इमेज जेनरेशन और बड़े क्रिएटिव वर्कलोड के लिए।
  • नैनो बनाना 2 (जेमिनी 3.1 फ्लैश इमेज): स्पीड, क्वालिटी और लागत के बीच संतुलन देने वाला मॉडल, जो रोजमर्रा के उपयोग के लिए उपयुक्त है।
  • नैनो बनाना प्रो (जेमिनी 3 प्रो इमेज): प्रोफेशनल यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया मॉडल, जिसमें बेहतर रीजनिंग, अधिक कंट्रोल और जटिल कार्यों को संभालने की क्षमता है।
  • नैनो बनाना (जेमिनी 2.5 फ्लैश इमेज): यह पुराना मॉडल है। गूल बेहतर स्पीड और गुणवत्ता के लिए नैनो बनाना 2 लाइटपर अपग्रेड करने की सलाह दे रहा है।

एआई इमेज और वीडियो की रेस में गूगल ने बढ़ाया कदम
इस मॉडल की खास बात है कि गूगल ने इन नए एआई मॉडल्स का उद्देश्य फोटा और वीडियो जनरेशन को और तेज, आसान और सुलभ बनाना है। खासकर कंटेंट क्रिएटर्स, डिजाइनर्स और डेवलपर्स के लिए यह दोनों नए एआई मॉडल नए वर्कफ्लो को पहले से कहीं ज्यादा तेज और प्रभावी बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed