Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   gta 6 release date 15 lakh employees America to take leave for playing Logitech gaming initiative

जीटीए 6: गेम खेलने के लिए अमेरिका में 15 लाख कर्मचारी लेंगे छुट्टी, 1 करोड़ कॉपियां बुक हुईं, कब होगा लॉन्च?

Fri, 13 Nov 2026 12:55 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 13 Nov 2026 12:55 PM IST
सार

  • टेक कंपनी लॉजिटेक (Logitech) अपने 7,000 कर्मचारियों को GTA 6 वीडियो गेम खेलने के लिए एक दिन की छुट्टी देगी।
  • कंपनी का मानना है कि गेमिंग से तनाव कम होता है और कर्मचारी नई ऊर्जा के साथ काम पर लौटते हैं।
  • ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 (GTA 6) आधिकारिक तौर पर 19 नवंबर 2026 को दुनिया भर में लॉन्च होने जा रहा है।

विज्ञापन
gta 6 release date 15 lakh employees America to take leave for playing Logitech gaming initiative
ग्रैंड थेफ्ट ऑटो-6 - फोटो : प्लेस्टेशन

विस्तार

दुनिया के सबसे चर्चित वीडियो गेम में शामिल ग्रैंड थेफ्ट ऑटो (GTA) 6 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। गेम की रिलीज को लेकर फैंस के साथ कंपनियां भी तैयारियों में जुटी हैं। इसी बीच टेक कंपनी लॉजिटेक ने अपने करीब 7,000 कर्मचारियों को खास तोहफा दिया है। कंपनी ने सभी कर्मचारियों को वीडियो गेम खेलने के लिए एक दिन की छुट्टी देने का एलान किया है।
विज्ञापन


कंपनी गेम खेलने के लिए दे रही छुट्टी
लॉजिटेक की इस नई पहल को "लॉजी गेम डे" नाम दिया गया है। इसके तहत फुल-टाइम एंप्लॉयीज से लेकर इंटर्न तक, सभी को अपनी पसंद का कोई भी वीडियो गेम खेलने के लिए एक दिन की छुट्टी मिलेगा। कर्मचारी अगले साल तक कभी भी अपनी सुविधा के अनुसार यह छुट्टी ले सकते हैं। जरूरी नहीं कि वे इसे सिर्फ GTA 6 के लॉन्च के दिन ही लें।
विज्ञापन


गेमिंग को टाइम वेस्ट नहीं मानती कंपनी
लॉजिटेक की चीफ एग्जीक्यूटिव हैनेके फेबर का कहना है कि यह पहल गेमिंग को लेकर बनी उस पुरानी धारणा को तोड़ने के लिए है, जिसमें इसे समय की बर्बादी माना जाता है। फेबर ने एक बयान में कहा, "एक ऐसी कंपनी होने के नाते जो वर्क और प्ले दोनों के लिए प्रोडक्ट्स बनाती है, हम रोज देखते हैं कि कैसे एक क्षेत्र का अनुभव दूसरे में परफॉर्मेंस को बेहतर करता है।" फेबर खुद 19 नवंबर को कंपनी के एक गेमिंग इवेंट में हिस्सा लेंगी, जहां ऑफिस को ही गेमिंग लाउंज में बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेम खेलने के लिए 15 लाख कर्मचारी लेंगे छुट्टी
  • GTA 6 की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा रहा है कि इसकी रिलीज के आसपास अमेरिका में करीब 15 लाख कर्मचारियों के काम से छुट्टी लेने की संभावना जताई गई है। इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को करीब 1 अरब डॉलर तक का नुकसान हो सकता है।
  • वहीं, गेम की लोकप्रियता के बीच इसकी करीब 80 लाख कॉपियां पहले ही बिकने का अनुमान है। गेम की पब्लिशर टेक-टू इंटरएक्टिव ने वित्त वर्ष 2027 के लिए अपनी नेट बुकिंग का अनुमान बढ़ाकर 8.2 अरब डॉलर कर दिया है।
  • लॉजिटेक का मानना है कि कर्मचारियों को गेमिंग के लिए आधिकारिक छुट्टी देने से उन्हें बिना किसी बहाने के ब्रेक लेने का मौका मिलेगा। इससे अचानक छुट्टी लेने या बीमारी का बहाना बनाने जैसी स्थितियों से भी बचा जा सकता है।

GTA 6 कब लॉन्च हो रहा है?
  • ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 (GTA 6) आधिकारिक तौर पर 19 नवंबर 2026 को दुनिया भर में लॉन्च होने जा रहा है। यह गेम फिलहाल प्लेस्टेशन 5 (PS5) और एक्सबॉक्स (Xbox Series X/S) कंसोल के लिए आएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्लेस्टेशन 5 और एक्सबॉक्स पर इस गेम की 1 करोड़ से अधिक कॉपी प्री-बुक की जा चुकी हैं।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिजिटल प्री-ऑर्डर के जरिए इस गेम ने लॉन्च से पहले ही 1 अरब डॉलर (लगभग 95 अरब रुपये) से अधिक की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।
  • GTA 6 के गेम डेवलपर रॉकस्टार गेम्स (Rockstar Games), सोनी या माइक्रोसॉफ्ट ने कॉपियों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है, लेकिन यह प्लेस्टेशन स्टोर और माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर सबसे ज्यादा प्री-ऑर्डर होने वाला गेम बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed