KTM 490 Adventure: 2-सिलेंडर इंजन और 65bhp की पावर... टेस्टिंग के दौरान दिखी नई केटीएम 490 एडवेंचर
2027 KTM 490 Adventure: केटीएम जल्द ही मिड-वेट सेगमेंट में तहलका मचाने की तैयारी कर रही है। हाल ही में बिल्कुल नए 490cc पैरैलल-ट्विन (2-सिलेंडर) इंजन वाली KTM 490 Duke और Adventure को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। 60-65 bhp की दमदार पावर वाली इन बाइक्स के 2027 तक ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि, भारत के लिए केटीएम एक अलग किफायती सब-500cc लाइनअप पेश कर सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रफ्तार और एडवेंचर के शौकीनों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। परफॉर्मेंस बाइक्स के लिए मशहूर कंपनी केटीएम इन दिनों एक बिल्कुल नए और दमदार इंजन प्लेटफॉर्म पर काम कर रही है। इसी कड़ी में हाल ही में विदेश की सड़कों पर KTM 490 Duke और KTM 490 Adventure के शुरुआती टेस्ट मॉडल्स को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है।
हालांकि कंपनी ने अभी तक इस डेवलपमेंट को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन इंटरनेट पर वायरल हो रहे इन स्पाय शॉट्स ने दुनिया भर के बाइक लवर्स के बीच खलबली मचा दी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि केटीएम की यह नई सीरीज आने वाले दिनों में मिड-वेट सेगमेंट का पूरा गणित बदल सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि केटीएम की इस नई नवेली सीरीज में क्या कुछ खास मिलने की उम्मीद है।
सिंगल-सिलेंडर की जगह लेगा नया 'पैरैलल-ट्विन' इंजन
ऑटो एक्सपर्ट्स की मानें तो केटीएम का यह नया 490cc पैरैलल-ट्विन (2-सिलेंडर) इंजन प्लेटफॉर्म एक बड़ा गेम-चेंजर साबित होने वाला है। इसे चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में बिकने वाली कंपनी की मौजूदा सिंगल-सिलेंडर 690cc रेंज के एक लॉजिकल रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि कंपनी इस नए ट्विन-सिलेंडर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल सिर्फ किसी एक मॉडल तक सीमित नहीं रखेगी।
कयास लगाए जा रहे हैं कि इस पावरफुल इंजन के साथ केटीएम एक पूरी नई फॅमिली तैयार कर रही है। इसमें स्ट्रीट-फाइटर लवर्स के लिए KTM 490 Duke रोडस्टर और टूरिंग के शौकीनों के लिए KTM 490 Adventure टूरर शामिल होगी। इसके अलावा, ट्रैक के दीवानों के लिए RC 490 सुपरस्पोर्ट और ऑफ-रोडिंग के लिए Enduro व SMC मॉडल्स को भी इस नए प्लेटफॉर्म पर उतारा जा सकता है।
पावर और परफॉर्मेंस (संभावित)
अगर बात करें इस अपकमिंग मशीन की पावर और परफॉर्मेंस की तो केटीएम इसमें लगभग 490cc का बेहद रिस्पॉन्सिव और रेव-हैप्पी पैरैलल-ट्विन इंजन दे सकती है। यह नया पावरहाउस 60 bhp से 65 bhp तक की दमदार पीक पावर जेनरेट करने में सक्षम होगा, जो मिड-वेट सेगमेंट के राइडर्स को एक बेहतरीन थ्रिल का अहसास कराएगा।
इंजन के अलावा एक और बड़ा बदलाव इसके एग्जॉस्ट सिस्टम में देखने को मिलता है। मौजूदा केटीएम 390 सीरीज की तरह इसमें अंडर-बेली एग्जॉस्ट सेटअप नहीं दिया गया है, बल्कि लीक हुए तस्वीरों के मुताबिक इसमें एक पारंपरिक साइड-स्लंग एग्जॉस्ट कैनिस्टर नजर आ रहा है। ये न सिर्फ बाइक को एक मस्कुलर लुक देता है बल्कि इसके ग्राउंड क्लीयरेंस को भी बेहतर बनाने में मदद करेगा।
डिजाइन और हार्डवेयर
सामने आए शुरुआती टेस्ट मॉडल और लीक हुई तस्वीरों को देखकर साफ पता चलता है कि यह बाइक अभी अपने डेवलपमेंट यानी टेस्टिंग के शुरुआती फेज में है। क्योंकि इस पर कई तरह के टेस्टिंग उपकरण और गैजेट्स बंधे नजर आए हैं। अगर इसके लुक और फील की बात करें तो इसका विजुअल स्टांस काफी हद तक अपकमिंग 390 Adventure से प्रेरित लगता है। खासकर इसका आक्रामक हेडलाइट सेटअप और मस्कुलर फ्यूल टैंक का डिजाइन काफी जाना-पहचाना है।
हार्डवेयर के मामले में केटीएम ने हमेशा की तरह प्रीमियम कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया है। बाइक के फ्रंट में WP के लॉन्ग-ट्रैवल USD टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में लॉन्ग-ट्रैवल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। ये खराब रास्तों पर बेहतरीन स्टेबिलिटी देगा। वहीं ब्रेकिंग ड्यूटी के लिए इसके फ्रंट और रियर दोनों पहियों में सिंगल-डिस्क सेटअप मिलता है। इसमें बेहतर बाइट के लिए WP के ब्रेक पैड्स का इस्तेमाल किया गया है।
इसके अलावा, बाइक का स्विंगआर्म भी ध्यान खींचता है, जो एक बिल्कुल नए CNC मिल्ड डिजाइन में नजर आ रहा है। ये मौजूदा 390 सीरीज के स्विंगआर्म से काफी अलग है। फीचर्स की बात करें तो हमेशा की तरह केटीएम इसे टेक-लोडेड बनाने वाली है। इसमें नई 390 ADV जैसा ही आधुनिक टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और राइडर की सुरक्षा व सहूलियत के लिए ढेरों एडवांस्ड राइडर एड्स देखने को मिलेंगे। हालांकि, उम्मीद है कि जैसे-जैसे यह बाइक प्रोडक्शन के करीब पहुंचेगी। इसके फाइनल लुक में और भी कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
कब होगी लॉन्च और भारत के लिए क्या है प्लान?
KTM की इस नई 490cc रेंज के 2027 तक ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने की संभावना है।
भारतीय बाजार के लिए हो सकता है कुछ खास
ध्यान देने वाली बात यह है कि इन बाइक्स भारत में नहीं बल्कि को विदेशों में टेस्ट करते हुए देखा गया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह 490cc प्लेटफॉर्म मुख्य रूप से ग्लोबल मार्केट के लिए हो सकता है। भारत के लिए केटीएम एक अलग सब-500cc ट्विन-सिलेंडर लाइनअप पर काम कर सकती है, जो भारतीय सड़कों और कीमत के लिहाज से ज्यादा मुफीद होगी।