सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Heat Can Turn Dangerous Your CNG Car, Follow These Precautions

गर्मी में बम न बन जाए आपकी CNG कार: सफर के दौरान न करें यह गलती, सुरक्षित यात्रा के लिए गांठ बांध लें ये बातें

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Tue, 19 May 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
सार

CNG Car Safety Tips: भीषण गर्मी के साथ कार में आग लगने का खतरा भी बढ़ने लगता है। ऐसे में सीएनजी कार चलाना तभी सुरक्षित माना जाता है, जब आप उसके गैस सिस्टम, सिलिंडर और इंजन की सही से देखभाल करें। एक्सपर्ट्स के मुताबिक गर्मियों में CNG टैंक पर दबाव बढ़ जाता है, जिससे गैस लीकेज और हादसों का खतरा भी बढ़ सकता है। जानिए कौन-सी गलतियां आपको भारी पड़ सकती हैं।
 

Heat Can Turn Dangerous Your CNG Car, Follow These Precautions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

Summer Car Care Tips: देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी का असर धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक समानों के साथ अब वाहनों पर भी दिखाई देने लगा है। खासतौर पर इलेक्ट्रिक और CNG कार मालिकों के लिए यह मौसम ज्यादा सतर्क रहने वाला माना जा रहा है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बड़ी संख्या में लोग सीएनजी कारों का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन कई बार लोग इसकी नियमित जांच और सर्विसिंग को नजरअंदाज कर देते हैं। 
Trending Videos


गर्मियों में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
देखिए, सीएनजी एक हाई-प्रेशर गैस होती है और बढ़ते तापमान के दौरान गैस का दबाव तेजी से बढ़ सकता है। अगर सिलेंडर, पाइपलाइन या फिटिंग सही हालत में न हों तो लीकेज और आग लगने जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। यही वजह है कि गर्मी के मौसम में सीएनजी कारों की अतिरिक्त देखभाल जरूरी मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएनजी टैंक को पूरा फुल करवाना पड़ सकता है भारी
कई लोग ज्यादा माइलेज के चक्कर में टैंक क्षमता से अधिक या पूरी क्षमता तक भरवा लेते हैं, लेकिन गर्मियों में ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। क्योंकि ज्यादा तापमान में गैस फैलती है और सिलेंडर के अंदर दबाव भी बढ़ सकता है। ऐसे में एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि गर्मियों में 2 से 3 किलो कम गैस भरवाना बेहतर विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन


गैस की गंध को बिल्कुल नजरअंदाज न करें
अगर कार के आसपास गैस जैसी तेज गंध महसूस हो रही है, तो यह गैस लीकेज का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत कार बंद करें और अधिकृत सर्विस सेंटर पर जांच करवाएं। छोटी लीकेज भी बाद में बड़ा खतरा बन सकती है।

पाइपलाइन और फिटिंग की समय-समय पर जांच जरूरी
गर्मी में सीएनजी पाइपलाइन, रेगुलेटर और फिटिंग पर ज्यादा दबाव पड़ता है। अगर कहीं कट, जंग, दरार या ढीलापन दिखाई दे तो तुरंत बदलवाना चाहिए। नियमित सर्विसिंग न सिर्फ सुरक्षा बढ़ाती है बल्कि कार की परफॉर्मेंस भी बेहतर रखती है।

हाइड्रो टेस्ट को भूलना हो सकता है खतरनाक
सीएनजी सिलेंडर की मजबूती जांचने के लिए हाइड्रो टेस्ट बेहद जरूरी माना जाता है। तय समय पर यह टेस्ट करवाना नियमों के तहत भी जरूरी है। पुराने या कमजोर सिलेंडर गर्मियों में ज्यादा जोखिम पैदा कर सकते हैं। अगर लंबे समय से टेस्ट नहीं हुआ है तो जल्द जांच करवाना समझदारी होगी।

इंजन और स्पार्क प्लग की हालत भी जांचें
सीएनजी कार का इंजन सामान्य पेट्रोल कारों के मुकाबले ज्यादा तापमान पर काम करता है। गर्मियों में इंजन जल्दी गर्म हो सकता है। ऐसे में स्पार्क प्लग और एयर फिल्टर की जांच जरूरी हो जाती है। खराब स्पार्क प्लग इंजन पर दबाव बढ़ा सकता है और गंदा एयर फिल्टर माइलेज कम कर सकता है।

ड्राइविंग के दौरान इन बातों का भी रखें ध्यान
  • तेज धूप में कार लंबे समय तक खड़ी हो तो शेड में पार्क करें।
  • सीएनजी स्टेशन पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें।
  • गैस भरवाते समय इंजन बंद रखें।
  • किसी भी असामान्य आवाज या गंध को नजरअंदाज न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed