फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   indian teens spends mostly time on facebook and twiteer

फेसबुक, ट्विटर पर ज्यादा वक्त बिताते हैं भारतीय किशोर

Fri, 23 Nov 2012 12:05 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 23 Nov 2012 12:05 PM IST
विज्ञापन
indian teens spends mostly time on facebook and twiteer

एक सर्वे में यह सामने आया है कि भारतीय किशोर रोजाना अपने खाली वक्त का 86 फीसदी वक्त फेसबुक और 54 फीसदी ट्विटर पर बिताते हैं। मैकएफी के सर्वे में यह भी सामने आया है कि 97 फीसदी किशोर सोशल नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे अभिभावकों से उनकी दूरी बढ़ रही है। ये भारतीय किशोर अपने अभिभावकों की मदद के बिना डिजिटल नागरिक की तरह बड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन


यह शोध मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे और चेन्नई के 757 किशोरों और 750 अभिभावकों पर किया गया। सर्वे में कहा गया कि 45 प्रतिशत किशोर इंटरनेट के लिए स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते हैं और औसतन 13 साल की उम्र में नेट पर अपना एकाउंट खोलते हैं। किशोरों के ऑनलाइन क्रियाकलापों और उनके अभिभावकों की समझ के काफी मतभेद है।
विज्ञापन


पैरेंट्स का मानना है कि किशोर इंटरनेट पर खतरनाक जानकारियों को साझा करते हैं जबकि किशोर इसके विपरीत सोचते हैं। 89 फीसदी किशोर मानते हैं कि सोशल नेटवर्क पूरी तरह सुरक्षित है पर 71 फीसदी अभिभावक ही ऐसा मानते हैं। मैकएफी के कंज्यूमर मार्केटिंग डाइरेक्टर मैकलिन डूका ने पत्रकारों से कहा कि टेकसैवी बच्चों को पढ़ाना अभिभावकों के सामने बहुत बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होने आशा जताई कि इस अध्ययन में उन्हें अपने बच्चों तो ऑनलाइन से सुरक्षित रखने की तरकीबें जानने को मिलेंगीं। किशोरों के ऑनलाइन बर्ताव का अध्ययन 86 फीसदी फेसबुक, 31 फीसदी ट्विटर और 23 फीसदी ई मेल के जरिये किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed