Solar Panel Guide: सोलर पैनल लगवाने जा रहे हैं? जानिए कौन-सा बनाएगा सबसे ज्यादा बिजली और बचाएगा आपके पैसे?
Best Solar Panel for Home in 2026: सोलर पैनल लगवाने से पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि मोनोक्रिस्टलाइन, पॉलीक्रिस्टलाइन और थिन-फिल्म पैनल में क्या अंतर है। जानिए कौन-सा सोलर पैनल सबसे ज्यादा बिजली बनाता है, किसकी एफिशिएंसी सबसे बेहतर है और घर, दुकान या ऑफिस के लिए कौन-सा विकल्प सबसे सही रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या आपको भी लगता है कि बाजार में मिलने वाले सभी सोलर पैनल एक जैसे होते हैं और कोई भी लगवाने से बिजली का बिल जीरो हो जाएगा? अगर हां, तो आप गलत हैं। सोलर पैनल लगवाना एक लंबा और बड़ा निवेश है।
अगर आप बिना सही जानकारी के कमजोर या पुरानी क्वालिटी का पैनल लगवा लेते हैं, तो आपका पैसा बर्बाद हो सकता है। असल में सोलर पैनल मुख्य रूप से तीन तरह के होते हैं: मोनोक्रिस्टलाइन, पॉलीक्रिस्टलाइन और थिन-फिल्म। आइए समझते हैं कि इनमें क्या अंतर है और आपके घर के लिए कौन सा विकल्प सबसे बेस्ट रहेगा।
मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल
जब बात सबसे ज्यादा बिजली बनाने की आती है, तो मोनोक्रिस्टलाइन पैनल को सबसे बेस्ट माना जाता है। इसकी खासियतें:
- पहचान: यह गहरे काले रंग के होते हैं और दिखने में बिल्कुल एक समान नजर आते हैं।
- बनावट: इन्हें शुद्ध सिलिकॉन के एक सिंगल क्रिस्टल से बनाया जाता है।
- परफॉर्मेंस: इनकी बिजली बनाने की क्षमता सबसे ज्यादा होती है।
- फायदा: ये कम धूप, बादलों वाले मौसम या तेज गर्मी में भी बेहतरीन काम करते हैं।
- कीमत: ये अन्य पैनल के मुकाबले थोड़े महंगे होते हैं, लेकिन लंबे समय के लिए यह सबसे फायदे का सौदा हैं।
पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल
ये वो पैनल हैं जो 2020 से पहले घरों में बहुत ज्यादा लगाए जाते थे, लेकिन अब इनकी डिमांड काफी कम हो गई है। इसकी खासियतें:
- पहचान: ये चमकदार नीले रंग के होते हैं और इन पर आपको चौकोर डिब्बे जैसा डिजाइन दिखेगा।
- बनावट: इन्हें सिलिकॉन के कई टुकड़ों को पिघलाकर तैयार किया जाता है।
- परफॉर्मेंस: इनकी बिजली बनाने की क्षमता मोनोक्रिस्टलाइन से कम होती है।
क्या आपको इसे लेना चाहिए: नहीं। भले ही यह आपको थोड़ा सस्ता मिले, लेकिन आज के समय में इसे पुरानी तकनीक माना जाता है। ज्यादा बिजली के लिए इसे नजरअंदाज करना ही बेहतर है।
थिन-फिल्म सोलर पैनल
जैसा कि नाम से ही साफ है, ये पैनल बहुत ही पतले और वजन में काफी हल्के होते हैं। इसकी खासियतें:
- बनावट: ये सामान्य पैनल से करीब 350 गुना पतले होते हैं और कैडमियम टेल्यूराइड (CdTe) या CIGS जैसे मटेरियल से बनते हैं।
- परफॉर्मेंस: इनकी बिजली बनाने की क्षमता सबसे कम होती है।
- उपयोग: इन्हें घरों के लिए नहीं बनाया जाता। इनका इस्तेमाल गाड़ियों, नावों या उन कमर्शियल शेड पर होता है जिनकी छत ज्यादा वजन नहीं सह सकती।
आपको कौन सा सोलर पैनल चुनना चाहिए?
अगर आप अपने घर, दुकान या ऑफिस की छत पर सोलर पैनल लगवाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको बिना किसी डाउट के मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल ही चुनना चाहिए।
क्यों चुनें मोनोक्रिस्टलाइन?
- कम जगह में ज्यादा बिजली: अगर आपकी छत छोटी है, तब भी ये पैनल ज्यादा बिजली जनरेट करेंगे।
- हर मौसम में दमदार: सर्दी, गर्मी या बारिश के मौसम में भी इनकी परफॉर्मेंस बाकियों से बेहतर रहती है।
- वैल्यू फॉर मनी: शुरुआत में ये भले ही थोड़े महंगे लगें, लेकिन ज्यादा बिजली बनाकर ये बहुत जल्द आपकी पूरी लागत वसूल करवा देते हैं।