{"_id":"69e3429306c28d1e84052b35","slug":"google-rolls-out-android-17-beta-4-focuses-on-performance-stability-bug-fixes-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Android 17 Beta 4 Update: एंड्रॉयड 17 का बीटा वर्जन हुआ जारी, जानें इस अपडेट में क्या-क्या होंगे बड़े बदलाव","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Android 17 Beta 4 Update: एंड्रॉयड 17 का बीटा वर्जन हुआ जारी, जानें इस अपडेट में क्या-क्या होंगे बड़े बदलाव
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:06 PM IST
विज्ञापन
सार
Android 17 Beta 4 rollout: एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अगर आप गूगल पिक्सेल यूजर हैं, तो आपके लिए यह अपडेट बेहद खास होने वाला है। गूगल ने अपने लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम Android 17 में बीटा 4 वर्जन रोल आउट कर दिया है।
Android 17 Beta 4 rollout
- फोटो : android-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Google Pixel supported devices list: गूगल ने सपोर्टेड पिक्सेल स्मार्टफोन्स के लिए एंड्रॉयड 17 बीटा 4 का रोलआउट शुरू कर दिया है। यह पब्लिक रिलीज (स्थिर वर्जन) से पहले का अंतिम टेस्टिंग फेज है। इस बार गूगल का पूरा फोकस नए फीचर्स के बजाय सिस्टम को स्थिर बनाने, बग्स (खामियों) को ठीक करने और परफॉर्मेंस को स्मूद बनाने पर है। माना जा रहा है कि मिड-ईयर (साल के मध्य) तक इसका फाइनल वर्जन सभी के लिए उपलब्ध होगा।
एंड्रॉयड 17 बीटा 4 में क्या है खास?
अक्सर हम सोचते हैं कि हर नए अपडेट में बहुत सारे नए फीचर्स होंगे, लेकिन बीटा 4 में ऐसा कुछ नहीं है। ये अपडेट फोन को स्मूद बनाने के लिए जारी किया गया है। अगर आपने महसूस किया है कि आपका फोन थोड़ा रुक-रुक कर चलता है, तो यह अपडेट उसे बेहतर रिसोर्स मैनेजमेंट और रिफाइंड एनिमेशन के जरिए ठीक कर देगा।
एंड्रॉयड 17 बीटा 4 की सबसे अच्छी बात यह है कि यह पुरानी और नई, दोनों सीरीज को सपोर्ट कर रहा है:
अगर आप एंड्रॉयड बीटा प्रोग्राम का हिस्सा है, तो आपको यह अपडेट ओवर-द-एयर (OTA) मिल जाएगा। बस अपनी सेटिंग्स में जाकर इसे चेक करें और इंस्टॉल करें।चूंकि यह एक बीटा वर्जन है, इसलिए इसमें कुछ छोटे बग्स हो सकते हैं। गूगल की सलाह है कि इसे अपने प्राइमरी यानी मुख्य फोन के बजाय किसी दूसरे (सेकंडरी) फोन पर ही इंस्टॉल करें।
Trending Videos

- बैटरी और परफॉर्मेंस: बैकग्राउंड में चलने वाले एप्स पर अब कड़ी नजर रखी जाएगी, जिससे आपके फोन की बैटरी लाइफ और स्पीड दोनों में सुधार होगा।
- इसके साथ ही गूगल ने प्राइवेसी और सिक्योरिटी कंट्रोल्स को पहले से ज्यादा मजबूत बनाया है। अब एप्स को दी जाने वाली परमिशन को मैनेज करना और भी आसान हो गया है।
- इसके अलावा यूजर में इस नए अपडेट में नोटिफिकेशन हैंडलिंग और सिस्टम आइकॉन्स में छोटे-छोटे सुधार देखने को मिल सकते हैं, जो फोन को एक नया और साफ-सुथरा लुक देते हैं।
एंड्रॉयड 17 बीटा 4 की सबसे अच्छी बात यह है कि यह पुरानी और नई, दोनों सीरीज को सपोर्ट कर रहा है:
- पिक्सेल 6 सीरीज: पिक्सेल 6, 6 प्रो, 6a (सबसे पुरानी सपोर्टेड लाइनअप)
- पिक्सेल 7 और 8 सीरीज: 7, 7 प्रो, 7a, 8, 8 Pro, 8a
- पिक्सेल 9 और 10 सीरीज: पिक्सेल 9 से लेकर बिल्कुल लेटेस्ट पिक्सेल 10 Pro Fold तक।
- इन डिवाइसेज के अलावा पिक्सेल टैबलेट और पिक्सेल फोल्ड यूजर्स भी इसे आजमा सकते हैं।
अगर आप एंड्रॉयड बीटा प्रोग्राम का हिस्सा है, तो आपको यह अपडेट ओवर-द-एयर (OTA) मिल जाएगा। बस अपनी सेटिंग्स में जाकर इसे चेक करें और इंस्टॉल करें।चूंकि यह एक बीटा वर्जन है, इसलिए इसमें कुछ छोटे बग्स हो सकते हैं। गूगल की सलाह है कि इसे अपने प्राइमरी यानी मुख्य फोन के बजाय किसी दूसरे (सेकंडरी) फोन पर ही इंस्टॉल करें।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X