{"_id":"6af6a5018b588700e6021c0e","slug":"massive-microsoft-outage-hits-japan-s-government-it-infrastructure-outlook-down-globally-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का जापान के सरकारी IT सिस्टम पर भी असर: दुनिया भर में यूजर्स परेशान, अभी क्या है स्थिति?","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का जापान के सरकारी IT सिस्टम पर भी असर: दुनिया भर में यूजर्स परेशान, अभी क्या है स्थिति?
Fri, 13 Nov 2026 11:30 AM IST
जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:30 AM IST
सार
- आउटलुक समेत कई सेवाएं हुईं प्रभावित।
- सर्वर फेल होने से बढ़ा लोड।
- टीम्स की सेवा आंशिक रूप से बहाल।
- जापान के सरकारी आईटी सिस्टम पर असर।
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट आउटेज से बढ़ रही समस्याएं
- फोटो : एआई जनरेटेड
विस्तार
Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट के कई प्रमुख प्लेटफॉम अचानक ठप हो गए, जिसका असर आम यूजर्स से लेकर सरकारी क्षेत्रों तक देखने को मिला है। जापान के डिप्टी चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी मसानाओ ओजाकी ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट की इस बड़ी तकनीकी समस्या से जापान सरकार के आईटी (IT) इंफ्रास्ट्रक्चर पर असर पड़ा है और अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।
यह समस्या गुरुवार दोपहर (ईस्टर्न टाइम) के बाद शुरू हुई और रात तक बनी रही। इसके चलते अमेरिका और एशिया के कई हिस्सों में लाखों उपयोगकर्ताओं को अपने ईमेल अकाउंट इस्तेमाल करने और दफ्तरों का कामकाज निपटाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जापान और एशिया के कई हिस्सों तक पहुंची आउटेज की समस्या
बृहस्पतिवार को अमेरिका से शुरू हुई इस तकनीकी रुकावट का असर शुक्रवार सुबह एशिया के कई हिस्सों में भी साफ दिखाई दे रहा है। यूजर्स लगातार माइक्रोसॉफ्ट के प्लेटफाॅर्म इस्तेमाल करने पर दिक्कत आने की बात कह रहे हैं। इसी दौरान जापान सरकार की ओर से भी आधिकारिक बयान सामने आया है। उनके सरकारी आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर भी इस आउटेज से प्रभावित हुए हैं, जिस पर सरकार लगातार निगरानी रख रही है।
विज्ञापन
क्या अभी भी आ रही समस्याएं?
माइक्रोसॉफ्ट 365 ने पोस्ट कर दी जानकारी
वहीं, माइक्रोसॉफ्ट 365 के आधिकारिक स्टेटस अकाउंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ह इस समस्या के असर को कम करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।
इससे पहले दिन में, कंपनी ने यह जानकारी भी साझा की थी कि उसने उत्तरी अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट टीम्स को सफलतापूर्वक बहाल कर दिया है, हालांकि इसके बावजूद कुछ उपयोगकर्ताओं को अभी भी कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

- ऑनलाइन सेवाओं के ठप होने पर नजर रखने वाली वेबसाइट 'डाउनडिटेक्टर' (Downdetector) के आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर 1 बजे (EST) के आसपास लगभग 1,30,000 उपयोगकर्ताओं ने आउटलुक इस्तेमाल करने में दिक्कत आने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं।
- हालांकि बाद में शिकायतों की संख्या में कुछ कमी जरूर आई, लेकिन बड़ी संख्या में उपयोगकर्ताओं ने बताया कि वे न तो कोई ईमेल भेज पा रहे थे और न ही प्राप्त कर पा रहे थे। कई यूजर्स के लिए तो उनका इनबॉक्स लोड ही नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही, हजारों उपयोगकर्ताओं ने माइक्रोसॉफ्ट के वर्कप्लेस मैसेजिंग एप टीम्स, एआई असिस्टेंट कोपायलट और माइक्रोसॉफ्ट 365 की अन्य सेवाओं में भी समस्याएं आने की जानकारी दी है।
- वाशिंगटन के रेडमंड में स्थित इस टेक कंपनी ने सोशल मीडिया पर जारी कई सूचनाओं में कहा कि वह इन समस्याओं की गंभीरता से जांच कर रही है। कंपनी ने तकनीकी खराबी के पीछे की वजह साफ करते हुए बताया कि उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत अधिक लोड (Elevated Load) आ गया था, जो कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याओं का एक मुख्य कारण बना।
- माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि ऑटोमेटेड हेल्थ चेक (Automated Health Check) के दौरान कई सर्वर फेल हो गए थे, और उन सर्वरों को वापस ऑनलाइन लाने के लिए शुरू में किए गए उपाय तुरंत काम नहीं कर पाए।
माइक्रोसॉफ्ट 365 ने पोस्ट कर दी जानकारी
वहीं, माइक्रोसॉफ्ट 365 के आधिकारिक स्टेटस अकाउंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ह इस समस्या के असर को कम करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।
We’re continuing our efforts to improve server stability to improve traffic flow. This includes adjusting traffic protocols, redistributing traffic, and applying strategic traffic blocking measures. We're observing partial recovery across regions in which we've applied these adjustments; however, these actions aren't resulting in sustained recovery, so we're reviewing what additional actions we can take to improve overall infrastructure stability. More info under EX1550543 and MO1550821 in the Microsoft 365 admin center, as well as https://t.co/pYdahqxDv3 if the admin center is not available to you.
— Microsoft 365 Status (@MSFT365Status) November 13, 2026