सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tata Motors To Launch 2 New Models And 4 Facelifts By FY2027; Sierra EV, Safari EV Confirmed

Tata Motors का मेगा प्लान: FY2027 में लॉन्च होंगी 6 नई गाड़ियां, सफारी ईवी से लेकर Avinya तक शामिल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Tue, 19 May 2026 12:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Tata FY2027 Launches: टाटा मोटर्स ने मार्च 2027 तक के अपने मेगा प्लान का खुलासा कर दिया है। कंपनी वित्त वर्ष 2027 में कुल 6 नई गाड़ियां बाजार में उतारने जा रही है। इनमें बहुचर्चित सिएरा ईवी और सफारी ईवी के रूप में 2 बिल्कुल नए मॉडल्स शामिल हैं। इसके साथ ही टियागो और टिगोर के 4 नए फेसलिफ्ट अवतार भी देखने को मिलेंगे। इतना ही नहीं, इस दौरान टाटा के प्रीमियम ईवी ब्रांड 'Avinya' की भी दमदार एंट्री होगी। जानिए टाटा के इस फ्यूचर लाइन-अप की पूरी डिटेल।

Tata Motors To Launch 2 New Models And 4 Facelifts By FY2027; Sierra EV, Safari EV Confirmed
टाटा मोटर्स (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : X @TataMotors
विज्ञापन

विस्तार

टाटा मोटर्स ने मार्च 2027 तक के लिए अपने नए प्लान का खुलासा कर दिया है। कंपनी वित्त वर्ष 2027 में कुल 6 नए मॉडल बाजार में उतारने वाली है। इनमें से 2 बिल्कुल नई कारें होंगी, जबकि 4 मौजूदा कारों के शानदार फेसलिफ्ट अवतार होंगे। आइए समझते हैं कि टाटा के पिटारे में ग्राहकों के लिए क्या-क्या खास है:


विज्ञापन
विज्ञापन


1. सबसे पहले आएगी सिएरा ईवी

टाटा मोटर्स अपने नए प्लान की शुरुआत बहुचर्चित सिएरा ईवी के साथ करेगी। इसे वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई से सितंबर के बीच लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। टाटा के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में यह कार कर्व ईवी और हैरियर ईवी के बीच अपनी जगह बनाएगी। परफॉरमेंस की बात करें तो सिएरा ईवी में 55kWh और 65kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प मिलने की संभावना है। साथ ही, ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए इसे सिंगल-मोटर (RWD) और पावरफुल डुअल-मोटर (AWD) दोनों लेआउट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos


2. टाटा की पहली 3-रो इलेक्ट्रिक कार: सफारी ईवी

टाटा मोटर्स इस त्योहारी सीजन के आसपास अपनी दमदार सफारी का इलेक्ट्रिक अवतार लॉन्च करने की तैयारी में है। यह कंपनी की पहली 3-रो यानी 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार होगी, जो टाटा के ईवी लाइन-अप में सबसे प्रीमियम और फ्लैगशिप मॉडल की भूमिका निभाएगी। बाजार में इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा की XEV 9S से होगा। पावर और परफॉरमेंस के मामले में इसमें हैरियर ईवी से लिए गए 65kWh और 75kWh के बड़े बैटरी पैक के विकल्प दिए जा सकते हैं, जो इसे एक लंबी रेंज वाली शानदार इलेक्ट्रिक एसयूवी बनाएंगे।


3. टियागो और टिगोर को मिलेगा फेसलिफ्ट अवतार

टाटा मोटर्स अपनी एंट्री-लेवल कारों को भी अपडेट करने की पूरी तैयारी में है। जिन चार फेसलिफ्ट मॉडल्स की बात की जा रही है। इनमें कंपनी की लोकप्रिय हैचबैक टियागो और कॉम्पैक्ट सेडान टिगोर शामिल होंगी। इन दोनों ही कारों के पेट्रोल (आईसीई) और इलेक्ट्रिक (ईवी) वर्जन को नया और आधुनिक लुक दिया जाएगा। काफी समय से इन मॉडल्स में कोई बड़ा अपडेट नहीं आया है।

इसे देखते हुए हाल ही में टियागो ईवी के नए मॉडल की टेस्टिंग भी सड़कों पर देखी गई है। सबसे बड़ा बदलाव इनके परफॉरमेंस में देखने को मिल सकता है। क्योंकि नई टियागो और टिगोर ईवी में टाटा का अत्याधुनिक 6-इन-1 ड्राइवट्रेन सिस्टम शामिल किए जाने की उम्मीद है, जो इनके ड्राइविंग अनुभव को और बेहतर बनाएगा।


4. प्रीमियम 'Avinya' ब्रांड की होगी दमदार एंट्री

वित्त वर्ष 2027 के अंत तक टाटा मोटर्स अपने बहुप्रतीक्षित और प्रीमियम ईवी ब्रांड अविन्या की पहली इलेक्ट्रिक कार को पेश करने के लिए तैयार है। इसका अनावरण संभवतः 2027 के भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में किया जा सकता है। Avinya ब्रांड की यह पहली पेशकश एक बड़ी एसयूवी होने की संभावना है, जो टाटा की इंजीनियरिंग का एक नया नमूना होगी।

इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसका प्लेटफॉर्म होगा। क्योंकि इसे पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कारों के लिए विकसित किए गए अत्याधुनिक स्केटबोर्ड लेआउट पर तैयार किया जाएगा। जो इसे बाजार में उपलब्ध मौजूदा इलेक्ट्रिक कारों से कहीं अधिक एडवांस और सक्षम बनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed