सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   BMW F 450 GS Vs Honda NX500 E-Clutch: Price, Engine And Features Compared

BMW F 450 GS vs Honda NX500: बीएमडब्ल्यू की F 450 GS या होंडा की NX500? कौन सी एडवेंचर बाइक है आपके लिए बेहतर?

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Tue, 19 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
सार

BMW F 450 GS vs Honda NX500: क्या आप भी नई बीएमडब्ल्यू F 450 GS और होंडा NX500 (ई-क्लच) के बीच कन्फ्यूज हैं? दोनों ही बाइक्स दमदार पावर और लेटेस्ट क्लच टेक्नोलॉजी के साथ आती हैं, लेकिन इनकी कीमत में बड़ा अंतर है। आइए समझते हैं कि वैल्यू फॉर मनी और परफॉर्मेंस के लिहाज से आपके लिए कौन सी बाइक खरीदना सही रहेगा।

BMW F 450 GS Vs Honda NX500 E-Clutch: Price, Engine And Features Compared
BMW F 450 GS vs Honda NX500 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मिडिलवेट एडवेंचर (ADV) बाइक्स का मुकाबला अब बेहद दिलचस्प हो गया है। जहां हाल ही में लॉन्च हुई BMW F 450 GS को सीधी टक्कर देने के लिए होंडा ने भी अपनी बाइक Honda NX500 को नए और एडवांस ई-क्लच टेक्नोलॉजी के साथ अपडेट कर दिया है। हालांकि, इस नए और शानदार अपडेट के साथ ही Honda NX500 की कीमत बढ़कर ₹7.43 लाख (एक्स-शोरूम) हो गई है, जो कि बीएमडब्लू के मुकाबले काफी ज्यादा है। ऐसे में अगर आप भी इन दोनों दमदार बाइक्स को लेकर थोड़े संशय में हैं तो आइए इनके इंजन, फीचर्स और कीमत की आपस में तुलना करके समझते हैं कि आपके बजट और जरूरत के हिसाब से कौन सी बाइक सबसे बेस्ट साबित होगी।


1. इंजन और पावर: कौन है ज्यादा दमदार?

अगर बात करें इन दोनों बाइक्स के इंजन और पावर की तो दोनों में ही पैरेलल-ट्विन इंजन और 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इससे इनकी परफॉर्मेंस और पावर लगभग एक जैसी नजर आती है। लेकिन इनकी टेक्नोलॉजी में एक बड़ा अंतर है। एक तरफ जहां BMW F 450 GS में बिल्कुल नया 420cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 48 hp की पावर और 43 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ Honda NX500 में थोड़ा बड़ा 471cc का इंजन मिलता है, जो 47 hp की पावर और 43 Nm का टॉर्क देता है। वैसे पावर के इस मामूली अंतर के अलावा ध्यान देने वाली बात यह भी है कि नए ई-क्लच सिस्टम को जोड़ने के अलावा होंडा ने अपनी NX500 में और कोई मैकेनिकल या कॉस्मेटिक बदलाव नहीं किया है।

विज्ञापन
Trending Videos


2. क्लच टेक्नोलॉजी: 'Easy Ride' बनाम 'E-Clutch'

दोनों कंपनियों ने ट्रैफिक में राइडर्स के हाथ को आराम देने के लिए अपनी-अपनी नई क्लच टेक्नोलॉजी पेश की है:


BMW का Easy Ride Clutch (ERC)

BMW की बाइक में सेंट्रीफ्यूगल क्लच सिस्टम मिलता है। इसका फायदा यह है कि भारी ट्रैफिक में बाइक को रोकते समय या धीरे-धीरे आगे बढ़ाते समय आपको क्लच दबाने की जरूरत नहीं पड़ती। जैसे ही आरपीएम (RPM) 2,700 के पार जाता है, क्लच अपने आप काम करने लगता है, जिससे बाइक बंद नहीं होती।


Honda का E-Clutch

होंडा का सिस्टम पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक है। यह गियर बदलते समय और बाइक को रोकते या स्टार्ट करते समय क्लच को इलेक्ट्रॉनिक रूप से खुद ही ऑपरेट करता है। राइडर को सिर्फ पैर से गियर बदलना होता है, हाथ से क्लच लीवर दबाने की जरूरत बिल्कुल खत्म हो जाती है। हालांकि आप चाहें तो इसका इस्तेमाल कर भी सकते हैं।


3. कीमत की तुलना: जेब पर कौन पड़ेगी भारी?

यहां दोनों बाइक्स के बीच एक बहुत बड़ा अंतर देखने को मिलता है। BMW जहां काफी आक्रामक कीमत के साथ आई है, वहीं होंडा थोड़ी महंगी साबित हो रही है।
 

बाइक मॉडल एक्स-शोरूम कीमत
BMW F 450 GS (बेस) ₹4.70 लाख
BMW F 450 GS (एक्सक्लूसिव) ₹4.90 लाख
BMW F 450 GS (GS ट्रॉफी- ERC के साथ) ₹5.30 लाख
Honda NX500 (ई-क्लच के साथ) ₹7.43 लाख


आपके लिए कौन सी बेहतर?

अगर आप बजट और वैल्यू फॉर मनी देख रहे हैं तो BMW F 450 GS का टॉप मॉडल (जीएस ट्रॉफी) होंडा के मुकाबले 2 लाख रुपये से भी ज्यादा सस्ता है और इसमें शानदार फीचर्स भी मिलते हैं। वहीं, अगर आप होंडा की रिलायबिलिटी और उनके एडवांस इलेक्ट्रॉनिक ई-क्लच सिस्टम का मजा लेना चाहते हैं। इसके लिए आप मोटी रकम खर्च करने को तैयार हैं तो Honda NX500 आपके लिए एक प्रीमियम पसंद हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed