पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Microsoft May Lay Off Up to 5,000 Employees as AI Push Reshapes the Company

AI की रेस बना नौकरियों का काल: माइक्रोसॉफ्ट में फिर लटकी छंटनी की तलवार! जा सकती है 5,000 कर्मचारियों की नौकरी

Wed, 01 Jul 2026 04:09 PM IST
Suyash Pandey टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे Published by: Suyash Pandey Updated Wed, 01 Jul 2026 04:09 PM IST
सार

Microsoft Faces Another Round of Layoff: माइक्रोसॉफ्ट एक बार फिर बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एआई पर बढ़ते निवेश और बिजनेस रीस्ट्रक्चरिंग के तहत करीब 5,000 कर्मचारियों की नौकरी खत्म कर सकती है। इस बार सेल्स, कंसल्टिंग और एक्सबॉक्स डिविजन सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। जानिए पूरी रिपोर्ट और इसके पीछे की वजह।

विज्ञापन
Microsoft May Lay Off Up to 5,000 Employees as AI Push Reshapes the Company
Microsoft में फिर Job Cuts की आहट! - फोटो : एआई

विस्तार

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में एक बार फिर नौकरियों पर संकट मंडरा रहा है। रिपोर्ट की मानें तो कंपनी जल्द ही अपने हजारों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। हालांकि, अभी तक माइक्रोसॉफ्ट ने आधिकारिक तौर पर इसका एलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि नए वित्त वर्ष की शुरुआत में यह फैसला लिया जा सकता है। आइए समझते हैं कि यह छंटनी क्यों हो रही है और इसका असर किन पर पड़ेगा।

विज्ञापन


कितने कर्मचारियों पर गिरेगी गाज?

रॉयटर्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार छंटनी का असर कंपनी के कुल कर्मचारियों के 2.5% से भी कम हिस्से पर पड़ेगा। वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट के पास दुनियाभर में करीब 2.2 लाख कर्मचारी हैं। इस हिसाब से लगभग 5,000 या उससे कम लोगों की नौकरी जा सकती है।

विज्ञापन


किन विभागों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर?

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस छंटनी की सबसे ज्यादा मार इन तीन विभागों पर पड़ सकती है:

  • सेल्स
  • कंसल्टिंग 
  • एक्सबॉक्स (गेमिंग डिवीजन)


Xbox टीम में क्यों हो रहे हैं बदलाव?

माइक्रोसॉफ्ट के गेमिंग बिजनेस यानी एक्सबॉक्स में नई लीडरशिप आने के बाद बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। बिजनेस को नए सिरे से सेट करने के लिए कई पुराने पद खत्म किए जा सकते हैं और टीमों में फेरबदल हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर क्यों बार-बार छंटनी कर रही है माइक्रोसॉफ्ट?

कंपनी के इस कदम के पीछे सबसे बड़ा कारण है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)।

  • एआई पर भारी निवेश: पिछले कुछ वर्षों में माइक्रोसॉफ्ट ने ओपनएआई के साथ मिलकर एआई डेटा सेंटर और कोपायलट जैसे प्रोजेक्ट्स पर अरबों डॉलर खर्च किए हैं।
  • खर्चों में कटौती: एआई पर हो रहे भारी खर्च को बैलेंस करने के लिए कंपनी दूसरी जगहों से अपने ऑपरेशनल खर्च कम कर रही है।
  • एआई ले रहा है इंसान की जगह: कंपनी अपने बिजनेस को एआई के हिसाब से ढाल रही है। जिन कामों को अब एआई या ऑटोमेशन की मदद से किया जा सकता है, वहां से कर्मचारियों को कम किया जा रहा है।


सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट ही नहीं, पूरी टेक इंडस्ट्री का है यही हाल

यह पहली बार नहीं है जब माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारियों को निकाल रही है, पिछले साल भी कंपनी ने हजारों नौकरियां कम की थीं। अगर साल 2026 की बात करें, तो सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट ही नहीं बल्कि मेटा, अमेजन, ओरेकल और लिंक्डइन जैसी कई बड़ी टेक कंपनियां भी छंटनी कर चुकी हैं।

इन सभी कंपनियों का साफ कहना है कि एआई की वजह से काम करने का तरीका तेजी से बदल रहा है, और भविष्य में कम कर्मचारियों और एआई की मदद से ज्यादा काम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed