{"_id":"6a0be7469d19c44699080648","slug":"bikes-under-1-lakh-these-budget-bikes-deliver-up-to-80-kmpl-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikes Under 1 Lakh: पेट्रोल खर्च से परेशान? एक लाख रुपये से कम में मिलेंगी ये बाइक्स, देंगी जबरदस्त माइलेज","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bikes Under 1 Lakh: पेट्रोल खर्च से परेशान? एक लाख रुपये से कम में मिलेंगी ये बाइक्स, देंगी जबरदस्त माइलेज
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Tue, 19 May 2026 10:00 AM IST
विज्ञापन
सार
Best Mileage Bikes Under 1 Lakh India: भारत में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने लोगों का ध्यान फिर से हाई माइलेज की तरफ खींच दिया है। खासकर रोजाना ऑफिस आने-जाने वाले लोग ऐसी बाइक चाहते हैं जो कम पेट्रोल में ज्यादा दूरी तय करे और मेंटेनेंस का खर्च भी कम हो। यहां जानिए एक लाख से कम की ऐसी बाइक जिनकी डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Top Fuel Efficient Commuter Bikes: भारतीय बाजार में ऐसी कई बाइक्स उपलब्ध हैं जो अपनी आसान मेंटेनेंस, मजबूत बॉडी और शानदार फ्यूल एफिशिएंसी के लिए जानी जाती हैं। ये बाइक्स रोजाना की भागदौड़ में आपके पेट्रोल के खर्च को कम कर सकती हैं। अगर आप भी अपने लिए एक नई और किफायती सवारी तलाश रहे हैं, तो ये ऑप्शंस आपके लिए बेहतर साबित हो सकते हैं।
TVS Sport: ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक
इस लिस्ट में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक टीवीएस स्पोर्ट मानी जा रही है। कंपनी के अनुसार यह बाइक 80 kmpl तक माइलेज दे सकती है। इसमें 109.7cc का सिंगल सिलिंडर इंजन मिलता है जो 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। हल्का वजन और आसान हैंडलिंग इसे शहर और छोटे कस्बों के ट्रैफिक के लिए बेहतर बनाते हैं। कुछ वेरिएंट्स में इलेक्ट्रिक स्टार्ट और अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 57,950 है।
Hero HF Deluxe: कम खर्च और आसान मेंटेनेंस
यह बाइक लंबे समय से ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। यह बाइक लगभग 70 kmpl माइलेज देने का दावा करती है। इसमें 97.2cc इंजन मिलता है और कुछ वेरिएंट्स में i3S स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो फ्यूल बचाने में मदद करती है। हीरो का बड़ा सर्विस नेटवर्क इसकी सबसे बड़ी ताकत माना जाता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 56,742 रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन
Honda Shine 100: भरोसेमंद इंजन और कम रनिंग कॉस्ट
अगर आपको भरोसेमंद और कम मेंटेनेंस वाली बाइक चाहिए, तो यह बाइक आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। इसमें 98.98cc का BS6 कंप्लायंट इंजन दिया गया है और कंपनी करीब 65 kmpl माइलेज का दावा करती है। इसके अलावा होंडा की सर्विस और डीलर नेटवर्क पूरे देश में मजबूत मानी जाती है। इसकी शुरुआती कीमत 65,393 रुपये एक्स-शोरूम है।
Bajaj Platina 100: खराब सड़कों पर भी आरामदायक
अगर आपका रोजाना सफर खराब सड़कों और लंबे रास्तों से होकर गुजरता है तो बजाज प्लेटिना 100 बेहतर विकल्प हो सकती है। इसमें लॉन्ग ट्रैवल सस्पेंशन और आरामदायक क्विल्टेड सीट दी गई है। 102cc इंजन वाली यह बाइक करीब 70 kmpl माइलेज देने का दावा करती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 68,711 रुपये है।
Hero Splendor Plus Xtec 2.0: माइलेज के साथ मॉडर्न फीचर्स
यह उन ग्राहकों के लिए है जो माइलेज के साथ थोड़ा प्रीमियम फील भी चाहते हैं। इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और LED लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। 97.2cc इंजन वाली यह बाइक लगभग 73 kmpl माइलेज देने का दावा करती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 80 हजार रुपये है।
असली माइलेज किस पर निर्भर करता है?
कभी-कभी कंपनी की ओर से बताए गए माइलेज के आंकड़े कुछ और असल में कुछ और निकलते हैं। क्योंकि कंपनी अपने आंकड़े एक आदर्श टेस्ट कंडीशन के आधार पर तय करती है और सड़कों पर चलते समय आपकी बाइक कितना माइलेज देगी, यह पूरी तरह से आपके राइडिंग स्टाइल, बाइक पर लदे कुल वजन (लोड), टायर प्रेशर और सड़कों की स्थिति पर निर्भर करता है। समय पर सर्विसिंग कराने और सही गियर में गाड़ी चलाने से आप अपनी बाइक से बेहतरीन माइलेज हासिल कर सकते हैं।

Trending Videos

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन